26/07/2026
गोरखपुर ने ठाना है, अबकी परिवर्तन लाना है! ✊🔥
मिशन गोरखपुर-अयोध्या खण्ड शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 🗳️
आज 'मिशन गोरखपुर-अयोध्या खण्ड शिक्षक एमएलसी 2026' के अंतर्गत गोरखपुर जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों में सघन जनसंपर्क और कैम्पेनिंग की गई। इस दौरान राष्ट्र निर्माता शिक्षक भाई-बहनों से मिलकर संवाद किया और उनकी समस्याओं व अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने का संकल्प दोहराया।
शिक्षकों के मान-सम्मान, पुरानी पेंशन बहाली, सुरक्षित भविष्य और बेहतर अकादमिक माहौल के संकल्प को लेकर चल रहे इस अभियान में शिक्षक गण का अभूतपूर्व स्नेह और भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है। गोरखपुर के सम्मानित शिक्षकों ने परिवर्तन के इस बड़े मिशन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का पूरा आश्वासन दिया है।
यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि शिक्षकों के अधिकारों और गरिमा की बहाली का महासंग्राम है। आपका हर एक समर्थन इस परिवर्तन की नींव को और मजबूत करेगा।
सभी शिक्षक साथियों के इस अपार प्यार, विश्वास और समर्थन के लिए हृदय से आभार! 🙏✍️
#गोरखपुर_अयोध्या_शिक्षक_एमएलसी #शिक्षा_और_शिक्षक_हित #परिवर्तन_लाएंगें
---------------
🇮🇳डॉ शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी🇮🇳
असिस्टेंट प्रोफ़ेसर,
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु I