Ashutosh Kumar Shahi

Ashutosh Kumar Shahi प्रदेश संयोजक, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भाजपा बिहार

अटल व्यक्तित्व, अटल विचार,अटल राष्ट्रनिष्ठा और अटल संकल्प! देश के महान जननेता, प्रखर राष्ट्रवादी एवं भारत रत्न श्रद्धेय ...
16/08/2026

अटल व्यक्तित्व, अटल विचार,
अटल राष्ट्रनिष्ठा और अटल संकल्प!

देश के महान जननेता, प्रखर राष्ट्रवादी एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

स्वाधीनता हमारे वीर पूर्वजों के त्याग और बलिदान से प्राप्त अमूल्य विरासत है। 🇮🇳स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त देशवासिय...
15/08/2026

स्वाधीनता हमारे वीर पूर्वजों के त्याग और बलिदान से प्राप्त अमूल्य विरासत है। 🇮🇳

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले महान सेनानियों, वीर क्रांतिकारियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन।

आइए, उनकी प्रेरणा को अपने जीवन का आधार बनाकर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करें और एक सुरक्षित, सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

भारत माता की जय! 🇮🇳 जय हिंद!

#स्वतंत्रता_दिवस ीद #राष्ट्र_निर्माण #आत्मनिर्भर_भारत #सुरक्षित_भारत #भारत_माता_की_जय

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय, भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय, तस्मै नकाराय नमः शिवाय।।सभी शिवभक्तों को श...
11/08/2026

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय, भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय, तस्मै नकाराय नमः शिवाय।।

सभी शिवभक्तों को श्रावण शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

देवाधिदेव महादेव की कृपा संपूर्ण सृष्टि पर बनी रहे।
चराचर जगत का कल्याण हो।

ॐ नमः शिवाय!

🌺🚩 जय माँ कामाख्या 🚩🌺आज गुवाहाटी (असम) में स्थित पावन शक्तिपीठ Kamakhya Temple में माँ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने का ...
09/08/2026

🌺🚩 जय माँ कामाख्या 🚩🌺

आज गुवाहाटी (असम) में स्थित पावन शक्तिपीठ Kamakhya Temple में माँ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। नीलांचल पर्वत पर विराजमान माँ कामाख्या के दरबार में पहुँचते ही मन को अद्भुत शांति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।

गुवाहाटी की पावन धरती पर स्थित माँ कामाख्या का यह धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। माँ के चरणों में शीश झुकाकर परिवार, मित्रों एवं सभी शुभचिंतकों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

माँ कामाख्या से यही प्रार्थना है कि सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और जीवन में आने वाली हर बाधा को दूर करें। 🙏✨

जय माँ कामाख्या माता 🌺🚩
गुवाहाटी, असम 📍
हर हर महादेव 🔱

26/07/2026

PM Modi Live | Mann Ki Baat 136th Episode Live Broadcast

लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं!आज माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Sanjay Saraogi   जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के सा...
22/07/2026

लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं!
आज माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Sanjay Saraogi जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शांतिपूर्ण विरोध मार्च में सहभागी बना।
राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करने का काम कर रहे हैं। शांतिपूर्ण विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यालय की ओर से कथित रूप से हुई पत्थरबाजी में अनेक भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए। यह घटना कांग्रेस की हताशा, अराजक मानसिकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उसके असम्मान का प्रमाण है।
लोकतंत्र में विचारों का जवाब विचारों से दिया जाता है, पत्थरों से नहीं। हिंसा और भय के सहारे राजनीति करने वालों को बिहार की जागरूक जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। हम न डरेंगे, न झुकेंगे—जनता के विश्वास और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।
लोकतंत्र जीतेगा, अराजकता हारेगी।


13/06/2026
जन-विश्वास का नया इतिहास! 🇮🇳जनता का अटूट विश्वास... बना पीएम मोदी का नया रिकॉर्ड!देश के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्या...
10/06/2026

जन-विश्वास का नया इतिहास! 🇮🇳

जनता का अटूट विश्वास... बना पीएम मोदी का नया रिकॉर्ड!

देश के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है, प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi ने 4,399 दिनों तक निरंतर राष्ट्र की सेवा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

पंडित नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, वे देश के सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले जन-निर्वाचित प्रधान सेवक बन गए हैं।

यह सिर्फ दिनों की गिनती नहीं है, बल्कि यह हर एक दिन देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए जिए गए क्षणों का प्रमाण है।

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं। आपकी कर्मठता और जनसेवा के प्...
05/06/2026

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं। आपकी कर्मठता और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी को प्रेरणा देता है।

आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ईश्वर आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप राष्ट्रसेवा की इस यात्रा को और भी सशक्त बना सकें।

🌳 वृक्ष हैं धरती की मुस्कान, इन्हें बचाना हम सबकी पहचान। 🌿प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं हरित भविष्य के संकल्प को ...
05/06/2026

🌳 वृक्ष हैं धरती की मुस्कान, इन्हें बचाना हम सबकी पहचान। 🌿
प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं हरित भविष्य के संकल्प को समर्पित विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
🌱💚

#विश्व_पर्यावरण_दिवस2026

Address

Gulmarg
193403

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashutosh Kumar Shahi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share