Pannapolice

Pannapolice Panna Police , Madhya Pradesh.
(1)

पन्ना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर त्वरित कार्यवाही – अमानगंज थाना क्षेत्र में गांजा की तस्करी कर रहे दो ...
23/08/2026

पन्ना पुलिस द्वारा मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर त्वरित कार्यवाही – अमानगंज थाना क्षेत्र में गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से 04 किलो 135 ग्राम गांजा, परिवहन मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल सहित करीब ₹2.50 लाख की सामग्री जप्त।

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना अमानगंज पुलिस की सजगता एवं मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 किलो 135 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर सूचना पर तत्काल घेराबंदी-
आज दिनांक 23.08.2026 को थाना प्रभारी अमानगंज को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक MP 35 MF 5270, हीरो HF डीलक्स से किसनगंज से अमानगंज की ओर आ रहे हैं, जिनके पास पिट्ठू बैग में गांजा रखा हुआ है तथा वे उसे विक्रय करने के उद्देश्य से ले जा रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन पर थाना प्रभारी अमानगंज के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। कुछ ही समय बाद मोटरसाइकिल से आते दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजकुमार रजक पिता लखन रजक, उम्र 19 वर्ष, निवासी सिरसी, थाना सुनवानी, जिला पन्ना एवं रामअवतार विश्वकर्मा पिता रामदीन विश्वकर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी सिरसी, थाना सुनवानी, जिला पन्ना बताया। पुलिस द्वारा नियमानुसार पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें गांजा से भरे दो पैकेट बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से तौल करने पर पैकिंग सहित दोनों पैकेटों का वजन क्रमशः 02 किलो 79 ग्राम एवं 02 किलो 56 ग्राम पाया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,00,000/- है, विधिवत जप्त किया गया।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP 35 MF 5270, अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000/-, मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री सहित कुल करीब ₹2,50,000/- की संपत्ति जप्त की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना अमानगंज में अपराध क्रमांक 524/2026, धारा 8/20 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
1. राजकुमार रजक, पिता लखन रजक, उम्र 19 वर्ष, निवासी सिरसी, थाना सुनवानी, जिला पन्ना।
2. रामअवतार विश्वकर्मा, पिता रामदीन विश्वकर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी सिरसी, थाना सुनवानी, जिला पन्ना।
जप्त सामग्री- गांजा 04 किलो 135 ग्राम, कीमत लगभग ₹2,00,000/-, हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल MP 35 MF 5270, कीमत लगभग ₹50,000/-,मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2,50,000/-
थाना अमानगंज पुलिस की सजगता, त्वरित कार्रवाई एवं सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कार्रवाई है। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
सराहनीय योगदान- उकत कार्यवाही मे थाना प्रभारी अमानगंज निरी. हेमन्त नायक, सउनि राघवेन्द्र प्रधान, प्र.आर. लक्ष्मण यादव, शिवम शर्मा, देवनारायण शुक्ला, आर. मेहरबान, भूपेन्द्र चौरसिया ,सत्यनारायण अग्निहोत्री का सराहनीय योगदान रहा।
Home Department of Madhya Pradesh

पन्ना पुलिस द्वारा देवेन्द्रगर थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर शराब पार्टी के लिए पैसे मांगने, मना करने पर की मारपीट करने ...
19/08/2026

पन्ना पुलिस द्वारा देवेन्द्रगर थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर शराब पार्टी के लिए पैसे मांगने, मना करने पर की मारपीट करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवेन्द्रनगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुये रास्ता रोककर शराब पार्टी के लिए पैसे मांगने, मना करने पर की मारपीट करने वाले आरोपियों 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
दिनांक 14 अगस्त 2026 को फरियादी इन्द्रजीत सिंह बुंदेला, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम जनकपुर, थाना कोतवाली पन्ना द्वारा थाना देवेन्द्रनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने साथी सुरेन्द्र पटेल के साथ मोटरसाइकिल से सतना भैंस खरीदने गया था। वापस लौटते समय रात्रि करीब 08:30 बजे ग्राम बड़े मुटवा के आगे तीन व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर शराब-मुर्गा पार्टी करने के लिए पैसों की मांग की।
फरियादी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर चेहरे एवं शरीर पर चोटें पहुंचाईं तथा पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्रनगर में अपराध क्रमांक 387/2026, धारा 126(2), 119(1), 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए गए। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान की गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 18 अगस्त 2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
1. प्रधान यादव पिता हुल्के यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बड़े मुटवा, थाना देवेन्द्रनगर, जिला पन्ना।
2. दीपू यादव पिता स्व. कृपाल यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बड़े मुटवा, थाना देवेन्द्रनगर, जिला पन्ना।
3. जयपाल यादव पिता सुरत सिंह यादव, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम बड़े मुटवा, थाना देवेन्द्रनगर, जिला पन्ना।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को दिनांक 18 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय पन्ना के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
सराहनीय योगदान- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव, एएसआई सज्जन प्रजापति, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण यादव, शंकर सिंह बुंदेला, आरक्षक ब्रजेन्द्र रैकवार, भूरीसिंह एवं दिनेश सोलंकी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
Madhya Pradesh Police Home Department of Madhya Pradesh

अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 93 लीटर 930 मिलीलीटर अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तारआरोपियों के क...
16/08/2026

अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 93 लीटर 930 मिलीलीटर अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी एवं देशी शराब, कुल कीमत लगभग ₹1,00,240/- की गई जप्त।

पन्ना जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 93 लीटर 930 मिलीलीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,00,240/- है, जप्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना सिंह चौहान एवं एसडीओपी पन्ना श्री एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध शराब के भंडारण एवं विक्रय के संबंध में प्राप्त सूचनाओं की लगातार तस्दीक की जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 15/16 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात्रि को कोतवाली पुलिस टीम कस्बा गश्त एवं चेकिंग के दौरान अजयगढ़ चौराहा पहुंची, जहां मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरुषोत्तमपुर निवासी बीरेन्द्र कुमार जड़िया के किराए के मकान के एक कमरे में अवैध शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई हैं तथा कुछ व्यक्ति शराब बेचने के लिए मकान के सामने खड़े हैं।
मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए। स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम जावेद खान पिता स्व. रसीद खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी टिकुरिया मोहल्ला पन्ना एवं अंकुल कुशवाहा पिता ताराप्रसाद कुशवाहा, उम्र 24 वर्ष, निवासी टिकुरिया मोहल्ला पन्ना बताया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही पर किराए के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे में 11 पेटियों में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी एवं देशी प्लेन/मसाला शराब रखी हुई मिली। शराब की गणना करने पर कुल 93 लीटर 930 मिलीलीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,00,240/- है, बरामद हुई।
बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की बोतल एवं क्वार्टर तथा देशी प्लेन एवं मसाला शराब शामिल है। पुलिस द्वारा उक्त अवैध शराब को विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली पन्ना में अपराध क्रमांक 632/26 में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
सराहनीय योगदान- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा, प्रआर आईमात सेन, संतोष तोमर, तेजभान सिंह, सुरेश अहिरवार, आर निश्चल सिंह, अभिषेक यादव, धर्मेन्द्र प्रजापति, सुधीर अरजरिया एवं चालक प्रआर परमलाल का सराहनीय योगदान रहा।

पन्ना पुलिस ने बैंको/ शादी समारोहो में रैकी करने वाले कुख्यात कड़िया सांसी गिरोह के 01 सक्रिय चोर को किया गिरफ्तारआरोपिय...
16/08/2026

पन्ना पुलिस ने बैंको/ शादी समारोहो में रैकी करने वाले कुख्यात कड़िया सांसी गिरोह के 01 सक्रिय चोर को किया गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा अमानगंज थाना क्षेत्र में कार के डैश बोर्ड में रखे नगद 02 लाख रूपये की चोरी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कब्जे से चोरी की गई पूरी रकम 02 लाख रूपये बरामद

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा अमानगंज थाना क्षेत्र में कार के डैश बोर्ड से 02 लाख रूपये नगद चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मशरूका बरामद किया गया है ।

दिनांक 07.08.2026 को फरियादी जसवेन्द्र सिंह परमार उर्फ गौरव राजा निवासी ग्राम गडोखर, थाना अमानगंज अपनी अल्टो कार से सेन्ट्रल बैंक अमानगंज आया था । बैंक पहुँचकर फरियादी ने अपने बैंक खाते से 2 लाख रूपये नगद निकालकर अपनी कार के डैश बोर्ड में रख दिये थे । इसके पश्चात फरियादी अपनी कार से ज्वाला इण्डेन गैस एजेंसी, गुनौर रोड स्थित गैस गोदाम पहुँचा और कार को गैस गोदाम के सामने खड़ा करके सिलेण्डर लेने अंदर चला गया । करीब 05 मिनट बाद जब फरियादी वापस आया तो देखा कि कार का डैश बोर्ड खुला था और डैशबोर्ड में रखी 02 लाख रूपये की राशि गायब थी । उक्त राशि कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमानगंज में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 304/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक हेमंत नायक द्वारा घटना की जानकारी तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया । मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनु. अधि. पुलिस गुनौर श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अमानगंज के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई । उक्त पुलिस टीम की सहातार्थ पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना को टीम में शामिल किया गया । पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के उचित दिशा निर्देशन में अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुये घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए । CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों के भागने के रूट मैपिंग तैयार की गई । प्राप्त CCTV फुटेज/ वीडियो के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों को घटना कारित होने के 06 घण्टे के अन्दर ही चिन्हित कर लिया गया गया । उक्त संदेही व्यक्तियो की तलाश/गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं तकनीकी जानकारी एकत्रित की गई । मुखबिर सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम को राजगढ़, अशोकनगर तरफ रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा 03 दिनो तक मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित प्रयासि किये गये । पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासो के परिणामस्वरूप प्रकरण में संलिप्त चर्चित कड़िया सांसी चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य एवं प्रकरण के मुख्य आरोपी विष्णु कुमार साँसी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सम्पूर्ण राशि 02 लाख रूपये नगद एवं 01 मोबाइल फोन जप्त किया गया है । पुलिस द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य 03 आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है, जिन्हे शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा ।

गिरफ्तार आरोपी –
पुलिस टीम द्वारा मामले में चर्चित कड़िया सांसी गिरोह के सक्रिय सदस्य आरोपी विष्णु कुमार सासी पिता देवराज सासी उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 मीरखाबाद थाना मुंगावली जिला अशोकनगर को गिरफ्तार किया गया है ।

जप्त मशरूका –
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये नगद 02 लाख रूपये एवं 01 मोबाइल फोन जप्त किया गया है ।

तरीका-ए-वारदात –
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी मुख्य रूप से चर्चित कड़िया सांसी चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है । उक्त चोर गिरोह प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर चोरी करने हेतु कुख्यात है । चोर गिरोह के बैंको/ शादी समारोहो में रेकी करके व्यक्तियों को रैंडम तरीके से चिन्हित करके वारदात को अंजाम देते हैं ।

सराहनीय योगदान –
उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अमानगंज निरीक्षक हेमन्त नायक, सउनि राघवेन्द्र प्रधान, प्रीतम सिंह, प्रधान आरक्षक गणेश सिंह, अनिल गर्ग, शिवम शर्मा, गजेन्द्र उरमलिया, आरक्षक मेहरबान सिंह, विश्वास शुक्ला, मुनेन्द्र सिंह एवं पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
Madhya Pradesh Police

🇮🇳 राष्ट्र के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, पन्ना में आयोजित मुख्य समारोह में उच्च शिक्षा, त...
15/08/2026

🇮🇳 राष्ट्र के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, पन्ना में आयोजित मुख्य समारोह में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के साथ परेड का निरीक्षण किया।

समारोह में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के जनता के नाम संदेश का लाइव प्रसारण किया गया।

परेड में पुलिस बैंड प्लाटून सहित कुल 13 टुकड़ियों ने अनुशासित, आकर्षक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समारोह के वातावरण को गौरव, उत्साह एवं देशभक्ति से भर दिया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

🇮🇳 पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा राष्ट्र के 80वें  #स्वतंत्रता_दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्याल...
15/08/2026

🇮🇳 पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा राष्ट्र के 80वें #स्वतंत्रता_दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पन्ना में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

साथ ही, थानों एवं कार्यालयों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रोशनी में जगमगाता कोतवाली थाना पन्ना।
आजादी के पर्व की खुशी और देशभक्ति के रंग में सजा कोतवाली थाना।
आइए, स्वतंत्रता दिवस की इस गौरवमयी बेला पर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लें।

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, पन्ना में स्वतंत्रता दिवस की फाइनल फुल-ड्रेस रिहर्सल परेड संपन्न।रिहर्सल परेड का निरीक्षण कलेक्...
13/08/2026

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, पन्ना में स्वतंत्रता दिवस की फाइनल फुल-ड्रेस रिहर्सल परेड संपन्न।

रिहर्सल परेड का निरीक्षण कलेक्टर पन्ना श्रीमती उषा परमार एवं पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान परेड की अनुशासनात्मक व्यवस्था, मार्च-पास्ट, सलामी एवं समारोह से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

🔹 ₹7.50 लाख की साइबर ठगी के मामले में पन्ना पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही🔹 देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में नारियल सप्लाई क...
11/08/2026

🔹 ₹7.50 लाख की साइबर ठगी के मामले में पन्ना पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही

🔹 देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में नारियल सप्लाई के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के शेष 02 फरार आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

🔹 JUST DIAL एवं व्हाट्सएप ग्रुपों से प्राप्त डाटा के आधार पर व्यवसायियों को बनाते थे निशाना

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में थाना देवेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत ₹7.50 लाख की साइबर ठगी के प्रकरण में पन्ना पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए मामले के शेष 02 फरार आरोपियों को गाजियाबाद (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया गया है।
थाना देवेन्द्रनगर में अपराध क्रमांक 63/2026, धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज प्रकरण में फरियादी भागवत प्रसाद विश्वकर्मा निवासी देवेन्द्रनगर के साथ 25 टन नारियल सप्लाई करने के नाम पर ₹7,50,000/- की धोखाधड़ी की गई थी। आरोपियों द्वारा फर्जी फर्म, दस्तावेज एवं ट्रक संबंधी जानकारी उपलब्ध कराकर फरियादी का विश्वास अर्जित किया गया तथा विभिन्न बैंक खातों में राशि जमा करवाने के बाद संपर्क बंद कर दिया गया था।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अमित राजपूत एवं राम सिंह से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया।
अग्रिम विवेचना के दौरान दिनांक 10.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के शेष फरार 02 आरोपियो शिवम श्रीवास्तव एवं शिवोम सिंह उर्फ शिवम ठाकुर को विजयनगर, गाजियाबाद (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई।
आरोपियों के पृथक-पृथक मेमोरेंडम कथनों के आधार पर धोखाधड़ी की राशि एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन आरोपियों द्वारा पेश किए जाने पर विधिवत जप्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी- 01. शिवम श्रीवास्तव, पिता जयद्रथ श्रीवास्तव, उम्र 29 वर्ष निवासी – वार्ड क्रमांक 11, सधवाड़ा मोहल्ला, कायमगंज, थाना कायमगंज, जिला फर्रूखाबाद (उ.प्र.)
2. शिवोम सिंह उर्फ शिवम ठाकुर पिता – सत्यपाल सिंह ठाकुर, उम्र 29 वर्ष निवासी – ग्राम जसूपुर, थाना राजेपुर, जिला फर्रूखाबाद (उ.प्र.)
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
1. अमित राजपूत पिता श्री गिरीश चंद्र, निवासी ग्राम चाचूपुर, थाना राजेपुर, जिला फर्रूखाबाद (उ.प्र.)
2. राम सिंह पिता रामरूप, निवासी नगला केवल, थाना राजेपुर, जिला फर्रूखाबाद (उ.प्र.)
जप्त सामग्री- आरोपियों से के कब्जे से ₹1100 नगदी एवं 03 मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। प्रकरण में पूर्व में आरोपियों के कब्जे से ₹4.95 लाख नगद एवं 03 मोबाइल फोन जप्त किए जा चुके हैं।
सराहनीय योगदान- उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव, सउनि. बी.एम. सिंह चंदेल, प्र.आर. शिवस्वरूप तिवारी, लक्ष्मीनारायण, शंकर बुन्देला, आर. भूरी सिंह, ब्रजेन्द्र रैकवार एवं पुलिस साइबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Address

SP Office Police Line Panna
Guna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pannapolice posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share