Gajendra Arya. Page

Gajendra Arya. Page PHD in Social Work

05/08/2026

"सफलता किस्मत से नहीं, मेहनत से मिलती है। राहुल अपनी मेहनत और समर्पण से हर चुनौती को अवसर में बदल रहा है।"

22/07/2026
22/07/2026

जब करोड़ों युवा मेहनत करें और कुछ लोग पेपर खरीदकर आगे निकल जाएँ, तो यह सिर्फ़ परीक्षा की विफलता नहीं, बल्कि व्यवस्था की सबसे बड़ी नाकामी मानी जाएगी। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता।

क्या हम इतिहास से कुछ सीख पाए हैं?जब जनता की आवाज़ का जवाब संवाद नहीं, बल्कि बल प्रयोग से दिया जाता है, तो इतिहास की दर्...
22/07/2026

क्या हम इतिहास से कुछ सीख पाए हैं?

जब जनता की आवाज़ का जवाब संवाद नहीं, बल्कि बल प्रयोग से दिया जाता है, तो इतिहास की दर्दनाक घटनाएँ याद आ जाती हैं। लोकतंत्र की ताकत असहमति को सुनने में है, उसे दबाने में नहीं। हर लाठी लोकतंत्र से एक सवाल पूछती है—क्या जनता की आवाज़ की कोई कीमत नहीं?

जब जनता अपनी आवाज़ उठाती है और जवाब में लाठीचार्ज मिलता है, तो यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक संकेत है। जनता की बात सुनना क...
21/07/2026

जब जनता अपनी आवाज़ उठाती है और जवाब में लाठीचार्ज मिलता है, तो यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक संकेत है। जनता की बात सुनना किसी भी सरकार की ज़िम्मेदारी होती है, न कि विरोध को बल प्रयोग से दबाना। अगर शांतिपूर्ण विरोध का जवाब लाठियों से दिया जाए, तो यह शासन व्यवस्था की विफलता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

13/07/2026

फर्क देखिये. मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम का रेप मर्डर हुआ. लोग गुस्से में धरने पर बैठे. SSP अविनाश पांडेय उबल पड़े. खुद हाथापाई की. अब दतिया आइये. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा और बीजेपी से जुड़े सैकड़ों समर्थकों ने बवाल हिंसा फैलाई.

20 किलोमीटर तक जाम लग गया. सिपाही से लेकर कई बड़े अफसर पत्थरों से घायल हुए. लेकिन किसी पर लाठी तक नहीं फटकारी गई. दतिया के डीएम स्वप्निल वानखेड़े खुश. बोले- मुझे ख़ुशी है कि किसी को लाठियां मारने की ज़रूरत नहीं पड़ी. सिर्फ आंसू गैस से काम हो गया.

दलित छात्रा के मर्डर पर मेरठ में धरना प्रदर्शन कर रहे आम लोगों पर एसएसपी टूट पड़े. पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जबकि वहां न तो पत्थर चले, न कोई वहां जलाने की कोशिश.

दूसरी तरफ अपने हारे हुए नेता का टिकट कटने पर दतिया शहर में कोहराम मचाने वाले बीजेपी के लोगों पर पुलिस प्रशासन ठीक से गुस्सा तक नहीं हो पाया. डीएम ने ख़ुशी तक जता डाली कि लाठियां नहीं चलानी पड़ी. जबकि नरोत्तम के समर्थकों ने कई अफसरों के सिर फोड़ दिए.

यही फर्क है. ये फर्क क्यों है, ये भी समझिये.
प्रदेश सरकार अलग अलग देखती है

30/06/2026

ग्वालियर विधानसभा-15 के वार्ड क्रमांक 16 में बदहाल सड़कों, जगह-जगह बने गड्ढों तथा आम नागरिकों को हो रही गंभीर समस्याओं के विरोध में प्रदेश महासचिव श्री सुनील शर्मा जी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ जंगी प्रदर्शन कर प्रशासन के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया गया।**

इस दौरान शीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने तथा क्षेत्र की जनता को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

"सड़क निर्माण कराओ – जनता को राहत दिलाओ।"

जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रहेगी और क्षेत्रवासियों के अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगी।

25/06/2026

करुणा ही संस्कृति है।

25/06/2026

लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों एवं जर्जर सड़कों के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर योजना पर पुनर्विचार करने तथा क्षेत्र की खराब सड़कों की शीघ्र मरम्मत एवं निर्माण की मांग की।

12/06/2026

अति आवश्यक सूचना

ग्वालियर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर अघोषित बिजली कटौती मनमाने बिजली के बिल गरीबों के काटे जा रहे विद्युत कनेक्शन के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के आवहन पर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 4 के वार्ड 16 मे आनंद नगर गेट के सामने कल 12 जून शुक्रवार को शाम 5 बजे से चलाया जाएगा

सभी कांग्रेस जनों से निवेदन है कि सभी समय पर उपस्थित होने की कृपा करें

गजेंद्र आर्य
वार्ड 16

Address

Gwalior Industrial Area

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gajendra Arya. Page posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category