Sanjeev Goyal

Sanjeev Goyal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sanjeev Goyal, Social service, Gwalior.

आज के नई दुनियां ग्वालियर एडिशन में
17/10/2023

आज के नई दुनियां ग्वालियर एडिशन में

*आज एक ऐतिहासिक दिवस* (09.03.2023)"आज मैं बहुत रोमांचित हूं और आज ऐतिहासिक दिन है,की दो बड़े शोध संस्थान आज अपनी पूरी टी...
10/03/2023

*आज एक ऐतिहासिक दिवस* (09.03.2023)
"आज मैं बहुत रोमांचित हूं और आज ऐतिहासिक दिन है,की दो बड़े शोध संस्थान आज अपनी पूरी टीम भी घोषित कर रहे हैं और मिलकर काम करने की घोषणा भी कर रहे हैं।"
ये शब्द आज नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार जी ने दिल्ली में स्वदेशी जागरण मंच के परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कही।
*आज श्रीधर वेम्बू जी(जोहो) को स्वदेशी शोध संस्थान का अध्यक्ष घोषित किया गया और डा: राजीव कुमार जी को पहले इंडिया फाउंडेशन का*।ये दोनों संस्थान स्वदेशी शोध संस्थान के परिसर(जो दिल्ली के दीनदयाल मार्ग पर निर्माणाधीन है) से ही कार्य करेंगे।यह भारत हित व स्वदेशी सोच पर आधारित भारत के बड़े संस्थान के नाते उभर रहे हैं।अभी इन दोनों में 20 प्रमुख शोधकर्ता व 5 अन्य कार्यकर्त्ता कार्यरत्त हैं।
*शोध संस्थान में वैंबू जी के अलावा स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक सुंदरम जी, उदयपुर पेस्फिक यूनिवर्सिटी के प्रो भगवती प्रकाश जी,नाबार्ड के पूर्व चेयरमैन चिंताला जी, जमनालाल बजाज इनस्टीटयुट मुंबई के आयंगर जी, सांसद सुनीता दुग्गल जी, मुंबई के उदय निर्गुडकर जी,दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स के प्रो रामसिंह जी व नीति आयोग के (पूर्व) डॉ राजीव कुमार जी को घोषित किया गया।*
वहीं पहले इंडिया फाउंडेशन में डा: राजीव कुमार जी को अध्यक्ष के साथ श्रीधर वेंबू जी को उपाध्यक्ष, शर्मिला ओसवाल जी,राजीव शाह जी, अरुण कुमार जी,आदि कुल 9 सदस्यों को नामित गया।रवि पोखरना जी संस्थान के समन्वयक रहेंगे।
*बैठक में स्वदेशी के कश्मीरी लाल जी, सतीश जी, डा: अश्वनी महाजन जी सहित कुल 26 अर्थशास्त्री व कार्यकर्त्ता प्रत्यक्ष और तरंग माध्यम से उपस्थित थे।*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ,ग्वालियर महानगर द्वारा आज अटल सभागार, जीवाजी विश्वविद्यालय में  आयोजित छात्र उद्घोष सम्मे...
19/01/2023

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ,ग्वालियर महानगर द्वारा आज अटल सभागार, जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित छात्र उद्घोष सम्मेलन में सहभागिता करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी जी एवम विशिष्ठ अतिथि विद्यार्थी परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री चेतस सुखाडिया जी थे।

आज दिनांक 17 नवंबर 2022 को पार्वती बाई गोखले विज्ञान महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा आयोजित व्याख्यान माला में स्टार...
17/11/2022

आज दिनांक 17 नवंबर 2022 को पार्वती बाई गोखले विज्ञान महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा आयोजित व्याख्यान माला में स्टार्टअप विषय पर उद्बोधन देने हेतु मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहा। कार्यक्रम में आदरणीय महिमा तारे दीदी, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विजय गुप्ता जी एवम श्री सुनील पाठक जी का सानिध्य रहा। लगभग 50 छात्र छात्राएं एवम महाविद्यालय के अध्यापकगण एवम अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात बड़ के पौधे का रोपण किया।

भाजपा ग्वालियर के नवीन जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री अभय चौधरी जी से प्रत्यक्ष भेंट कर उन्हें बधाई दी। उनके नेतृत्व में संगठन म...
18/10/2022

भाजपा ग्वालियर के नवीन जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री अभय चौधरी जी से प्रत्यक्ष भेंट कर उन्हें बधाई दी। उनके नेतृत्व में संगठन मज़बूत हो, विस्तृत हो, ऐसी प्रभु से कामना है।

15/09/2022

इंजीनियर्स डे

मैं स्वयं इंजीनियर नहीं रहा, पर ईश्वर के लिखे अनुसार, मुझे अपने करियर के पूर्वार्ध में लगभग १६–१७ वर्ष इंजीनियर्स को पढ़ाने का, उन्हें गढ़ने का सौभाग्य मिला। अपने कैरियर के शुरुवाती समय में विभिन्न संस्थानों से आरंभ कर दिसंबर १९९९ में eBiz नाम से अपनी उद्यमिता यात्रा प्रारंभ की। बिना कंप्यूटर के कंप्यूटर सेंटर प्रारंभ करना, कौतूहल और कुछ स्तर पर उपहास का विषय भी था, पर ईश्वर मुझे कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर रहा था। वैसे भी मेरे पास खोने के लिए था भी क्या। अपने शिक्षक के कार्यकाल में लगभग 70000 विद्यार्थियों को पढ़ाने और मार्गदर्शन देने का काम करता रहा। अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय मैं उसी काल को मानता हूं। प्रातः 5:30 से लेकर रात्रि 10 बजे तक क्लास लेना नितदिन का कार्य था। सीखना और सिखाना अनवरत चलता और थकने का प्रश्न ही नहीं था, सोते समय टेक्नोलॉजी और उलझे प्रश्नों के उत्तर दिमाग में कुलबुलाते रहते थे। अपने इतने लंबे कार्यकाल में एक भी दिन नैराश्य का नहीं रहा, मेरे छात्र-छात्राएं मुझे इतना सम्मान देते थे, कि एक भी दिन मुझे अपने क्लासेस में कोई अप्रिय घटना का सामना ना करना पड़ा। उन्होंने मुझे इतना प्रेरित किया, कि मैं लगातार नई टेक्नोलॉजी पर शोध करता रहा और उनसे अपने छात्र छात्राओं को अवगत कराता रहा। यह मेरे लिए बहुत संतुष्टि और अभिमान का भी विषय है, कि मेरे द्वारा पढ़ाए गए ज्यादातर छात्र-छात्राएं आज मुझ से कहीं अधिक योग्य पदों पर आसीन हैं, कई विश्व की टॉप बैंकिंग एवं आईटी कंपनीज में सीईओ सीटीओ जैसे पदों पर अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी सफलता में मुझे अपनी सफलता नजर आती है, और मुझे लगता है कि मेरा जीवन सफल रहा, और यथाशक्ति इन छात्र-छात्राओं के माध्यम से ना केवल मैं उनके जीवन को सही दिशा देने में सफल रहा, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी अपने गिलहरी जैसे प्रयास कर सका। गुरु की सफलता तो गुड़ रह जाने में ही है, उसके शिष्य शक्कर हो जाएं। अगर ईश्वर ने चाहा तो पुनः भविष्य में एक शिक्षक के रूप में अपने जीवन को सार्थक करने का प्रयास करूंगा।

प्रथम भारतीय इंजीनियर भारत रत्न सर एम विश्वेश्वरैया जी की जयंती इंजीनियर्स डे की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं


भाजपा ग्वालियर की घोषित नई कार्यकारिणी में मीडिया सह प्रभारी भाई विपुल जैन जी एवम् सह आइटी प्रभारी भाई गौरव कुलश्रेष्ठ ज...
16/03/2022

भाजपा ग्वालियर की घोषित नई कार्यकारिणी में मीडिया सह प्रभारी भाई विपुल जैन जी एवम् सह आइटी प्रभारी भाई गौरव कुलश्रेष्ठ जी मेरे कार्यालय में सौजन्य भेंट हेतु पधारे। उन्हें सफल दायित्व निर्वहन की मंगलकामनाएं। पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा श्री अंशुल श्रीवास्तव ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

अ. भा. प्र. स. प्रस्ताव -भारत को स्वावलम्बी बनाने हेतु कार्यों के अवसर बढ़ाना आवश्यकराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ   13-Mar-2022...
16/03/2022

अ. भा. प्र. स. प्रस्ताव -
भारत को स्वावलम्बी बनाने हेतु कार्यों के अवसर बढ़ाना आवश्यक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 13-Mar-2022


॥ॐ॥

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा

11-13 मार्च 2022, कर्णावती



प्रस्ताव



भारत को स्वावलम्बी बनाने हेतु कार्यों के अवसर बढ़ाना आवश्यक



प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता, मानवशक्ति की विपुलता और अंतर्निहित उद्यमकौशल के चलते भारत अपने कृषि, विनिर्माण, और सेवा क्षेत्रों को परिवर्तित करते हुए कार्य के पर्याप्त अवसर उत्पन्न कर अर्थव्यवस्था को उच्च स्तर पर ले जाने की क्षमता रखता है। विगत कोविड महामारी के कालखंड में जहाँ हमने रोजगार तथा आजीविका पर उसके प्रभावों का अनुभव किया हैं, वहीं अनेक नए अवसरों को उभरते हुए भी देखा है; जिनका समाज के कुछ घटकों ने लाभ उठाया है| अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (अ.भा.प्र.सभा) इस बात पर बल देना चाहती है कि रोजगार की इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करने हेतु समूचे समाज को ऐसे अवसरों का लाभ उठाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।



अ.भा.प्र.सभा का मत है कि मानव केंद्रित, पर्यावरण के अनुकूल, श्रम प्रधान तथा विकेंद्रीकरण एवं लाभांश का न्यायसंगत वितरण करनेवाले भारतीय आर्थिक प्रतिमान (मॉडल) को महत्त्व दिया जाना चाहिए, जो ग्रामीण अर्थव्यवथा, सूक्ष्म उद्योग, लघु उद्योग और कृषि आधारित उद्योगों को संवर्धित करता है। ग्रामीण रोजगार, असंगठित क्षेत्र एवं महिलाओं के रोजगार और अर्थव्यवस्था में उनकी समग्र भागीदारी जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देना चाहिए। हमारी सामाजिक परिस्थिति के अनुरूप नई तकनीकी तथा सॉफ्ट स्किल्स को अंगीकार करने के प्रयास करना अनिवार्य है|



यह उल्लेखनीय है कि देश के प्रत्येक भाग में उपर्युक्त दिशा पर आधारित रोजगार सृजन के अनेक सफल उदाहरण उपलब्ध हैं। इन प्रयासों में स्थानीय विशेषताओं, प्रतिभाओं और आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया है। ऐसे अनेक स्थानों पर उद्यमियों, व्यवसायियों, सूक्ष्म वित्त संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों और स्वैच्छिक संगठनों ने मूल्य-वर्धित उत्पादों, सहकारिता, स्थानीय उत्पादों के प्रत्यक्ष विपणन और कौशल विकास आदि के क्षेत्रों में प्रयास प्रारंभ किए हैं। इन प्रयासों ने हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण, घरेलू उत्पादों तथा पारिवारिक उद्यमों जैसे व्यवसायों को बढ़ावा दिया है| उन सभी अनुभवों को परस्पर साझा करते हुए जहाँ आवश्यकता है वहाँ, उन्हें दोहराने के बारे में विचार किया जा सकता है। कुछ शैक्षिक व औद्योगिक संस्थानों ने रोजगार सृजन के कार्य में उल्लेखनीय योगदान दिया है| अ.भा.प्र.सभा दुर्बल एवं वंचित घटकों सहित समाज के बड़े भाग को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने में सक्षम यशोगाथाओं की सराहना करती है| समाज में ‘स्वदेशी और स्वावलम्बन’ की भावना उत्पन्न करने के प्रयासों से उपर्युक्त पहलों को प्रोत्साहन मिलेगा|



उच्च रोजगार क्षमता वाले हमारे विनिर्माण क्षेत्र को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है, जो आयात पर हमारी निर्भरता भी कम कर सकता है। शिक्षा और परामर्श द्वारा समाज, विशेषकर युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहन देनेवाला वातावरण देना चाहिए, ताकि वे केवल नौकरी पाने की मानसिकता से बाहर आ सकें। इसी प्रकार की उद्यमशीलता की भावना को महिलाओं, ग्रामीणों, दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों में भी बढ़ावा देने की आवश्यकता है। शिक्षाविद्, उद्योग जगत के पुरोधा, सामाजिक नेतृत्व, समाज संगठन तथा विविध संस्थान इस दिशा में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं और उसके लिए यह आवश्यक है कि सरकारी तथा अन्य प्रयास इनके साथ मिलकर चलें।



अ.भा.प्र.सभा अनुभव करती है कि तीव्रता से बदलती आर्थिक तथा तकनीकी परिदृश्य की वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें सामाजिक स्तर पर नवोन्मेषी पद्धतियाँ ढूँढनी होंगी। उभरती डिजिटल अर्थव्यवस्था एवं निर्यात की सम्भावनाओं से उत्पन्न रोजगार और उद्यमिता के अवसरों का गहन अन्वेषण किया जाना चाहिए| रोजगार के पूर्व और दौरान मानवशक्ति के प्रशिक्षण, अनुसन्धान तथा तकनीकी नवाचार, स्टार्ट अप और हरित तकनीकी उपक्रमों आदि के प्रोत्साहन में हमें सहभागी होना चाहिए।



अ.भा.प्र.सभा भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए धारणक्षम एवं समग्र विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु नागरिकों से रोजगार सृजन के भारत केंद्रित प्रतिमान (मॉडल) पर काम करने का आवाहन करती है। अ.भा.प्र.सभा समाज के सभी घटकों का आवाहन करती है कि विविध प्रकार के कार्य के अवसरों को बढ़ाते हुए हमारे शाश्वत मूल्यों पर आधारित एक स्वस्थ कार्य-संस्कृति को प्रस्थापित करें, जिससे भारत वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर पुनः अपना उचित स्थान अंकित कर सके।

कल 15 मार्च को हमारे स्वदेशी के परिवारजन एवम् भाजपा मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चतुर्वेदी जी को उनके निवास प...
16/03/2022

कल 15 मार्च को हमारे स्वदेशी के परिवारजन एवम् भाजपा मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चतुर्वेदी जी को उनके निवास पर उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, उनके सुखद एवम् सार्थक भविष्य की कामनाओं के साथ उन्हें स्वदेशी साहित्य भेंट किया।

कारीगर मजदूर किसानस्वदेशी का छेड़ो अभियान
05/03/2022

कारीगर मजदूर किसान
स्वदेशी का छेड़ो अभियान

Address

Gwalior

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sanjeev Goyal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sanjeev Goyal:

Share

Category