Brahma Kumaris Gwalior

Brahma Kumaris Gwalior RAJYOG MEDITATION CENTER

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में रक्षाबंधन पर्व पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने जवानों को बांधा रक्षा सूत्रग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्मा...
28/08/2026

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में रक्षाबंधन पर्व पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने जवानों को बांधा रक्षा सूत्र

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सी.आर.पी.एफ. में ग्रुप सेंटर,
पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राजकुमार निगम के निर्देशन में रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों ने सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल, सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।
इस अवसर पर राजयोगी बीके प्रहलाद ने रक्षाबंधन पर्व के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के पावन प्रेम का पर्व है। रक्षा सूत्र हमें यह स्मृति दिलाता है कि हम अपने जीवन में पवित्रता, सकारात्मकता और श्रेष्ठ संस्कारों को धारण करें। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा की रक्षा करने वाले जवान राष्ट्र के सच्चे प्रहरी हैं। जिस प्रकार वे देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को अनेक बुराइयों से अपने मन और विचारों की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान बीके सुरभि बहन एवं बीके रोशनी बहन ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को आत्म स्मृति का तिलक लगाते हुए सभी को रक्षा सूत्र बांधा तथा उनका मुख मीठा कराया। जवानों ने भी इस आत्मीय आयोजन के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर आर.सी.डब्ल्यू.ए. अध्यक्षा श्रीमती सुनीता निगम, कमांडेंट श्री प्रेम चंद्र गुप्ता, डिप्टी कमांडेंट दिलावर सिंह सीआरपीएफ के अन्य अधिकारीगण एवं जवान सहित बीके जीतू, बीके दीपक, उपस्थित थे।
कार्यक्रम ने रक्षाबंधन पर्व को आध्यात्मिकता, आत्मिक स्नेह, राष्ट्रसेवा और श्रेष्ठ जीवन के संकल्प से जोड़ते हुए सभी को सकारात्मक संदेश दिया।

ब्रह्माकुमारीज माधवगंज केंद्र पर दूसरे दिन 30 से अधिक लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ई...
25/08/2026

ब्रह्माकुमारीज माधवगंज केंद्र पर दूसरे दिन 30 से अधिक लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की भगिनी संस्था राजयोग एज्युकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के समाज सेवा प्रभाग द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पूरे देश मे एक साथ चल रहे विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत आज ग्वालियर में माधवगंज स्थित ब्रह्माकुमारीज प्रभु उपहार भवन में 30 से भी अधिक लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन इमर्जेंसी ब्लड सेंटर के सहयोग से प्रातः 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के कमांडेंट प्रेमचंद गुप्ता, माधव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिव कुमार शर्मा, डॉ.एच.एन. मोतीरमानी, रेडिएंट स्कूल के प्राचार्य ब्रह्मजीत सिंह, इमर्जेंसी ब्लड सेंटर के संचालक आशीष साओ, तृप्ति साओ, नीलम मोतीरमानी, ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रमुख बीके आदर्श दीदी, प्रेरक वक्ता बीके डॉ. गुरचरण सिंह एवं राजयोग प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई उपस्थित रहे।

रक्तदान को लेकर भ्रांतियां दूर करना आवश्यक - तृप्ति साओ

कार्यक्रम के शुभारंभ में इमर्जेंसी ब्लड सेंटर की तृप्ति साओ ने कहा कि रक्तदान को लेकर आज भी समाज में कई तरह की भ्रांतियां और गलत धारणाएं देखने को मिलती हैं। अनेक लोग मानते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आ जाती है, लंबे समय तक थकान रहती है अथवा स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जबकि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति द्वारा चिकित्सकीय मानकों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया रक्तदान सामान्यतः सुरक्षित होता है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर लोगों को सही जानकारी के प्रति जागरूक किया जाए।

युवाओं में सेवा और मानवता के संस्कार विकसित करना जरूरी - डॉ शिव कुमार

माधव महाविद्यालय के प्राचार्य शिव कुमार ने कहा कि हमारे संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना चाहिए। रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि युवाओं को सेवा, सहयोग, दान और मानवता के संस्कारों से जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि युवाओं में समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना हम सभी का दायित्व है। आने वाली पीढ़ी को यह सिखाना आवश्यक है कि जीवन में शिक्षा, सफलता और करियर के साथ-साथ सेवा एवं परोपकार का भी विशेष महत्व है। हमारा छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

जरूरत के समय निस्वार्थ भाव से आगे आएं - ब्रह्मजीत सिंह

रेडिएंट स्कूल के प्राचार्य ब्रह्मजीत सिंह ने कहा कि जहां भी हमारी आवश्यकता हो, वहां हमें निस्वार्थ भाव से आगे बढ़कर सेवा करनी चाहिए। आज बदलती जीवनशैली और विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच अनेक अवसरों पर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में यदि ईश्वर ने हमें किसी के काम आने योग्य बनाया है, तो जरूरतमंद की सहायता करना हमारा मानवीय कर्तव्य है।

अच्छे कर्म और सेवा ही वास्तविक पूंजी - कमांडेंट पी.सी. गुप्ता

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के कमांडेंट प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है, किसी परिवार की खुशियां लौटा सकता है और किसी व्यक्ति को जीवन की नई उम्मीद दे सकता है। किसी जरूरतमंद की सहायता करने के बाद उसके हृदय से निकली दुआएं ही हमारी वास्तविक पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि धन-दौलत और भौतिक वस्तुएं यहीं रह जाती हैं, लेकिन हमारे अच्छे कर्म, सेवा और मानवता के कार्य लोगों की यादों और दुआओं में हमेशा जीवित रहते हैं।

रक्तदान मानवता के प्रति जिम्मेदारी - डॉ. एच.एन. मोतीरमानी

डॉ. एच.एन. मोतीरमानी ने कहा कि रक्तदान केवल रक्त देना नहीं, बल्कि मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और किसी के जीवन को बचाने का प्रयास है। आपका कुछ समय किसी परिवार की खुशियां वापस ला सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वयं रक्तदान करें और अपने परिवार, मित्रों तथा परिचितों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।

रक्त की एक यूनिट किसी के लिए जीवन की उम्मीद - बीके आदर्श दीदी

ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रमुख बीके आदर्श दीदी ने कहा कि रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद बन सकती है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति, गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज, ऑपरेशन कराने वाले रोगी तथा प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता वाली माताओं के लिए समय पर उपलब्ध रक्त अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर डर या अफवाहों पर विश्वास करने के बजाय योग्य विशेषज्ञों से सही जानकारी प्राप्त कर पात्र लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में बीके डॉ. गुरचरण सिंह ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जहां भी हमारी जरूरत हो, वहां निस्वार्थ भाव से आगे आएं। पात्र एवं स्वस्थ होने पर रक्तदान करें तथा मानव सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि हमारे रक्त की कुछ बूंदें किसी के जीवन में उम्मीद की नई किरण बन सकती हैं।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से उपस्थित अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन बीके प्रहलाद भाई ने किया । इस अवसर पर बीके जीतू , बीके पवन, देवेंद्र, हर्षित, मनोज शर्मा, ध्रुव, विनीत,
सुरेन्द, सुनीता, पूनम, निशा, छाया, कशिश, पार्वती सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशसिका परम श्रद्धेय दादी प्रकाशमणि जी के 19वीं पुण्यस्मृति दिवस पर सादर नमन🙏
25/08/2026

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशसिका परम श्रद्धेय दादी प्रकाशमणि जी के 19वीं पुण्यस्मृति दिवस पर सादर नमन🙏

24/08/2026

💉🩸🆎🅾️🅱️🅰️

पढ़ें लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्र "स्वदेश" में प्रकाशित आज का आर्टिकल।*खुद को बदलो जीवन में शांति आएगी*
24/08/2026

पढ़ें लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्र "स्वदेश" में प्रकाशित आज का आर्टिकल।
*खुद को बदलो जीवन में शांति आएगी*

विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजितरक्तदान करने से मिलती...
23/08/2026

विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

रक्तदान करने से मिलती है आंतरिक खुशी – आशीष प्रताप सिंह राठौड़

दूसरों के काम आना ही जीवन की सच्ची कमाई – पीतांबर लोकवानी

रक्तदान से बढ़कर मानव सेवा का कोई दूसरा कार्य नहीं – अनिल साँखला

एक यूनिट रक्त से तीन से चार मरीजों को मिल सकता है लाभ – डॉ. राकेश बघेल

23 एवं 24 अगस्त को भी प्रातः 9:30 से शाम 4 बजे तक जारी रहेगा रक्तदान अभियान

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की भगिनी संस्था राजयोग एज्युकेशन एण्ड रिसर्च फाउंडेशन के समाज सेवा प्रभाग द्वारा जे.ए. हॉस्पिटल ब्लड सेंटर के सहयोग से माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ। अभियान के अंतर्गत आगामी 23 एवं 24 अगस्त को भी इसी स्थान पर प्रातः 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री पीतांबर लोकवानी, जिला योजना समिति सदस्य(म. प्र. शासन) श्री आशीष प्रताप सिंह राठौड़, स्थानीय पार्षद श्री अनिल साँखला, जे.ए. हॉस्पिटल ब्लड सेंटर के मेडिकल ऑफिसर श्री डॉ. राकेश बघेल, ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रमुख बीके आदर्श दीदी तथा वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई उपस्थित रहे।

दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में देशभर में चल रहा रक्तदान अभियान – बीके आदर्श दीदी

ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रमुख बीके आदर्श दीदी ने विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान की जानकारी देते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका परम श्रद्धेय दादी प्रकाशमणि जी के पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में 21 से 25 अगस्त तक यह महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत माधौगंज स्थित प्रभु उपहार भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि 23 एवं 24 अगस्त को भी प्रातः 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

एक यूनिट रक्त से तीन से चार मरीजों को मिल सकता है लाभ – डॉ. राकेश बघेल

जे.ए. हॉस्पिटल ब्लड सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राकेश बघेल ने रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व एवं इससे जुड़े स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं की जानकारी दी तथा रक्तदान को लेकर प्रचलित भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने बताया कि सामान्यतः 18 से 65 वर्ष की आयु के ऐसे महिला या पुरुष, जिनका वजन 45 किलोग्राम से अधिक तथा हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम/डी. एल. से अधिक हो, चिकित्सकीय मानकों के अनुसार रक्तदान कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ष में चार बार तथा प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर और महिलाएं वर्ष में तीन बार तथा प्रत्येक चार माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि रक्त की एक यूनिट को PRBC, FFP, PRP और Cryoprecipitate जैसे विभिन्न अवयवों में विभाजित किया जा सकता है, जिससे एक यूनिट रक्त से तीन से चार मरीजों को लाभ पहुंचाया जा सकता है।

दूसरों के काम आना ही जीवन की सच्ची कमाई – पीतांबर लोकवानी

प्रतिष्ठित व्यवसायी पीतांबर लोकवानी ने कहा कि जब वे ब्रह्माकुमारीज संस्थान में आते हैं तो मन को शांति और सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि हम पैसे कमाने के लिए रोज मेहनत करते हैं, लेकिन इस भागदौड़ में कई बार जीवन के वास्तविक उद्देश्य को भूल जाते हैं। पैसा जीवन के लिए जरूरी है, लेकिन वास्तविक खुशी उस कार्य में है, जिससे मन को संतुष्टि मिले, परिवार में प्रेम बना रहे और हम दूसरों के काम आ सकें।
उन्होंने कहा कि जीवन में वही कार्य करना चाहिए, जो हमें भीतर से खुशी और शांति प्रदान करे। यही जीवन की सच्ची कमाई है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर को मानव सेवा का पुनीत कार्य बताते हुए इसकी सराहना की।

रक्तदान से मिलती है आंतरिक खुशी – आशीष प्रताप सिंह राठौड़

जिला योजना समिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि रक्तदान करने से आंतरिक खुशी मिलती है। हमें जीवन में ऐसे अच्छे कार्य करने चाहिए, जिनसे हमें महसूस हो कि हमने समाज के लिए कुछ योगदान दिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि ग्वालियर के दूर-दराज के गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि वहां रहने वाले लोगों तक सकारात्मक विचार और अच्छी सीख पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान में ज्ञान और जीवन जीने की सकारात्मक सीख दी जाती है। यदि हम इन शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं तो हमारा जीवन अधिक शांतिपूर्ण, सुखी और बेहतर बन सकता है। यही सच्ची सेवा और समाज के प्रति हमारा योगदान है।

रक्तदान इंसानियत की सबसे खूबसूरत मिसाल – अनिल साँखला

स्थानीय पार्षद अनिल साँखला ने कहा कि उन्होंने स्वयं भी कई बार रक्तदान किया है। उनका मानना है कि रक्तदान से बढ़कर मानव सेवा का कोई दूसरा कार्य नहीं हो सकता। हमारा थोड़ा-सा रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में मदद कर सकता है। इससे बड़ी खुशी और संतुष्टि की बात और क्या हो सकती है कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी परिवार की खुशियां वापस ला सकता है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक नेक कार्य ही नहीं, बल्कि इंसानियत की सबसे खूबसूरत मिसाल है। हमें समय-समय पर आगे आकर रक्तदान करना चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर आकाश,कार्तिक, सचिन, हर्षित, पंकज, विकास, बैभव, विजेंद्र,पवन, सुरभि, रोशनी, कंचन सहित अनेकानेक लोग उपस्थित थे।

22/08/2026

1 दिन बाकी… क्या आप तैयार है?* 🩸❤️कैलेंडर में तारीख़ आ चुकी है…अब आपकी बारी है!🩸 *1 यूनिट रक्त*❤️ *3 ज़िंदगियाँ*🤝 *1 संक...
21/08/2026

1 दिन बाकी… क्या आप तैयार है?* 🩸❤️

कैलेंडर में तारीख़ आ चुकी है…
अब आपकी बारी है!

🩸 *1 यूनिट रक्त*
❤️ *3 ज़िंदगियाँ*
🤝 *1 संकल्प*
✨ *अनगिनत उम्मीदें*

कभी-कभी किसी की ज़िंदगी बचाने के लिए किसी सुपरहीरो की नहीं, बस एक रक्तदाता की ज़रूरत होती है।

इस बार *आप भी बनिए Raktveer* और मानवता के इस महाअभियान का हिस्सा बनिए। 🙏

रक्तदान करें, जीवनदान करें! ❤️🩸

📍 *विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान*

*दिनांक - 22, 23 और 24 अगस्त अगस्त 2026*

*समय - *प्रातः 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक।*

📍 स्थान - **ब्रह्माकुमारीज़, प्रभु उपहार भवन (डॉ आहूजा के सामने) माधौगंज, लश्कर ग्वालियर*
मोबाइल न. - 9425775973

नीचे दी हुई लिंक पर अभी ही रजिस्ट्रेशन करें -
🩸 Blood Donation Camp

22 Aug 2026 | 09:30 AM - 04:00 PM

Register here: https://bksocialwing.org/donor-registration/?camp_id=BDC2026-0225 https://bksocialwing.org/donor-registration/?camp_id=BDC2026-0225

🩸 Blood Donation Camp

23 Aug 2026 | 09:30 AM - 04:00 PM

Register here: https://bksocialwing.org/donor-registration/?camp_id=BDC2026-0226 https://bksocialwing.org/donor-registration/?camp_id=BDC2026-0226

🩸 Blood Donation Camp

24 Aug 2026 | 09:30 AM - 04:00 PM

Register here: https://bksocialwing.org/donor-registration/?camp_id=BDC2026-0227 https://bksocialwing.org/donor-registration/?camp_id=BDC2026-0227

*For More Updates:*
🔗 WhatsApp : https://tr.ee/bksocialwingwp
🌐 Website : https://bksocialwing.org

सोच को सकारात्मक दिशा देना बेहद जरुरी - राजयोगी बीके प्रहलाद एनसीसी कैडेट्स ने सीखी सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन एवं मेडि...
18/08/2026

सोच को सकारात्मक दिशा देना बेहद जरुरी - राजयोगी बीके प्रहलाद

एनसीसी कैडेट्स ने सीखी सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन एवं मेडिटेशन की कला

ग्वालियर। वीआईएसएम कॉलेज में चल रहे 15 एमपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन एवं मेडिटेशन विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कैंप कमांडेंट एवं कमांडिंग ऑफिसर कर्नल श्री डी.एस. वर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक एवं मोटिवेशनल स्पीकर राजयोगी बीके प्रहलाद भाई उपस्थित रहे। उन्होंने कैडेट्स को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने, तनाव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मन को शांत और एकाग्र बनाने के व्यावहारिक तरीके बताए।

बीके प्रहलाद भाई ने कहा कि परिस्थितियां हमारे नियंत्रण में हमेशा नहीं होतीं, लेकिन परिस्थितियों के प्रति हमारी सोच और प्रतिक्रिया हमारे नियंत्रण में होती है। सकारात्मक सोच का अर्थ समस्याओं को नकारना नहीं, बल्कि समस्या के बीच समाधान की संभावना को देखना है। उन्होंने कहा कि आज के युवा जीवन में अनेक प्रकार के दबाव और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। पढ़ाई, प्रतियोगिता, भविष्य की चिंता और आपसी अपेक्षाओं के कारण तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में मन को मजबूत बनाना और अपनी सोच को सकारात्मक दिशा देना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कैडेट्स को समझाया कि तनाव बाहर की परिस्थितियों से कम और उन परिस्थितियों के प्रति हमारे विचारों से अधिक पैदा होता है। यदि हम हर परिस्थिति में शांत रहकर सोचें, तो निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे सैनिक और जिम्मेदार नागरिक के लिए शारीरिक शक्ति के साथ-साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन, एकाग्रता और भावनात्मक संतुलन भी जरूरी है।

राजयोगी बीके प्रहलाद भाई ने मेडिटेशन की उपयोगिता बताते हुए कहा कि मेडिटेशन मन को विचारशून्य करने का नाम नहीं, बल्कि विचारों को सही दिशा देने की कला है। जब हम कुछ मिनट स्वयं से जुड़ते हैं और अपने वास्तविक स्वरूप को शांत, शक्तिशाली एवं सकारात्मक आत्मा के रूप में अनुभव करते हैं, तो मन की बेचैनी कम होती है और भीतर से नई ऊर्जा का अनुभव होता है।

उन्होंने कैडेट्स को कुछ समय राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया तथा स्वयं के प्रति सकारात्मक संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मैं शांत हूं, मैं शक्तिशाली हूं, मैं आत्मविश्वासी हूं और हर परिस्थिति का सामना धैर्य एवं समझदारी से कर सकता हूं। जैसे सकारात्मक संकल्प मन में आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति को बढ़ाते हैं।

उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और नियमित मेडिटेशन को अपनाएं तथा स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और समाज में भी सकारात्मक वातावरण बनाने में योगदान दें। कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा चलाये जा रहे है 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत सभी को हर प्रकार के नशे से दूर रहने तथा नशा मुक्त भारत एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान देने के लिए संकल्प भी कराया।
कार्यक्रम में 400 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की और सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन एवं मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक एकाग्रता एवं आत्मबल बढ़ाने के महत्वपूर्ण गुर सीखे।

इस अवसर पर एडम ऑफिसर कर्नल संजीव सरीन एवं सूबेदार मेजर (ˈऑनररि लेफ्टिनेंट ) जाफर अली, कैंप एंडजूटेंट मेजर सुनील पाठक, लेफ्टिनेंट दीपा यादव, केयर टेकर शिवा सेकेंड ऑफिसर रचना भदौरिया, सेकेंड ऑफिसर राम प्रकाश राजपूत, सूबेदार साहब सिंह, बी एच एम कुलवीर सिंह, हवलदार मंगल सिंह, केयर टेकर ब्रजेश भदौरिया, हवलदार सुधीर, सूबेदार श्रवण सहित एनसीसी के अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मेजर सुनील पाठक ने आभार सेकेंड ऑफिसर रचना भदौरिया मैडम ने किया।

MLB कॉलेज में विद्यार्थियों को बीके प्रहलाद ने 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान के तहत नशे से दूर रहने एवं नशा मुक्...
18/08/2026

MLB कॉलेज में विद्यार्थियों को बीके प्रहलाद ने 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान के तहत नशे से दूर रहने एवं नशा मुक्त भारत, विकसित भारत के निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का संकल्प कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।








Address

Gwalior

Opening Hours

Monday 7am - 8pm
Tuesday 7am - 8pm
Wednesday 7am - 8pm
Thursday 7am - 8pm
Friday 7am - 8pm
Saturday 7am - 8pm
Sunday 7am - 8pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Brahma Kumaris Gwalior posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Brahma Kumaris Gwalior:

Shortcuts

Share