Smart City - Gwalior

Smart City - Gwalior Welcome to Smart city - Gwalior. This is the official page for the city wide consultation and discussion regarding Smart City initiative.

Please Contribute to the growth of Gwalior.

शहरवासियो को स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे विभिन्न विकास परियोजनाओ का जल्द मिले लाभ – श्री टी. प्रतीक रावस्मार्ट सिटी ...
26/08/2026

शहरवासियो को स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे विभिन्न विकास परियोजनाओ का जल्द मिले लाभ – श्री टी. प्रतीक राव
स्मार्ट सिटी के विभिन्न विकास कार्यों की स्मार्ट सिटी सीईओ ने की समीक्षा, दिए ज़रूरी दिशा निर्देश

ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में कई विकास कार्य प्रगतिरत हैं। इन विकास कार्यों को लेकर आज बुधवार को मोती महल स्थित स्मार्ट सिटी के सभाकक्ष में स्मार्ट सिटी सीईओ श्री टी. प्रतीक राव द्वारा समीक्षा बैठक की गई और संबंधित अधिकारियो को जरुरी दिशा निर्देश दिये गये।
विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए स्मार्ट सिटी सीईओ श्री टी. प्रतीक राव ने बिंदुवार रूप से परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। समीक्षा बैठक में मल्टीलेवल कार पार्किंग, सचिन तेंदुलकर रोड, फसाड लाइटिंग, इंड्रस्ट्रियल म्यूजियम, स्ट्रीट एलईडी लाइट सहित स्मार्ट सिटी की अन्य प्रगतिरत परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री राव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्मार्ट सिटी की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के बेहतर संचालन एवं रखरखाव के लिए प्रभावी एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार की जाए।
बैठक में मल्टीलेवल कार पार्किंग, सचिन तेंदुलकर रोड, फसाड लाइटिंग सहित स्मार्ट सिटी की अन्य प्रगतिरत परियोजनाओं की समीक्षा की गई। सीईओ ने प्रत्येक परियोजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता के साथ शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

स्मार्ट सिटी की पूर्ण परियोजनाओं के संचालन एवं रखरखाव की प्रभावी कार्ययोजना करें तैयार परियोजनाओं के बेहतर संचालन के साथ...
20/08/2026

स्मार्ट सिटी की पूर्ण परियोजनाओं के संचालन एवं रखरखाव की प्रभावी कार्ययोजना करें तैयार

परियोजनाओं के बेहतर संचालन के साथ स्मार्ट सिटी की आय बढ़ाने पर सीईओ श्री टी. प्रतीक राव ने दिया जोर

स्मार्ट सिटी के कार्यो की सीईओ ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ग्वालियर, 20 अगस्त 2026। स्मार्ट सिटी की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के बेहतर संचालन एवं रखरखाव के लिए प्रभावी एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि परियोजनाओं का दीर्घकालीन एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित होने के साथ-साथ स्मार्ट सिटी की आय में भी वृद्धि हो सके। यह निर्देश स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री टी. प्रतीक राव ने गुरुवार को मोती महल स्थित स्मार्ट सिटी के सभाकक्ष में आयोजित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए।
सीईओ श्री टी. प्रतीक राव ने कहा कि स्मार्ट सिटी द्वारा पूर्ण की जा चुकी परियोजनाएं शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं। इसलिए इन परियोजनाओं के संचालन एवं रखरखाव की स्पष्ट जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे उनका अधिकतम एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके। साथ ही परियोजनाओं से राजस्व अर्जित करने की संभावनाओं का भी परीक्षण किया जाए, जिससे स्मार्ट सिटी की आय में वृद्धि हो और भविष्य में इन परिसंपत्तियों का बेहतर प्रबंधन किया जा सके।
बैठक में सीईओ श्री टी. प्रतीक राव ने स्मार्ट सिटी द्वारा पूर्ण की गई विभिन्न परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं उनके संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्ण परियोजनाओं को और अधिक उपयोगी एवं जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इनका लाभ उठा सकें।
स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित सेंट्रल डिजिटल लाइब्रेरी की समीक्षा करते हुए सीईओ श्री टी. प्रतीक राव ने निर्देश दिए कि डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री के डिजिटल स्वरूप का लाभ लाइब्रेरी परिसर के बाहर भी नागरिकों को मिल सके, इसके लिए आवश्यक तकनीकी एवं संचालन संबंधी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों तक इसकी पहुंच बढ़ाई जानी चाहिए।
सीईओ श्री टी. प्रतीक राव ने स्मार्ट सिटी की प्रगतिरत परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को आपसी समन्वय एवं स्पष्ट जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। जिन परियोजनाओं में किसी कारण से कार्य की गति प्रभावित हो रही है, उनके लिए विशेष रणनीति तैयार कर बाधाओं का तत्काल निराकरण करते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए।
बैठक में मल्टीलेवल कार पार्किंग, सचिन तेंदुलकर रोड, फसाड लाइटिंग सहित स्मार्ट सिटी की अन्य प्रगतिरत परियोजनाओं की समीक्षा की गई। सीईओ ने प्रत्येक परियोजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता के साथ शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक के प्रारंभ में स्मार्ट सिटी सीईओ श्री टी. प्रतीक राव ने स्मार्ट सिटी एवं पीडीएमसी के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा परियोजनाओं से संबंधित विभागवार जानकारी ली। बैठक में स्मार्ट सिटी एवं पीडीएमसी के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। Smart Cities Mission Ministry of Housing and Urban Affairs

मोतीमहल स्थित ग्वालियर स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्साह पूर्ण माहौल में तिरंगा फहराया गया। ग्...
15/08/2026

मोतीमहल स्थित ग्वालियर स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्साह पूर्ण माहौल में तिरंगा फहराया गया। ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्री टी प्रतीक राव ने कार्यालय परिसर मे ध्वजारोहण किया। इस मौके पर ग्वालियर स्मार्ट सिटी के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्मार्ट सिटी सीईओ श्री टी प्रतीक राव ने शहरवासियो को शुभकामनाये देते हुये अपील करते हुये कहाँ कि सभी को आजादी की अहमियत समझनी चाहिये औऱ अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के साथ उसके विकास में अपनी भूमिका का निर्वाहन करना चाहिये।

अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव बने स्मार्ट सिटी ग्वालियर के सीईओग्वालियर दिनांक 12 अगस्त 2026 - नगर निगम ग्वालियर के अपर ...
12/08/2026

अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव बने स्मार्ट सिटी ग्वालियर के सीईओ
ग्वालियर दिनांक 12 अगस्त 2026 - नगर निगम ग्वालियर के अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव को स्मार्ट सिटी ग्वालियर का सीईओ बनाया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार नगर निगम ग्वालियर के अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव को अपने वर्तमान कार्य के साथ साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी ग्वालियर बनाया गया है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।

स्मार्ट परियोजनाओ के बेहतर क्रियांवयन के साथ राजस्व वृद्धि बढाने पर जोरशेष प्रगतिरत परियोजनाओ सहित मल्टीलेवल कार पार्किं...
08/08/2026

स्मार्ट परियोजनाओ के बेहतर क्रियांवयन के साथ राजस्व वृद्धि बढाने पर जोर

शेष प्रगतिरत परियोजनाओ सहित मल्टीलेवल कार पार्किंग परियोजना को समयसीमा मे पूर्ण किये जाने के निर्देश

सांसद श्री कुशवाह की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी एडवायजरी फोरम की बैठक

ग्वालियर 08 अगस्त 2026/ स्मार्ट सिटी की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओ का बेहतर क्रियांवयन के साथ राजस्व मे वृद्धि कैसे की जावे इसकी लिये जरुरी कार्य योजना बनाकर उसपर कार्य किया जाये। यह बात शनिवार को आयोजित हुई स्मार्ट सिटी की एडवाइजरी फोरम की बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कही। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत ग्वालियर शहर में जुड़ रहे आयामों के रख-रखाव और संधारण की पुख्ता व्यवस्था करने पर भी विशेष बल दिया। साथ ही कहा कि विकास कार्यों के संधारण की व्यवस्था ऐसी हो जिससे शहरवासियों को विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिल सके।
नगर निगम के बाल भवन में आयोजित इस बैठक में नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ श्री संघ प्रिय, अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव सहित एडवायजरी फोरम के सदस्य गण व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक मे सर्वप्रथम पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक मे सचिन तेंदुलकर मार्ग उन्नयनीकरण, मल्टीलेवल कार पार्किंग एवं कन्वेंशन सेंटर की प्रगति की समीक्षा के साथ ही पूर्ण हो चुकी स्मार्ट सिटी की परियोजनाओ से प्राप्त होने वाले राजस्व, स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से नगर निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यो पर विस्तार से विचार मंथन हुआ।
सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने बैठक में कहा की स्मार्ट सिटी की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओ का आंकलन कर राजस्व वृद्धि के लिये जरुरी कार्ययोजना बनाने पर कार्य किया जाये ताकि भविष्य मे परियोजनाओ का संचालन और मॉनीटरिंग को और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होने स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से नगर निगम द्वारा कराये जा रहे मोतीमहल स्थित नगर निगम के संग्रहालय जीणोद्धार कार्य के बजट का निर्धारण किसी तीसरी पार्टी से आंकलन कराये जाने को लेकर भी दिशा निर्देश दिये।
बैठक मे निर्माण की जा रही सचिन तेन्दूलकर रोड की निर्माण प्रगति की भी समीक्षा की गई। निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने इस रोड की प्रगति रिपोर्ट सहित इसके सौन्द्रीयकरण योजना के बारे मे सदस्यो को विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि इस रोड का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है और जल्द ही इस रोड का कार्य पूर्ण करने के बाद महान क्रिकेट खिलाडी सचिन तेन्दूलकर की थीम पर इस रोड का सौन्द्रीयकरण का कार्य किया जायेगा। जिसकी सलाहकार समिती के सदस्यो द्वारा सराहना की गई।
बैठक मे श्री कुशवाह ने सचिन तेन्दूलकर रोड के निर्माण कार्य को लेकर निर्देश दिये की इस रोड के निर्माण मे जहाँ भी पुलिया इत्यादी का निर्माण किया जाना जरुरी हो उसका प्रावधान करके इस कार्य को किया जाये औऱ इसके लिये यदि अतिरिक्त राशि की जरुरत होगी तो वह भी उपलब्ध कराई जायेगी।
वही बैठक मे नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ श्री संघ प्रिय ने मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी देते हुये बताया कि इसका निर्माण अंतिम चरण मे है। वही जल भराव को लेकर विषय विशेषज्ञो से सलाह लेकर कार्य किया जा रहा है और संबंधित वेंडर को समय सीमा मे कार्य पूर्ण करने के लिये सख्त निर्देश दिये गये है। जिस पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने निर्देशित किया कि संबंधित वेंडर से तय समय सीमा अनुसार कार्य पूर्ण करने का लिखित मे लेटर लें और वेंडर द्वारा कोई लापरवाही पायी जाये तो उस पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाये।
बैठक मे स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से बनाये जा रहे कन्वेंशन सेंटर को लेकर भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने निर्देशित किया की कन्वेंशन सेंटर के पीछे खाली भूमि को भी उपयोगी बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाये। वही बैठक मे फसाड लाइटिंग परियोजना के तीसरे चरण को लेकर श्री कुशवाह ने निर्देशित किया कि इस परियोजना के तहत चयनित बिल्डिंगो की पुन: समीक्षा की जाये वही उन्होने निर्देशित किया कि स्मार्ट सिटी द्वारा किसी नयी परियोजना पर कार्य करने से पहले सलाहकार समिती से सुझाव लेकर ही क्रियांवयन किया जाये।
बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा, श्री हरिमोहन पुरोहित, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, चेम्बर आँफ काँमर्स के अध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल, श्री राजन सेठ सहित अन्य सदस्यो द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। बैठक मे सदस्यो ने स्मार्ट सिटी द्वारा बनाये गये थीम पार्क मे साल के महत्वपूर्ण दिनो मे छोटे बच्चो के लिये पार्क घुमने के लिये निशुल्क व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया। वही सदस्यो द्वारा आईटीएमएस का दायरा बढाने को लेकर भी सुझाव दिया गया इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर द्वारा शहर के दूरस्थ क्षेत्रो को भी सीसीटीवी से निगरानी किये जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण सुझाव बैठक मे सदस्यो द्वारा दिये गये। जिसको लेकर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने सदस्यो के सभी महत्वपूर्ण सुझावो को लेकर उनपर जरुरी कार्य़वाही करने के लिये संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया।

अटल म्यूजियम, ग्वालियरभारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को समर्पित एक प्रेरणादायी धरोहर
04/08/2026

अटल म्यूजियम, ग्वालियर
भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को समर्पित एक प्रेरणादायी धरोहर

"हमारी हर सुबह सुरक्षित है, क्योंकि कोई सरहद पर डटा है। 🇮🇳​कारगिल की बर्फ़ीली चोटियों पर तिरंगा लहराकर देश के स्वाभिमान ...
26/07/2026

"हमारी हर सुबह सुरक्षित है, क्योंकि कोई सरहद पर डटा है। 🇮🇳

​कारगिल की बर्फ़ीली चोटियों पर तिरंगा लहराकर देश के स्वाभिमान की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के वीर नायकों के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को ग्वालियर स्मार्ट सिटी परिवार का शत्-शत् नमन।

​आइए, इस कारगिल विजय दिवस पर हम सब मिलकर अपने देश के अमर शहीदों को याद करें और एक जिम्मेदार, सुरक्षित और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें।

मल्टी लेवल कार पार्किंग सहित अन्य प्रगतिरत कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करें – संघ प्रिय - निगमायुक्तनगर निगम आयुक्त श्र...
14/07/2026

मल्टी लेवल कार पार्किंग सहित अन्य प्रगतिरत कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करें – संघ प्रिय - निगमायुक्त
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने की स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ग्वालियर 14 जुलाई 2026 - नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मल्टीलेवल कार पार्किंग, सचिन तेन्दूलकर रोड सहित स्मार्ट सिटी के जो भी कार्य प्रगतिरत है उन्हे जल्द से जल्द समय सीमा में पूर्ण कराया जाये वहीं उन्होने ओएंडएम पर दी गयी परियोजनाओ की समीक्षा करते हुये जरुरी दिशा निर्देश दिये। बैठक मे अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही सचिन तेंदुलकर रोड, मल्टी लेवल कार पार्किंग, फसाड लाइटिंग, गेन्ट्री, कटोराताल पर लेजर शो सहित विभिन्न परियोजना के ओएंडएम व निविदा प्रक्रिया की समीक्षा की गई। स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने स्मार्ट सिटी की डिपॉजिट राशि से बनाये जा रहे कन्वेंशन सेंटर की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि वेंडर द्वारा बनाये जा रहे कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य की अनुबंध के हिसाब से सर्वे रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करें वही ओएंडएम के अनुबंध के तहत किये जाने वाले कार्यो की भी विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाए ताकि दोनो वेंडर के अनुबंध के कार्यो की विस्तृत समीक्षा की जा सके। निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने इंडस्ट्रियल म्यूजियम की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि म्यूजियम के शेष फिनिसिंग कार्यो को जल्द पूर्ण कर म्यूजियम को शुरू करे उन्होंने इसके संचालन और रखरखाव वाले वेंडर से म्यूजियम को शुरू करने के लिए टिकटिंग और अन्य जरूरी प्रावधान करवाने के लिए भी अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए। निगमायुक्त मे समीक्षा के दौरान सचिन तेन्दूलकर रोड के सौंदर्यीकरण के प्रजेन्टेशन को भी देखा और उस पर विस्तार से चर्चा की उन्होने सुझाव दिया कि सौंदर्यीकरण मे इस रोड के अनुरुप महान क्रिकट प्लेयर सचिन तेन्दूलकर से संबंधित उपलब्धियो को इस प्रकार से प्रदर्शित किया जाये जिसमे उनके क्रिकेट जीवन की शुरुआत से लेकर उनके क्रिकेट से रिटायरमेंट तक कि उपलब्धियां समाहित हो।

निगमायुक्त श्री संघ प्रिय द्वारा मंगलवार को महाराज बाड़ा पर स्मार्ट सिटी द्वारा मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण कार्य क...
14/07/2026

निगमायुक्त श्री संघ प्रिय द्वारा मंगलवार को महाराज बाड़ा पर स्मार्ट सिटी द्वारा मल्टीलेवल कार पार्किंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। निगमायुक्त ने संबंधित वेंडर को तय समय सारणी अनुसार निर्माण कार्य को तेज गति से पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया।

🏏🚧 सचिन तेंदुलकर रोड बन रही है ग्वालियर की नई पहचान!ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित की जा रही सचिन तेंदुलकर रोड अब त...
10/07/2026

🏏🚧 सचिन तेंदुलकर रोड बन रही है ग्वालियर की नई पहचान!

ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित की जा रही सचिन तेंदुलकर रोड अब तेजी से अपने अंतिम स्वरूप की ओर बढ़ रही है।

✅ मार्ग के एक तरफ डामरीकरण का कार्य पूर्ण
🚜 दूसरी ओर डामरीकरण एवं आधुनिक पाथवे निर्माण कार्य जारी
🌳 ग्रीनरी, वाटर हार्वेस्टिंग और बेहतर ड्रेनेज की आधुनिक व्यवस्था
🏏 निर्माण के बाद पूरी सड़क को क्रिकेट की थीम पर विकसित किया जाएगा।

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को समर्पित यह मार्ग केवल एक सड़क नहीं, बल्कि ग्वालियर की आधुनिक सोच, बेहतर अधोसंरचना और स्मार्ट भविष्य का प्रतीक बनेगा।

✨ जल्द ही यहां दिखाई देंगे—
🏏 क्रिकेट थीम वाले डिवाइडर
🪑 क्रिकेट डिजाइन की स्मार्ट बेंच
🎨 आकर्षक वॉल पेंटिंग
🌿 हरियाली से भरपूर स्मार्ट कॉरिडोर
💧 वर्षा जल संरक्षण की आधुनिक व्यवस्था

बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर... बेहतर भविष्य...
स्मार्ट रोड... स्मार्ट ग्वालियर।



आपको क्रिकेट थीम पर बनने वाली सचिन तेंदुलकर रोड का यह नया स्वरूप कैसा लगा?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें। 🏏🇮🇳✨ Gwalior Municipal Corporation

Address

MotiMahal
Gwalior

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Smart City - Gwalior posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share