AIPRO HANSI

AIPRO HANSI DIRECTOR PUBLIC RELATIONS

12/11/2023
27/08/2023

विधायक विनोद भयाना ने गढ़ी गांव में बाबा ज्ञाननाथ तालाब की रिटर्निंग वॉल के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

गढ़ी गांव के लोगों की वर्षों पुरानी मांग की पूरी, चार माह में बनकर तैयार होगी तालाब की रिटर्निंग वॉल

हांसी,27 अगस्त: विधायक विनोद भयाना ने रविवार को गढ़ी गांव में बाबा ज्ञाननाथ तालाब की रिटर्निंग वाल के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंचायत समिति चेयरमैन प्रतिनिधि संजय, सरपंच सज्जन सिंह, सुरेश कोच, महेंद्र सिंह, राजाराम ,सतबीर सहित गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विधायक ने इस दौरान लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि तालाब की की इस रिटर्निंगवॉल के निर्माण कार्य पर कुल 30 लाख रुपए की धनराशि खर्च आएगी। जिसमें से 15 लाख रुपए की राशि पंचायत समिति तथा 15 लख रुपए की राशि ग्राम पंचायत द्वारा खर्च की जाएगी । उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को से कहा कि इस विकास परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण करवाने के लिए 6 माह की समय अवधि निर्धारित की गई है लेकिन प्रयास करें कि यह निर्माण कार्य आगामी चार माह में ही पूरा हो जाए। इस पर अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से इस विकास कार्य का निर्माण तीन से चार माह में ही पूरा करवा दिया जाएगा।
लोगों ने बरसों पुरानी मांग को पूरा करने पर विधायक विनोद भयाना का फूल मालाएं पहन कर शानदार ढंग से स्वागत किया। विधायक ने कहा कि हलके के विकास को लेकर कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जा रही है। गढ़ी गांव के विकास में भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। जिस भी विकास कार्य की आवश्यकता है हमें बताएं हर विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।
फोटो कैप्शन: गढ़ी गांव में बाबा ज्ञाननाथ तालाब की रिटर्निंग वॉल के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक विनोद भयाना।

01/08/2023
विधायक विनोद भयाना ने 40 वर्ष पहले बनी बीड़ माइनर तथा  चनोत सब माइनर पुनर्निर्माण परियोजना का किया शिलान्यास, 7 करोड़ धन...
31/07/2023

विधायक विनोद भयाना ने 40 वर्ष पहले बनी बीड़ माइनर तथा चनोत सब माइनर पुनर्निर्माण परियोजना का किया शिलान्यास, 7 करोड़ धनराशि होगी खर्च

दोनों माइनर के पुनर्निर्माण से लगभग 10 गांव की 8100 एकड़ भूमि को मिलेगी सिंचाई पानी की सुविधा

दोनों माइनर के टेल तक पानी पहुंचा कर प्रत्येक किसान को उपलब्ध करवाया जाएगा उनके हक का सिंचाई पानी : विधायक विनोद भयाना

हांसी,31 जुलाई: विधायक विनोद भयाना ने सोमवार को करीबन 40 साल पहले बनी बीड फार्म माइनर तथा चनोत सब माइनर पुनर्निर्माण विकास परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर संबंधित कई विभागों के अधिकारी तथा हल्के के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
श्री भयाना ने इस दौरान लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि दोनों माइनर के पुनर्निर्माण एवं विस्तार कार्य पर 7 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च आएगी। बीड माइनर का बूर्जी नंबर 0 से 31560 तक पुनर्निर्माण करवाया जाएगा तथा इससे आगे आरडी 34660 तक विस्तार होगा।इस विकास परियोजना पर 6 करोड़ 40 लाख रुपए की धनराशि खर्च आएगी। पहले इस माइनर की लंबाई 31560 फीट थी। अब इस माइनर की कुल लंबाई 34660 फिट होगी । इस माइनर के बनने से कुलाना ,सैनीपुरा, शेखपुरा, सिसाय, बीड़ फार्म ,हांसी, लालपुरा तथा धर्मपुरा गांव की 6174 एकड़ भूमि को सिंचाई पानी सुविधा मुहैया होगा।
विधायक ने कहा की चनोत सब माइनर का पुनर्निर्माण का कार्य भी शुरू करवा दिया गया है। इसके बनने से गांव भाटला, महजेद तथा हांसी शहर के 1675 एकड़ जमीन को सिंचाई पानी उपलब्ध होगा। इस विकास परियोजना पर 62 लाख 33 हजार रुपए की धनराशि खर्च होगी ।
उन्होंने कहा कि चनोत सब माइनर की क्षमता 8.98 क्यूसेक तथा बीड़ फार्म माइनर की क्षमता 47.43 क्यूसेक पानी की होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन दोनों माइनर पर पड़ने वाले प्रत्येक किसान को उनके हक का पानी हर हाल में उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए पानी चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। निगरानी के लिए गस्त की संख्या को बढ़वाया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति पानी चोरी करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही करवाई जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के हक का पानी चोरी करने की हिम्मत नहीं कर सके। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप माथुर, एसडीओ संदीप ,जेई प्रवीण, रविंद्र राहुल ,योगेंद्र गगन खेड़ी गांव के सरपंच रामकेश जाखड़, ईश्वर नंबरदार ,धर्मदेव फौजी, शेखपुरा के सरपंच प्रदीप लादी, कुलाना गांव के सरपंच प्रतिनिधि सोनू , जग्गा बाड़ा गांव के सरपंच सुरजीत, अनूप पूनिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन: बीड फार्म माइनर तथा चनोत सब माइनर पुनर्निर्माण विकास परियोजना का शिलान्यास करते विधायक विनोद भयाना।

Address

Hansi
Hansi

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+918607329641

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AIPRO HANSI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share