District Administration Hansi

District Administration Hansi Official page for updates, initiatives & public services of District Administration, Hansi. Serving people with transparency, accountability & dedication.

*हांसी जिला में हर सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालय में मनाया जाएगा मदर- डॉटर डे : डीसी राहुल नरवाल**डीसी राहुल नरवाल बोले...
24/04/2026

*हांसी जिला में हर सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालय में मनाया जाएगा मदर- डॉटर डे : डीसी राहुल नरवाल*

*डीसी राहुल नरवाल बोले - मदर -डॉटर डे मनाने के पीछे जिला से गर्भाशय कैंसर जैसी घातक बीमारी को जड़ से खत्म करना रहेगा एकमात्र उद्देश्य*

*डीसी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए अभियान की गति और तेज करने के निर्देश*

हांसी, 24 अप्रैल। डीसी राहुल नरवाल की अध्यक्षता में स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में एसडीएम राजेश खोथ, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास एवं पंचायत तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में गर्भाशय कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के तहत हो रहे कार्यों की गहनता से समीक्षा की गई।

डीसी राहुल नरवाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला में 14 और 15 वर्ष आयु की 3699 लड़कियां है। इन सभी लड़कियों को गर्भाशय कैंसर जैसी बीमारी से बचाव के लिए माता-पिता की सहमति से टीकाकरण करवाना करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व तथा पंचायत विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि वे टीकाकरण करवाने के फायदे तथा नहीं करवाने के नुकसान के बारे में नागरिकों को जागरूक करें।

डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि जिला की प्रत्येक सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालय में माता पुत्री दिवस भी मनाया जाएगा। बहुत ही जल्द इस दिवस की तिथि काफी निर्धारण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने के पीछे एकमात्र उद्देश्य लड़कियों को गर्भाशय कैंसर जैसी बीमारी से सदैव के लिए मुक्ति दिलवाने है। उन्होंने विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय को सांझा करते हुए कहा कि यह टीकाकरण करवाने से शरीर पर किसी प्रकार का कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ता है। उन्होंने हांसी तथा नारनौंद उपमंडल के एसडीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि माता- पुत्री दिवस कार्यक्रम में 14 और 15 वर्ष आयु की लड़कियों की माता को अवश्य शामिल करें।
*वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाए : डीसी राहुल नरवाल*

डीसी राहुल नरवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की वे ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में टीकाकरण कैंप लगाने के लिए विस्तृत शेड्यूल तैयार करें और कैंप के आयोजन से पहले संबंधित क्षेत्र के लोगों को जानकारी अवश्य दे ताकि कैंप की आयोजन का उद्देश्य पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में तो टीकाकरण किया ही जा रहा है अब विद्यालय में भी निर्धारित आयु वर्ग की लड़कियां टीकाकरण करवा सकती है। यह टीकाकरण निशुल्क किया जा रहा है। डीसी ने आंगनबाड़ी तथा आशा वर्करों कहा है कि आंगनबाड़ी आने वाली महिलाओं को तो एचपीवी टीकाकरण के संबंध में जागरूक करें ही साथ ही अपने आस-पड़ोस में घर-घर जाकर भी जागरूकता फैलाने का काम करें।
बैठक में एसडीएम राजेश खोथ, एसडीएम विकास यादव, एसएमओ डॉ राजीव डाबला, डॉ नरेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार,सीएमजीजीए प्रतीक्षा सांगवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जिले में गेहूं खरीद कार्य चल रहा है सुचारू, किसानों को नहीं आने दी जा रही कोई परेशानी: डीसी राहुल नरवालजिला की अनाज मंडि...
22/04/2026

जिले में गेहूं खरीद कार्य चल रहा है सुचारू, किसानों को नहीं आने दी जा रही कोई परेशानी: डीसी राहुल नरवाल

जिला की अनाज मंडियों व फसल खरीद केदो में 3070540 क्विंटल गेहूं की हुई आवक, 2111834 क्विंटल गेहूं की खरीद, 795731क्विंटल गेहूं का हो चुका उठान

हांसी अनाज मंडी की तर्ज पर बास अनाज मंडी में भी शुरू हो चुकी अटल श्रमिक कैंटीन की सुविधा

हांसी, 22 अप्रैल। उपायुक्त राहुल नरवाल ने बुधवार को बताया कि जिला की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक तेजी से बढ़ रही है। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। डीसी ने बताया कि हांसी अनाज मंडी के साथ-साथ सिसाय, घिराय, लोहड़ी राघो, नारनौंद, थुराना, कोथ कला, बास, खांडा खेड़ी सहित करीब एक दर्जन फसल खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।

डीसी ने बताया कि सभी खरीद केंद्रों पर बिना किसी बाधा के गेहूं की खरीद की जा रही है और अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अब तक जिला की मंडियों एवं खरीद केंद्रों में 30,70,540 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से 21,11,834 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा 7,95,731 क्विंटल गेहूं का उठान कार्य भी पूरा किया जा चुका है।

डीसी राहुल नरवाल ने बताया कि हांसी अनाज मंडी की तर्ज पर बास अनाज मंडी में भी अटल श्रमिक कैंटीन स्थापित की गई है। इन कैंटीनों में किसानों एवं मजदूरों को मात्र 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इन कैंटीनों के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी गई है, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सभी मंडियों एवं खरीद केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल और शौचालय की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं मार्केट कमेटी हांसी के सहायक सचिव विजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी में पारदर्शिता के साथ किसानों की फसल की खरीद की जा रही है और पूरे सीजन के दौरान कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। किसानों की सुविधा के लिए अनाज मंडी परिसर में 6 वाटर कूलर और 10 हैंडपंप भी स्थापित किए गए हैं।

डीसी राहुल नरवाल ने बताया कि अनाज मंडी की सड़कों का भी शीघ्र ही नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और गेहूं सीजन समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की सुविधा और सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है और खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी व व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
********

21/04/2026

ग्रीष्म ऋतु के चलते कार्यालयों व अनाज मंडियों में रखें पर्याप्त स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था : डीसी राहुल नरवाल

हांसी, 21 अप्रैल।
जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त राहुल नरवाल ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने कार्यालयों में आमजन के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और पेयजल की उचित व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेवारी है।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए। पानी के कूलर, टंकियों व अन्य स्रोतों की नियमित सफाई कराई जाए ताकि लोगों को स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल मिल सके।
उन्होंने अनाज मंडी के अधिकारियों को भी विशेष निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में आने वाले किसानों व मजदूरों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के चलते किसानों व श्रमिकों को लंबे समय तक खुले में कार्य करना पड़ता है, ऐसे में उनके लिए ठंडे व स्वच्छ पानी की उपलब्धता बेहद आवश्यक है।
उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि संबंधित अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी पानी की कमी न रहे। यदि किसी स्थान पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों की छतों, बालकनियों तथा अन्य खुले स्थानों पर मिट्टी के बर्तन या पात्रों में स्वच्छ पानी भरकर रखें, ताकि गर्मी से व्याकुल पक्षियों को राहत मिल सके। यह एक छोटा सा प्रयास है, जो पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
उन्होंने आमजन से यह भी अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, अधिक से अधिक पानी पिएं और अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें। प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
*********

एसडीएम राजेश खोथ ने बच्चों के साथ मनाया सिविल सेवा दिवस, जनगणना 2027 के लिए किया प्रेरितस्व गणना की प्रक्रिया समझ 250 वि...
21/04/2026

एसडीएम राजेश खोथ ने बच्चों के साथ मनाया सिविल सेवा दिवस, जनगणना 2027 के लिए किया प्रेरित

स्व गणना की प्रक्रिया समझ 250 विद्यार्थियों ने मौके पर ही अपलोड की पोर्टल पर पारिवारिक जानकारी

हांसी, 21 अप्रैल। एसडीएम राजेश खोथ ने मंगलवार को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के साथ विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को सिविल सेवाओं के महत्व, उनकी कार्यप्रणाली तथा समाज में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एसडीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सिविल सेवाएं देश की प्रशासनिक रीढ़ हैं और युवाओं को इसमें अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम राजेश खोथ ने आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत हो रही स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागरिक अब घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी पोर्टल se.census.gov.in पर दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से जनगणना को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा रहा है।
उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं आगे आकर स्व-गणना करने तथा अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने का आह्वान किया। एसडीएम ने कहा कि नई तकनीक के माध्यम से जनगणना कार्य को सरल और प्रभावी बनाया जा रहा है, जिसमें युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
इस दौरान आईटीआई संस्थान में 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने मौके पर ही स्व-गणना की प्रक्रिया को समझते हुए ऑनलाइन पंजीकरण किया। विद्यार्थियों ने इस पहल में उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशासन के इस नवाचार की सराहना की।
कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

शहर में कहीं भी बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए: एडीसी लक्षित सरीन  जहां जलभराव होता है चिन्हित कर जल...
21/04/2026

शहर में कहीं भी बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए: एडीसी लक्षित सरीन

जहां जलभराव होता है चिन्हित कर जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए: जिला नगर आयुक्त

डीएमसी लक्षित सरीन की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सचिवालय परिसर में जलभराव की समस्या से निपटने हेतु तैयारियों की समीक्षा बैठक

हांसी, 21 अप्रैल।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त लक्षित सरीन की अध्यक्षता में मंगलवार को स्थानीय जिला सचिवालय परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी बरसात के मौसम के मद्देनज़र शहर में जलभराव की समस्या से निपटने हेतु तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के मौसम में शहर के किसी भी हिस्से में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग समय रहते आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें तथा पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।

उन्होंने नगर परिषद के ईओ राजेंद्र सोनी को निर्देश दिए कि 40 एचपी के दो मोटर पंप 30 अप्रैल तक जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जहां-जहां सीवरेज की नालियों का पानी जाता है, वहां 30 अप्रैल तक सभी मेनहॉल पर जालियां लगाई जाएं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सभी नहरों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने शहर के तिकोना पार्क, समाधा रोड, मंडी क्षेत्र तथा सेक्टर-6 में प्रतिदिन बेकट मशीन के माध्यम से सफाई कार्य करवाने के निर्देश दिए, ताकि जल निकासी सुचारू रूप से हो सके।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि बरसात के दौरान नहरों का जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे विशेषकर बच्चों के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली रोड पुल, भिवानी रोड पुल, तोशाम रोड पुल, ढाणी राजू रोड तथा उमरा रोड पुल पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी बरसाती पानी एकत्रित नहीं होना चाहिए। जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या रहती है, उन्हें चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर वहां जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर नगर परिषद के ईओ राजेंद्र सोनी, एमई जयवीर सिंह, सिंचाई विभाग के अभियंता विनोद वर्मा, एसडीओ, मनोनीत पार्षद अशोक ढालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*********

मिर्जपुर गांव के विकास कार्यों को लेकर डीसी राहुल नरवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक आयोजित, डीसी राहुल नरवाल ने गांव मिर्च...
21/04/2026

मिर्जपुर गांव के विकास कार्यों को लेकर डीसी राहुल नरवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक आयोजित,

डीसी राहुल नरवाल ने गांव मिर्चपुर के 14 विकास कार्यों के एस्टीमेट प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश

हांसी, 21 अप्रैल। उपायुक्त राहुल नरवाल की अध्यक्षता में जिला सचिवालय परिसर में मिर्जपुर गांव के विकास कार्यों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायती राज विभाग के एसडीओ रोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपायुक्त राहुल नरवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत मिर्जपुर द्वारा गांव में विभिन्न 14 विकास कार्य करवाने के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अप्रैल माह के अंत तक सभी प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत एस्टीमेट तैयार करवाना सुनिश्चित करें, ताकि इन कार्यों को शीघ्र शुरू कर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि जिला में चल रही निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण किया जाए तथा नए विकास कार्यों को भी बिना देरी के प्रारंभ किया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो सके और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलें।
बैठक के दौरान सरपंच प्रतिनिधि द्वारा गांव के विकास से संबंधित विभिन्न मांगें रखी गईं। इनमें सिघाया तालाब का सौंदर्यीकरण, प्राइवेट आर. ओ. के पास स्थित श्मशान घाट में पानी की टंकी व शेड का निर्माण, बड़ा बस स्टैंड के समीप श्मशान घाट में पानी की टंकी व शेड बनवाना, छोटा बस स्टैंड से पंचायती जमीन तक गंदे पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछवाना, तालाब पर गऊघाट का निर्माण तथा गज़ीबो स्थापित करवाना शामिल है।
इसके अतिरिक्त दोनों बस स्टैंड पर बस क्यू शेल्टर बनवाना, खड़ा तालाब की खुदाई करवाना, छोटू राम चौक पर हाई मास्ट लाइट, छोटी लाइटें तथा सीसीटीवी कैमरे स्थापित करवाना, गौशाला में हाई मास्ट लाइट व कैमरे लगवाना, गौशाला में शेड का निर्माण, ओपन जिम की स्थापना, गांव में पेयजल पाइपलाइन की लीकेज को दुरुस्त करना तथा गंदे पानी की निकासी हेतु नालों की नियमित सफाई करवाने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।

उपायुक्त राहुल नरवाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करें और विकास कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें, ताकि मिर्जपुर गांव के समग्र विकास को गति मिल सके।
फोटो कैप्शन- जिला सचिवालय परिसर में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते डीसी राहुल नरवाल।
*******

बस स्टैंड पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन गंभीर: डीसी राहुल नरवाल डीसी राहुल नरवाल ने बस स्ट...
21/04/2026

बस स्टैंड पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन गंभीर: डीसी राहुल नरवाल

डीसी राहुल नरवाल ने बस स्टैंड हांसी की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

हांसी, 21 अप्रैल।
हांसी बस स्टैंड पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य को लेकर जिला सचिवालय परिसर में उपायुक्त राहुल नरवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त राहुल नरवाल ने बस स्टैंड से संबंधित प्राप्त हो रही शिकायतों की एक-एक कर गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर स्वच्छता, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने बस स्टैंड के मुख्य गेट के निकट बने गड्ढों को शीघ्र ठीक करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बंदरों की समस्या पर भी संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त रखा जाए।
उपायुक्त राहुल नरवाल ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि बस स्टैंड पर आने वाले प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिले। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
***********

डीसी कार्यालय की सभी शाखाएं इसी सप्ताह होंगी स्थापित, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी: सीटीएम हिमांशु चौहानअनुपस्थित अधि...
20/04/2026

डीसी कार्यालय की सभी शाखाएं इसी सप्ताह होंगी स्थापित, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी: सीटीएम हिमांशु चौहान
अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी, समाधान शिविर में दिखाई सख्ती

हांसी, 20 अप्रैल। सीटीएम हिमांशु चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और इसी कड़ी में डीसी कार्यालय की सभी शाखाओं को इसी सप्ताह स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और नागरिकों की शिकायतों का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

सोमवार को स्थानीय जिला सचिवालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर के दौरान सीटीएम ने नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसकी रिपोर्ट सीटीएम कार्यालय में प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीटीएम हिमांशु चौहान ने समाधान शिविर में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भविष्य में गैरहाजिर पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जन समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करें।
शिविर के दौरान हांसी शहर के मोची मोहल्ला क्षेत्र में प्लाटों में बने गड्ढों की समस्या सामने आई, जिस पर सीटीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को तुरंत मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, चार कुतुब गेट निवासी मधु द्वारा अपने बच्चे की दिव्यांग पेंशन बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर सीटीएम ने सीएससी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र पेंशन स्वीकृत करने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के दिव्यांगजन के लिए पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
सीटीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों के साथ विनम्र व्यवहार किया जाए तथा उनके कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही, उन्होंने सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि 16 से 30 अप्रैल तक डिजिटल स्व-गणना का अवसर नागरिकों को प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान सभी अधिकारी स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी अपलोड करें और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में आय संशोधन, जन्मतिथि त्रुटि सुधार, लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ, राशन कार्ड बनवाने सहित विभिन्न समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर डीएसपी रविंद्र कुमार,तहसीलदार अनिल कुमार बिढान, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अशोक मेहरा, एसडीएम कार्यालय से सहायक संतोष गिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: समाधान शिविर में जन शिकायतों को सुनते हुए सीटीएम हिमांशु चौहान।
**************

नागरिकों को पहली बार मिला स्व-गणना का अवसर, 30 अप्रैल तक घर बैठे पोर्टल पर करें जानकारी अपलोड : एसडीएम राजेश खोथजनगणना प...
17/04/2026

नागरिकों को पहली बार मिला स्व-गणना का अवसर, 30 अप्रैल तक घर बैठे पोर्टल पर करें जानकारी अपलोड : एसडीएम राजेश खोथ

जनगणना प्रक्रिया के तहत पहले चरण में घरों की गणना, दूसरे चरण में होगी जनसंख्या गणना

हांसी, 17 अप्रैल : स्थानीय एसडी महिला महाविद्यालय में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम राजेश खोथ ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम राजेश खोथ ने कहा देश में सुरभि जनगणना हो रही है। आजादी के बाद यह आठवीं जनगणना है। इस बार जनगणना में नागरिकों को पहली बार स्व-गणना का अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि नागरिक 30 अप्रैल तक घर बैठे जनगणना पोर्टल के माध्यम से अपनी घरेलू जानकारी स्वयं अपलोड कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक हो गई है।
उन्होंने जनगणना की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में घर सूचीकरण एवं आवासीय गणना का कार्य किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक घर की स्थिति, सुविधाएं और मूलभूत जानकारियां एकत्रित की जाएंगी। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घरों की गणना का कार्य पहले चरण में किया जाएगा, जबकि इसके पश्चात जनसंख्या गणना का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इन दोनों चरणों को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए सभी तैयारियां की जा चुकी हैं।
उन्होंने छात्राओं को जनगणना के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश एवं प्रदेश की नीतियों और विकास योजनाओं के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान कई छात्राओं ने मौके पर ही जनगणना पोर्टल पर अपनी आवश्यक घरेलू जानकारी अपलोड कर सक्रिय भागीदारी निभाई।
एसडीएम ने छात्राओं से अपील की कि वे अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करें और उन्हें स्व-गणना प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर एसडीएम ने जनगणना कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाली छात्राओं को पेन देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने छात्राओं से जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Address

Hansi
125033

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration Hansi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share