ERO Hanumangarh

ERO Hanumangarh Awareness Activities Regarding Election SVEEP PROGRAM in Assembly HANUMANGARH

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हनुमानगढ़ द्वारा बताया गया कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 16.12.2025 को किया जा च...
16/12/2025

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हनुमानगढ़ द्वारा बताया गया कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 16.12.2025 को किया जा चुका है ।राजनैतिक दलों के बीएलए/प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन कें संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

📣 SIR-2026 अपडेटहनुमानगढ़ निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी *श्री मांगीलाल* और समस्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी...
03/12/2025

📣 SIR-2026 अपडेट

हनुमानगढ़ निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी *श्री मांगीलाल* और समस्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, सुपरवाइजर, बीएलओ, सहायक बीएलओ तथा मतदाताओं को SIR-2026 का सम्पूर्ण कार्य (100%) समय पर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर हार्दिक बधाई।

💯 उत्कृष्ट प्रदर्शन | समयबद्ध कार्य | बेहतरीन समर्पण

🎉 टीम हनुमानगढ़ को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।।

एसआईआर 2026 अभियान के अंतर्गत ’श्रीमान उपखण्ड अधिकारी, हनुमानगढ़’ द्वारा क्षेत्र के ’भाग संख्या 85, 86, 116, 117 एवं 118’...
01/12/2025

एसआईआर 2026 अभियान के अंतर्गत ’श्रीमान उपखण्ड अधिकारी, हनुमानगढ़’ द्वारा क्षेत्र के ’भाग संख्या 85, 86, 116, 117 एवं 118’ का स्थल निरीक्षण किया गया।
1. सभी भागों में एसआईआर 2026 के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया।
2. स्थल पर मौजूद कार्मिकों से कार्य की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
3. निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों की गुणवत्ता एवं गति का मूल्यांकन किया गया।
4. आवश्यकतानुसार सुधार योग्य बिंदुओं पर संबंधित कार्मिकों को निर्देश प्रदान किए गए।

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तिथियों को एक सप्ताह आगे बढ़ाकर कार्यक्रम में सं...
01/12/2025

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तिथियों को एक सप्ताह आगे बढ़ाकर कार्यक्रम में संशोधन किया है।

🔹 गणना पत्रक भरने की अंतिम तिथि: 11 दिसंबर 2025
🔹 प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन: 16 दिसंबर 2025
🔹 दावा-आपत्ति अवधि: 16 दिसंबर 2025 – 15 जनवरी 2026
🔹 दस्तावेज़ सत्यापन: 16 दिसंबर 2025 – 7 फरवरी 2026
🔹 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 14 फ़रवरी 2026

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने सभी कलेक्टर्स एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि:
✔️ SIR 2026 की संपूर्ण प्रक्रिया अब 14 फरवरी 2026 तक चलेगी
✔️ बीएलओ तीन बार घर-घर जाकर सत्यापन सुनिश्चित करें
✔️ 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं
✔️ फॉर्म 6 (नाम जोड़ने), फॉर्म 7 (नाम हटाने), और फॉर्म 8 (सुधार) का उपयोग अनिवार्य है
✔️ एन्यूमरेशन फार्म में गलत जानकारी देने पर कार्रवाई संभव

अपनी मतदाता सूची अवश्य जांचें — आपका वोट, आपका अधिकार! 🇮🇳

📣 SIR–2026 अपडेट | ERO HANUMANGARH📅 30 नवम्बर 2025AERO श्री रामेश्वर लाल जी द्वाराSIR–2026 का सम्पूर्ण कार्य 100%समय पर ...
30/11/2025

📣 SIR–2026 अपडेट | ERO HANUMANGARH

📅 30 नवम्बर 2025

AERO श्री रामेश्वर लाल जी द्वारा
SIR–2026 का सम्पूर्ण कार्य 100%
समय पर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
लगातार बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा–निर्देश प्रदान करते हुए
पूर्ण सहयोग के माध्यम से कार्य को उत्कृष्ट रूप दिया गया।

🔢 भाग संख्या:
119–127, 173–209, 247–269

💯 उत्कृष्ट प्रदर्शन | समयबद्ध कार्य | बेहतरीन समर्पण

🎉 टीम हनुमानगढ़ की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!




📣 SIR-2026 अपडेट | ERO HANUMANGARH📅 30-11-2025  AERO  *श्री रामेश्वर लाल जी* ने  SIR-2026 का सम्पूर्ण कार्य (100%)  समय ...
30/11/2025

📣 SIR-2026 अपडेट | ERO HANUMANGARH

📅 30-11-2025
AERO *श्री रामेश्वर लाल जी* ने
SIR-2026 का सम्पूर्ण कार्य (100%)
समय पर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ लगातार बीएलओ एवं पर्यवेक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सम्पूर्ण सहयोग के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया है।

🔢 *भाग संख्या : 119-127, 173-209,247-269

💯 उत्कृष्ट प्रदर्शन | समयबद्ध कार्य | बेहतरीन समर्पण

🎉 टीम हनुमानगढ़ की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

एसआईआर 2026 अभियान के अन्तर्गत श्रीमान जिला कलक्टर हनुमानगढ़ व श्रीमान उपखण्ड अधिकारी हनुमानगढ़ द्वारा भाग संख्या 132 का...
29/11/2025

एसआईआर 2026 अभियान के अन्तर्गत श्रीमान जिला कलक्टर हनुमानगढ़ व श्रीमान उपखण्ड अधिकारी हनुमानगढ़ द्वारा भाग संख्या 132 का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान एसआईआर 2026 की प्रगति जायजा लिया गया।

रा.बा.उ.मा.वि. हनुमानगढ़ जंक्शन में आज SIR 2026 के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फॉर्म भरने संबंधी जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस...
28/11/2025

रा.बा.उ.मा.वि. हनुमानगढ़ जंक्शन में आज SIR 2026 के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फॉर्म भरने संबंधी जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री **लोकेश कुमार सहारण (ALM-T)** और श्री **विकास कुमार (ALM-T)** ने विद्यार्थियों एवं संबंधित अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह पहल अभ्यर्थियों को समय पर एवं त्रुटिरहित आवेदन सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगी।
** **

AC**हनुमानगढ़।** सरस्वती बालिका टीटी कॉलेज, हनुमानगढ़ में  विद्यार्थियों को **एसआईआर परिगणना प्रपत्र (Enumeration Form) ...
27/11/2025

AC**हनुमानगढ़।**
सरस्वती बालिका टीटी कॉलेज, हनुमानगढ़ में विद्यार्थियों को **एसआईआर परिगणना प्रपत्र (Enumeration Form) शीघ्र भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करवाने** का संदेश दिया गया। कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रपत्र को पूर्ण कर जमा करें, ताकि एसआईआर 2026 से जुड़ी प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

कार्यक्रम के दौरान व्याख्याताओं ने बताया कि परिगणना प्रपत्र में छात्राओं को अपनी शैक्षणिक, व्यक्तिगत एवं पहचान संबंधी जानकारी सही-सही दर्ज करनी अत्यंत आवश्यक है। किसी भी प्रकार की त्रुटि या अधूरी जानकारी आगे चलकर असुविधा पैदा कर सकती है। इसलिए छात्राओं को फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करने की सलाह दी गई।

कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि बीएलओ को समय पर प्रपत्र जमा करवाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह प्रक्रिया एसआईआर 2026 के रिकॉर्ड सत्यापन में अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में अनेक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आवश्यक दिशानिर्देश प्राप्त किए।

आज श्रीमान जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी हनुमानगढ़ एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकर...
26/11/2025

आज श्रीमान जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी हनुमानगढ़ एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हनुमानगढ़ द्वारा हनुमानगढ़ विधानसभा के पाँच बीएलओ महोदय को SIR अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

स्टेट लेवल पर BLO 11 खुशदीप सिंह एवं BLO 215 मयंक शर्मा सम्मानित हुए।
जिला स्तर पर BLO 12 बलजिंदर सिंह, BLO 64 राजेश कुमार, तथा BLO 196 शरणदीप सिंह को सम्मानित किया गया।

📢 स्वामी विवेकानंद आईटीआई महाविद्यालय में आजश्री लोकेश कुमार सहारण (ALMT) एवं श्री विकास कुमार (ALMT), हनुमानगढ़ द्वारा ...
26/11/2025

📢 स्वामी विवेकानंद आईटीआई महाविद्यालय में आज
श्री लोकेश कुमार सहारण (ALMT) एवं श्री विकास कुमार (ALMT), हनुमानगढ़ द्वारा विद्यार्थियों को वोट देने के संवैधानिक अधिकार एवं नैतिक मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

साथ ही सभी विद्यार्थियों को SIR परिगणना प्रपत्र शीघ्र भरकर BLO को जमा करवाने का संदेश भी दिया गया।

🗳️ जागरूक युवा ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है!




📌 SIR अभियान – विधानसभा हनुमानगढ़✨ उत्कृष्ट कार्य, उत्कृष्ट सम्मानउपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेदीलाल मीणा जी द्वाराSI...
21/11/2025

📌 SIR अभियान – विधानसभा हनुमानगढ़
✨ उत्कृष्ट कार्य, उत्कृष्ट सम्मान

उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमेदीलाल मीणा जी द्वारा
SIR अभियान के अंतर्गत 4 बीएलओ, जिन्होंने अपना कार्य
शत-प्रतिशत पूर्ण किया, उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा हनुमानगढ़ के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
श्री मांगीलाल जी सुथार के साथ-साथ संबंधित AERO
श्री हरीश जी सारण, श्री रमेश्वर जी, तथा
श्रीमती ममता जी लहुआ भी उपस्थित रहे।

🗳️ शुद्ध मतदाता सूची – मजबूत लोकतंत्र
🙏 टीम SIR – विधानसभा हनुमानगढ़

Address

ELECTORAL REGISTRATION OFFICER, ELECTION CELL ROOM NO 111 OFFICE OF SDM
Hanumangarh
335512

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ERO Hanumangarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share