31/03/2026
*उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की न हो कोई समस्या,बुकिंग करने पर प्राथमिकता से उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाए - जिलाधिकारी*
*एलपीजी गैस की किसी भी समस्या को लेकर उपभोक्ता कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01334-223999,239444, एवं मोबाइल नंबर 9068197350 इन नंबरों पर कर सकते है संपर्क*
जनपद में उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की कोई समस्या न हो एवं आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा कंट्रोल रूम सभागार में गैस एजेंसियों एवं नोडल अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों एवं गैस एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा अपनी एलपीजी गैस बुक कराई गई है,उनको होम डिलीवरी के माध्यम से तत्परता से गैस उपलब्ध कराई जाए, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा समस्या दर्ज कराई जाती है तो उसका तत्परता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, डीओ पीआरडी मुकेश भट्ट, तहसीलदार सचिन कुमार ,स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, बीपीसीएल अश्वनी कुमार,इंडियल ऑयल कॉरपोरेशन मयंक कुमार सहित संधि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।