Adampur Update

Call Contact the organization

Adampur Update

आदमपुर के विकास की एक और बड़ी खबर 🔥 | तीन सड़कों का टेंडर जारी भव्य बिश्नोई और चौधरी कुलदीप बिश्नोई के प्रयासों से आदमपु...
03/09/2026

आदमपुर के विकास की एक और बड़ी खबर 🔥 | तीन सड़कों का टेंडर जारी
भव्य बिश्नोई और चौधरी कुलदीप बिश्नोई के प्रयासों से आदमपुर हल्के का विकास लगतार गतिमान
"हमारे अनुरोध पर मार्केटिंग बोर्ड द्वारा तीन सड़कों — सीसवाल से महलसरा, मोहब्बतपुर से बगला, बिजली बोर्ड आदमपुर से सदलपुर-खैरमपुर रोड — के निर्माण की मंज़ूरी दी गई है। जल्द ही इन सड़कों का काम शुरू होगा। जनहित के इस कार्य को स्वीकृति देने के लिए हरियाणा के जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूँ।"-: #भव्य_बिश्नोई



#आदमपुर
Bhavya Bishnoi Kuldeep Bishnoi

सुने में ऐसा आ रहा है आदमपुर के विधायक बौखला गए हैं जो कार्य चौधरी कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई करवा रहे हैं उसका पोस्...
30/08/2026

सुने में ऐसा आ रहा है आदमपुर के विधायक बौखला गए हैं जो कार्य चौधरी कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई करवा रहे हैं उसका पोस्ट करके आदमपुर के वर्तमान विधायक झूठा श्रेय लेना चाहते हैं जबकि आदमपुर भव्य बिश्नोई के कार्यालय में इन सबका का पूरा रिकॉर्ड है।
Kuldeep Bishnoi Bhavya Bishnoi

भव्य बिश्नोई के प्रयासों से आदमपुर मंडी में तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरीआदमपुर मंडी की तीन प्रमुख सड़कों ...
28/08/2026

भव्य बिश्नोई के प्रयासों से आदमपुर मंडी में तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी
आदमपुर मंडी की तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं सुधार के लिए 4 करोड़ 14 लाख 19 हजार रुपए की प्रशासनिक मंजूरी मिली है। यह मंजूरी चौधरी कुलदीप बिश्नोई जी और भव्य बिश्नोई जी के लगातार प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने इन महत्वपूर्ण सड़कों की स्थिति को लेकर सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष लगातार मांग उठाई।
आदमपुर मंडी की बस स्टैंड रोड से पंप तक, बीडीओ ब्लॉक से सिनेमा हॉल होते हुए सब्जी मंडी तक तथा तेल कुटिया मंदिर से आगे पुल तक बनने वाली इन तीनों सड़कों से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
इन सड़कों के निर्माण को लेकर भव्य बिश्नोई जी ने लगातार अधिकारियों और सरकार के समक्ष पैरवी की। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के साथ चंडीगढ़ में हुई मुलाकात और डिनर के दौरान भी उन्होंने आदमपुर मंडी की इन सड़कों सहित क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरता से चर्चा की थी। इससे पहले भी संबंधित विभाग एवं सरकार को पत्र सौंपकर इन कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने की मांग की गई थी।
आज 4 करोड़ 14 लाख 19 हजार रुपए की लागत से तीनों महत्वपूर्ण सड़कों को प्रशासनिक मंजूरी मिलना भव्य बिश्नोई जी की निरंतर सक्रियता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
आदमपुर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को सरकार तक पहुंचाकर उन्हें धरातल पर उतारना है। इन सड़कों के निर्माण से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आदमपुर मंडी के विकास को भी नई गति मिलेगी।
Bhavya Bishnoi Kuldeep Bishnoi

कितनी विडंबना है कि जिस विकास कार्य को भव्य बिश्नोई जी अपने प्रयासों से पहले ही स्वीकृति की दिशा में आगे बढ़ा चुके हैं, ...
28/08/2026

कितनी विडंबना है कि जिस विकास कार्य को भव्य बिश्नोई जी अपने प्रयासों से पहले ही स्वीकृति की दिशा में आगे बढ़ा चुके हैं, अब उसी का श्रेय लेने की होड़ में तथाकथित ‘एक्सीडेंटल विधायक’ जुटे हुए हैं।
आदमपुर मंडी की तीन प्रमुख सड़कों—बस स्टैंड रोड से पंप तक, बीडीओ ब्लॉक से सिनेमा हॉल होते हुए सब्जी मंडी तक तथा तेल कुटिया मंदिर से आगे पुल तक—के निर्माण एवं सुधार की मांग चौधरी कुलदीप बिश्नोई जी और भव्य बिश्नोई जी लगातार उठाते रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के साथ चंडीगढ़ में हुई मुलाकात और डिनर के दौरान भी उन्होंने इन सड़कों को लेकर गंभीरता से चर्चा की थी। इससे पहले भी संबंधित विभाग और सरकार को पत्र सौंपकर इन कार्यों को पूरा करवाने की मांग की गई थी।
आज इन तीनों महत्वपूर्ण सड़कों को प्रशासनिक मंजूरी मिलना कुलदीप जी और भव्य बिश्नोई जी के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। ऐसे में पहले से किए जा चुके प्रयासों का श्रेय लेने की कोशिश जनता को भ्रमित करने के अलावा कुछ नहीं है।
जनता सब देख रही है—किसने मांग उठाई, किसने सरकार के सामने आवाज रखी और किसके प्रयासों से काम धरातल पर उतर रहा है। विकास का श्रेय उसी को मिलना चाहिए, जिसने उसके लिए ईमानदारी से प्रयास किया हो।
Kuldeep Bishnoi Bhavya Bishnoi

15/08/2026

हरियाणा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद चौधरी कुलदीप बिश्नोई ने कुछ खास अंदाज में इस प्रकार मनाया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं दी।
#स्वतंत्रता_दिवस #15अगस्त_स्वतंत्रता_दिवस

 #सदलपुर में पेयजल समस्या के समाधान हेतु कुलदीप बिश्नोई व  #भव्य_बिश्नोई ने कराया त्वरित हस्तक्षेप"सदलपुर में पीने के पा...
08/06/2026

#सदलपुर में पेयजल समस्या के समाधान हेतु कुलदीप बिश्नोई व #भव्य_बिश्नोई ने कराया त्वरित हस्तक्षेप"

सदलपुर में पीने के पानी की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा धरना दिया गया। ग्रामीणों ने अपनी समस्या के समाधान के लिए पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कुलदीप बिश्नोई एवं भव्य बिश्नोई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक्सईएन पब्लिक हेल्थ, एसडीओ तथा जेई को मौके पर भेजा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल संकट का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान चेयरमैन ठाकरदत्त तथा वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश सेरड़ा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर धरना दे रहे ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं और जल्द गांव में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
अधिकारियों के आश्वासन तथा कुलदीप बिश्नोई एवं भव्य बिश्नोई के प्रयासों से संतुष्ट होकर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों नेताओं द्वारा समस्या के प्रति दिखाई गई तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
Bhavya Bishnoi Kuldeep Bishnoi

Address

Hisar

Telephone

+917404775402

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adampur Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Adampur Update:

Shortcuts

Share