मिलगेट सेवा समिति -MSS

  • Home
  • India
  • Hisar
  • मिलगेट सेवा समिति -MSS

मिलगेट सेवा समिति -MSS It is not necessary to become a leader for social service, it can also be done as a general public servant.

*नई सब्जी मंडी क्षेत्र में फायरिंग की दो वारदातों का CIA मिल गेट ने किया खुलासा, पांच आरोपी काबू : एसपी सिद्धान्त जैन**आ...
26/08/2026

*नई सब्जी मंडी क्षेत्र में फायरिंग की दो वारदातों का CIA मिल गेट ने किया खुलासा, पांच आरोपी काबू : एसपी सिद्धान्त जैन*

*आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर व 32 बोर के अवैध पिस्टल बरामद — पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की वारदात को दिया अंजाम*

हिसार, 26 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा अपराध एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA मिल गेट की टीम ने नई सब्जी मंडी क्षेत्र में फायरिंग की दो अलग-अलग वारदातों का त्वरित खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर व 32 बोर के अवैध पिस्टल बरामद किए गए हैं।
CIA मिल गेट प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र उर्फ देव पुत्र करण सिंह, गौरव राणा उर्फ नोनी पुत्र सुरेन्द्र सोढ़ी, विनय पुत्र सुनील पटवारी निवासीगण पड़ाव चौक, पियूष टाक पुत्र जुग्लू निवासी 12 क्वाटर रोड तथा समर रोहिला पुत्र विनोद रोहिला निवासी गली नंबर 09, 12 क्वाटर के रूप में हुई है।
*पहली वारदात में घर के बाहर की फायरिंग*
उन्होंने बताया कि पहली घटना में अक्षय निवासी टिब्बा दानाशेर ने शिकायत दी कि जमीन विवाद को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवक उसके घर के बाहर आए और उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। शिकायतकर्ता ने नीचे झुककर अपनी जान बचाई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना HTM में अभियोग नंबर 418 दिनांक 25.08.2026, धारा 190, 191(2), 191(3), 109, 351(3) BNS एवं 25(1-B)(A)-54-59 A. Act के तहत मामला दर्ज किया गया।
*दूसरी वारदात में कार्यालय के बाहर की फायरिंग*
दूसरी घटना में गौरव निवासी 12 क्वाटर रोड, ढाणी किशनदत्त ने शिकायत दी कि पांच युवक दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर उसके कार्यालय के बाहर आए। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उस पर गोली चला दी। गोली शिकायतकर्ता की गर्दन के पास से निकलकर कार्यालय के गेट में जा लगी। इसके बाद आरोपी दोबारा मौके पर आए और फायरिंग कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना HTM में अभियोग नंबर 419 दिनांक 25.08.2026, धारा 190, 191(2), 191(3), 109, 61, 351(3) BNS एवं 25(1-B)(A)-54-59 A. Act के तहत मामला दर्ज किया गया।
*पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम*
दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देश पर उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को काबू किया। पुलिस जांच में प्रारंभिक रूप से सामने आया है कि आरोपियों और शिकायतकर्ता पक्ष के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। शिकायतकर्ता पक्ष द्वारा पूर्व में आरोपियों के खिलाफ हवाई फायरिंग का मामला भी दर्ज करवाया गया था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा फायरिंग की दोनों वारदातों को अंजाम देना सामने आया है।
पुलिस द्वारा आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियारों, मोटरसाइकिलों तथा अन्य साक्ष्यों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा तथा रिमांड के दौरान वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने CIA मिल गेट की टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि हिसार पुलिस कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शेगी नहीं। आपसी रंजिश, अवैध हथियारों अथवा फायरिंग जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ हिसार पुलिस की सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



*दिल को झकझोर देने वाली घटना*मोर्चरी के गेट पर टकटकी लगाए बैठा मासूम... उसे अब भी इंतजार था कि मां आएगी और उसे गोद में उ...
20/08/2026

*दिल को झकझोर देने वाली घटना*

मोर्चरी के गेट पर टकटकी लगाए बैठा मासूम... उसे अब भी इंतजार था कि मां आएगी और उसे गोद में उठा लेगी

फरीदाबाद के BK अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एक मासूम बच्चा टुकुर-टुकुर गेट की तरफ देखता रहा। कल वह अपनी मां लक्ष्मी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मां की मौत हो गई।

मासूम को इस दर्दनाक सच्चाई से अनजान रखा गया। अस्पताल स्टाफ ने उसे टॉफी, चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक दी। बच्चा बार-बार यही कहता रहा कि “मम्मी को ऊपर इलाज के लिए ले गए हैं... मामा जी मेरे लिए चॉकलेट लेकर आ रहे हैं।”

लेकिन जब उसे धीरे-धीरे मां के दुनिया से चले जाने का एहसास हुआ, तो मासूम फूट-फूटकर रो पड़ा।

बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता करीब दो साल पहले ही मां को छोड़कर चले गए थे। अब इस मासूम के सिर से मां का साया भी उठ गया।

जिस उम्र में बच्चे को मां की गोद और पिता का सहारा चाहिए, उस उम्र में यह मासूम जिंदगी के सबसे बड़े दर्द से गुजर रहा है।

ईश्वर इस बच्चे को हिम्मत दे और उसके जीवन में अब कभी कोई ऐसा दुख 😞न आए। 🙏🏻

आज शिवरात्रि के पावन अवसर पर एयरपोर्ट रोड वाले शिवमंदिर  पर कावड चढ़ाते समय लगे करंट से मिलगेट विनोद नगर निवासी मुकंदी न...
11/08/2026

आज शिवरात्रि के पावन अवसर पर एयरपोर्ट रोड वाले शिवमंदिर पर कावड चढ़ाते समय लगे करंट से मिलगेट विनोद नगर निवासी मुकंदी नामक युवक की मौत हो गयी मुकंदी बहुत ही नेक दिल, धार्मिक और सामाजिक प्रवति का इंसान था भोलेनाथ इसकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें 🙏🏻

08/08/2026

मिलगेट पर विकास की नहर

🚨 हिसार पुलिस की कार्रवाई: सीआईए मिल गेट ने 822 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को दबोचा!🚔 NDPS एक्ट के तहत थाना HTM में मामला द...
23/07/2026

🚨 हिसार पुलिस की कार्रवाई: सीआईए मिल गेट ने 822 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को दबोचा!🚔 NDPS एक्ट के तहत थाना HTM में मामला दर्ज, नेटवर्क खंगालने के लिए लिया जाएगा रिमांड📍👤 आरोपी की पहचान: पकड़े गए आरोपी की पहचान भूपेन्द्र शर्मा (पुत्र महाबीर शर्मा, निवासी शिव नगर, मोर वाली गली, सेक्टर 1 के नजदीक, हिसार) के रूप में हुई है।

​⚖️ भारी मात्रा में नशा बरामद: गुप्त सूचना के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी के कब्जे से 822 ग्राम अफीम बरामद हुई।🚔 कानूनी कार्रवाई: आरोपी के खिलाफ थाना HTM हिसार में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
🔍 सप्लाई चेन की होगी जांच: आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और आगे किसे सप्लाई करने वाला था।
​🛡️ एसपी श्री सिद्धांत जैन का सख्त संदेश व आमजन से अपील:🌟 "नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस, समाज को नशामुक्त बनाने में करें पुलिस का सहयोग!"

​हिसार पुलिस जिले में नशा तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। नशे के कारोबार में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। आमजन से भी अपील है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। जनसहयोग से ही हम नशामुक्त समाज का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

18/06/2026

मिलगेट हिसार नवीन जनरल स्टोर के सामने गाड़ी में लगी आग। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जानमाल का कोई नुक़सान नहीं हुआ है ।

10/06/2026

MP खरगोन जिले में महेश्वर के समीप स्थित प्रसिद्ध पर्यटन और पिकनिक स्थल सहस्त्रधारा में मिलगेट हिसार हरियाणा निवासी संजय पोटलिया उर्फ कालिया जोकि फर्नीचर का काम करता था MP में नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई और डेड बॉडी भी 3 दिन बाद बरामद हो पाई है ।
महेश्वर थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि मृतक की पहचान हरियाणा के हिसार निवासी 40 वर्षीय संजय सतवीर के रूप में हुई है। संजय पेशे से कारपेंटर था और धार जिले के धामनोद में अपने साथियों के साथ फर्नीचर निर्माण का काम कर रहा था। सोमवार को वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए जलकोटी स्थित सहस्त्रधारा पहुंचा था। दोस्तों के बार बार मना करने के बावजूद वह एक डूबकी और मार लू कहकर पानी में उतर गया और फिर वापिस ना आ सका।

भगवान उसकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।

Finally Work in Progress:- मिल गेट हिसार के वार्ड 7 व वार्ड 9 के सभी निवासियों के सहयोग से प्रयास से हमारे कैप्टन स्कूल ...
08/06/2026

Finally Work in Progress:-

मिल गेट हिसार के वार्ड 7 व वार्ड 9 के सभी निवासियों के सहयोग से प्रयास से हमारे कैप्टन स्कूल रोड़ जलभराव के समाधान के लिए पाईप आ गई है एक या दो दिन में कार्य चालू करवा दिया जायेगा हम सभी माननीय मंत्री महोदय श्री रणबीर गंगवा जी के बहुत आभारी हैं जिन्होंने हमारी समस्या को सुना और एक हफ्ते में ही हमारे दिये हुए सुझाव पर तुरंत कार्रवाई करते हुए काम चालू करवा दिया। आज हम सभी उनका बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं। हम सभी जसबीर पंघाल SDO Public Health, Rahul je जी का बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं उन्होंने हमारी समस्या को पहले लेते हुए कार्य इतनी जल्दी शुरू करवा दिया है।

आज दिनांक 25.04.2026 को दोपहर 1 बजे के आसपास यह नशेड़ी चोर मिलगेट शिव नगर की गली न.7A (मोर गली) में  अशोक कुमार s/o श्री...
25/04/2026

आज दिनांक 25.04.2026 को दोपहर 1 बजे के आसपास यह नशेड़ी चोर मिलगेट शिव नगर की गली न.7A (मोर गली) में अशोक कुमार s/o श्री औमप्रकाश के घर पर चोरी करने के लिये घुसा और मौक़े पर ही मकान मालिक अशोक कुमार s/o श्री औमप्रकाश ने पकड़ कर Dial 112-328 के हवाले कर दिया शक्ल से नशे करने का आदी लग रहा था ।

Address

Hisar
125001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when मिलगेट सेवा समिति -MSS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category