31/10/2022
#खुशियों_की_दास्तां
#लाडली_लक्ष्मी_योजना बनी मददगार, अब डॉक्टर बनना चाहती है सृष्टि माछीवाल
________________________________
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित लाडली लक्ष्मी योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है। योजना से लाभान्वित हो प्रदेश की बालिकाएं अपने उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। ऐसी ही लाडली बालिका है नर्मदापुरम जिले की सृष्टि माछीवाल ।
कु. सृष्टि योजना का लाभ लेकर अच्छे से अपनी शिक्षा पूरी कर रही हैं। वे डॉक्टर बनकर अपने सपने को पूरा करना चाहती हैं। कु. सृष्टि योजना में पंजीकृत किया गया था। योजना के तहत सृष्टि को कक्षा छठवीं में प्रवेश लेते समय 2000 रुपए।
इसी तरह कक्षा 9 वी में प्रवेश लेते समय 4000 की राशि लाडली लक्ष्मी छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कु. सृष्टि के माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर हैं ऐसे में शिक्षा से संबंधित खर्च में सृष्टि से इस छात्रवृत्ति से पर्याप्त सहायता मिल जाती है। सृष्टि को कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं में प्रवेश पर 6- 6 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
लाडली बालिका सृष्टि के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा छात्रवृत्ति की राशि का उपयोग विभिन्न शिक्षा से संबंधित किताबें एवं अन्य सामग्री खरीदने में किया गया है। उन्होने बताया कि उनकी रूचि चिकित्सा सेवा में है तथा वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉक्टर बन समाज की सेवा करना चाहती हैं। वे बताती हैं कि मेरी पढ़ाई में लाडली लक्ष्मी योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का बहुत बड़ा योगदान रहा है। सृष्टि ने अपने उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को हृदय से धन्यवाद दिया है।
उल्लेखनीय है कि सृष्टि को योजना के तहत 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर शेष एक लाख रुपए की राशि भी प्रदान की जाएगी।
CM Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh