Narmadapuram Commissioner

Narmadapuram Commissioner Commissioner of Narmadapuram, Government of Madhya Pradesh

25/08/2026
🔹संयुक्‍त आयुक्‍त ने कमिश्नर कार्यालय में किया ध्वजारोहण ➡️ जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय म...
15/08/2026

🔹संयुक्‍त आयुक्‍त ने कमिश्नर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

➡️ जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में संयुक्‍त आयुक्‍त नर्मदापुरम श्री नवल सिंह मीणा ने ध्वजारोण किया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर कमिश्नर कार्यालय परिसर स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

15/08/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह'

🔹मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान🔹संभाग आयुक्त श्री बनोठ और आई जी श्री सोलंकी ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत...
14/08/2026

🔹मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान

🔹संभाग आयुक्त श्री बनोठ और आई जी श्री सोलंकी ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत, माखन नगर में स्थित सीएम राइज स्कूल की नव निर्मित भवन का किया निरीक्षण

🔹स्कूल परिसर में स्थित शहीदों के स्मारक पर नमन कर पुष्प अर्पित किए

➡️संभाग आयुक्त श्री श्रीकांत बनोठ और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री चंद्रशेखर सोलंकी ने माखन नगर स्थित नवनिर्मित सीएम राइज स्कूल के नए भवन का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण की गति धीमी देख अधिकारियों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित इंजीनियरों और ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए 15 दिवस के भीतर स्कूल हैंडोवर करने के निर्देश दिए। समय सीमा के भीतर हैंडोवर न होने की स्थिति में पेनल्टी लगाने की कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।

शहीद स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व, 14 अगस्त को स्कूल परिसर में स्थित शहीदों के स्मारक पर पहुंचकर उन्हें नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक पर उकेरे गए स्वतंत्रता सेनानियों के नाम न केवल हमारे शहर का गौरव बढ़ा रहे हैं, बल्कि नई पीढ़ी को देशप्रेम का संदेश भी दे रहे हैं।

इस दौरान संभाग आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्मारक के रूप में व्‍यवस्थित करने, स्मारक पहुंच पाथ-वे का निर्माण करने, रख-रखाव और उचित साज-सज्जा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh

Address

कमिश्नरी कार्यालय , कोठी बाज़ार
Hoshangabad
461001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Narmadapuram Commissioner posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Narmadapuram Commissioner:

Shortcuts

Share