अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत - मध्यभारत प्रान्त

  • Home
  • India
  • Indore
  • अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत - मध्यभारत प्रान्त

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत - मध्यभारत प्रान्त Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत - मध्यभारत प्रान्त, Social service, 80, Narayan Bagh, Grahak Panchayat Karyalay, Indore.

The aim is to make the customer aware of his rights and get him good quality, correct measurement, good behaviour and services after sales at a reasonable price

📢 अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – वार्षिक सदस्यता अभियान (01 से 31 अगस्त) 📢सशक्त ग्राहक • संगठित समाज • समृद्ध राष्ट्र 🇮🇳इस ...
26/07/2026

📢 अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – वार्षिक सदस्यता अभियान (01 से 31 अगस्त) 📢

सशक्त ग्राहक • संगठित समाज • समृद्ध राष्ट्र 🇮🇳

इस वर्ष का हमारा लक्ष्य 54,000 सदस्य बनाने का है! आइए इस अभियान से जुड़ें और देश को सशक्त बनाएं। 🤝

🎯 विशेष तिथियां:
04 अगस्त तक: कार्यकारिणी सदस्यता।
05 अगस्त से: व्यापक सदस्यता अभियान शुरू।
14 अगस्त: "विशेष सदस्यता दिवस" (एक दिन में अधिकाधिक सदस्यता)।

👉 एक सदस्य • एक संकल्प • एक सशक्त भारत!
जुड़ेंगे हम – जीतेंगे हम – बदलेंगे भारत! ✊
आज ही सदस्य बनें!

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मालवा प्रांतप्रेस विज्ञप्तित्रैमासिक प्रांत बैठक सम्पन्न, संगठन के कार्यों के डिजिटल संग्रहण ...
20/07/2026

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मालवा प्रांत
प्रेस विज्ञप्ति

त्रैमासिक प्रांत बैठक सम्पन्न, संगठन के कार्यों के डिजिटल संग्रहण पर दिया गया विशेष बल
इंदौर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मालवा प्रांत की त्रैमासिक प्रांत बैठक इंदौर स्थित नारायण बाग कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह (बड़ौदा), राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख मुकेश त्यागी (रायपुर), प्रांत अध्यक्ष देवेंद्र दुबगे (इंदौर), प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कौशल (महू) तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ (गुना) की गरिमामयी उपस्थिति रही। मालवा प्रांत के सभी 16 जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला सचिव एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता की।

बैठक की समस्त व्यवस्थाएँ इंदौर इकाई के पदाधिकारियों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गईं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह ने वर्ष 1974 से अब तक संगठन द्वारा किए गए समस्त कार्यों के डिजिटल संग्रहण पर विशेष बल देते हुए कहा कि संगठन की समृद्ध विरासत, उपलब्धियों एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों का व्यवस्थित डिजिटल संरक्षण समय की आवश्यकता है। इससे संगठन की कार्ययात्रा सुरक्षित रहेगी और भावी पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख मुकेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं को उपभोक्ता हितों की प्रभावी रक्षा के लिए व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा संगठनात्मक कार्यों को अधिक सशक्त एवं परिणामकारी बनाने के सूत्र बताए।

प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कौशल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए उनके अनुभव एवं सुझाव आमंत्रित किए। प्रांत अध्यक्ष देवेंद्र दुबगे ने कहा कि केवल उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि जागरूक निर्माता बनने की भावना भी समाज में विकसित करनी होगी। इससे राष्ट्र आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़ सकेगा।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ ने आगामी सदस्यता अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए अधिकाधिक सदस्यों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। वहीं डी.जी. मिश्र ने संगठन के प्रचार-प्रसार को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में सभी जिलों द्वारा अपनी-अपनी गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा आगामी तिमाही की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मेहताब सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।

जानकारी प्रांत सह प्रचार प्रमुख बृजादित्य शर्मा ने प्रदान की।

— बृजादित्य शर्मा
प्रांत सह प्रचार प्रमुख
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मालवा प्रांत

प्रेस विज्ञप्तिअखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मध्य भारत प्रांत की त्रैमासिक बैठक ग्वालियर में संपन्नग्वालियर, 20 जुलाई। अखिल...
20/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मध्य भारत प्रांत की त्रैमासिक बैठक ग्वालियर में संपन्न

ग्वालियर, 20 जुलाई।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मध्य भारत प्रांत की त्रैमासिक प्रांत बैठक 19 जुलाई 2026 को ग्वालियर में उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक में प्रांत के 18 जिलों से आए प्रतिनिधियों, प्रांत पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन तथा ग्राहक गीत के साथ हुआ।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व उत्तर पश्चिम क्षेत्र संगठन मंत्री श्री मुकेश त्यागी जी ने "कार्यकर्ता का दायित्व, संगठनात्मक अनुशासन एवं समन्वय" विषय पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन देते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ताओं में निहित है।
मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री श्री अलंकार वशिष्ठ जी ने संगठन विस्तार, नियमित प्रवास, कार्यकर्ता निर्माण और केंद्रीय कार्यालय हेतु स्थायी दानदाताओं की सूची तैयार करने पर बल दिया। सह क्षेत्र संगठन मंत्री श्री विजय पाटिल जी ने अभ्यास मंडल तथा वार्षिक कैलेंडर योजना की जानकारी दी।

प्रांत अध्यक्ष श्री विजय गम्भीर जी ने मार्गदर्शन केंद्र, कंज्यूमर क्लब, ग्राहक मोहल्ला और छात्रावास कार्यों को प्रत्येक जिले में सक्रिय करने का आह्वान किया। प्रांत कोषाध्यक्ष श्री सतीश चितवार जी ने संगठन को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने और समर्पण दिवस पर धन संग्रह अभियान चलाने पर जोर दिया।

संगठन के पांचों आयामों—प्रचार आयाम प्रमुख श्री प्रदीप जैन जी, पर्यावरण आयाम प्रमुख श्री आशीष तिवारी जी, विधि आयाम प्रमुख श्री हरीश बारी जी, स्वरोजगार आयाम प्रमुख श्री अर्जुन कुशवाह जी तथा महिला आयाम प्रमुख श्रीमती प्रियंका राजावत जी ने अपने-अपने आयामों के कार्यों की रूपरेखा रखी।

प्रांत संगठन मंत्री श्री लोकेंद्र मिश्रा जी ने आगामी सदस्यता अभियान की घोषणा करते हुए मध्य भारत प्रांत के 18 जिलों के लिए 10,600 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया और सभी जिलों के सदस्यता प्रभारियों की घोषणा की।
अंत में सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने निर्धारित सदस्यता लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने और ग्राहक हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

सुनील धनगर
प्रांत सह-प्रचार प्रमुख
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मध्य भारत प्रांत

12 जून-जंतर जंतर मंतर कार्यक्रम उपलब्धि———————————————————-उपभोक्ता मंत्रालय की ओर से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के आवेदन...
18/06/2026

12 जून-जंतर जंतर मंतर कार्यक्रम उपलब्धि
———————————————————-

उपभोक्ता मंत्रालय की ओर से
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के आवेदन को लेकर
ओनलाईन बैठक का आयोजन किया।

आज यह बैठक 12 से 01 तक हुआ,
जिसमे उपभोक्ता सचिव के साथ
अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ग्राहक पंचायत की ओर से
श्री नारायणभाई शाह,अध्यक्ष जी और
श्री जयंत कथीरिया, सचिव उपस्थित रहे।

यह बैठक में हमारे आवेदन पर चर्चा हुई और
संगठनकी ओर से विषय की अधिक स्पष्टता की गई हुई।

एक सप्ताह में संगठन की ओर से
एम आर पी पर विस्तार से मंत्रालय को जा रहा है,
जिस पर मंत्रालय ने विचार चर्चा करने के लिए
आश्वासन दिया है।

संगठन की ओर से यह विषय पर
देशभर में हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी,
और मांग दोहराई की:
(१). शीघ्र ही सरकार MRP को लेकर
आयोग या प्राधिकरण की रचना करे;
(२). वर्तमान “कंज्यूमर एक्ट,२००६ के प्रबोधन को
सख्ताई से लागू कराए।*

यह परिणाम हमारे देशभर के हजारों कार्यकर्ताओं के लिए
उत्साह वर्धक है और निश्चित ही यह
आप सब प्रत्येक कार्यकर्ताओ के
सामूहिक और अनथक प्रयासों का ही परिणाम है।

अब हम MRP के विषय को तीव्र गति से आगे ले जाना है।
आप तैयार रहे।*

🕉️
-जयंत कथीरिया
१७/०६/२०२६

10/06/2026
10/06/2026

Address

80, Narayan Bagh, Grahak Panchayat Karyalay
Indore
452007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत - मध्यभारत प्रान्त posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत - मध्यभारत प्रान्त:

Shortcuts

Share

Category