Bastar District, Chhattisgarh

Bastar District, Chhattisgarh Official account of Chhattisgarh's Bastar District. Follow for updates, news and information

युवा उड़ान-202603 सितंबर को जगदलपुर में युवा उड़ान-2026 का आयोजन। उद्देश्य. युवाओं में नेतृत्व, रचनात्मक सोच, नवाचार और ...
02/09/2026

युवा उड़ान-2026
03 सितंबर को जगदलपुर में युवा उड़ान-2026 का आयोजन। उद्देश्य. युवाओं में नेतृत्व, रचनात्मक सोच, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देना।
📍 मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम
⏰ दोपहर 12 बजे
#युवाउड़ान2026 #बस्तर

खेत की वास्तविक स्थिति का सही डिजिटल रिकॉर्ड. किसानों की मौजूदगी में होगा फसल सर्वेकमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने जगदलप...
02/09/2026

खेत की वास्तविक स्थिति का सही डिजिटल रिकॉर्ड. किसानों की मौजूदगी में होगा फसल सर्वे
कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने जगदलपुर तहसील के ग्राम खुटपदर एवं मारकेल पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का जायजा लिया।
उन्होंने किसानों के खेतों में पहुंचकर बोई गई धान एवं अन्य फसलों का अवलोकन किया और मौके पर डिजिटल माध्यम से किए जा रहे फसल सर्वे की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
कमिश्नर ने राजस्व अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देश दिए कि:
📍 किसानों की मौजूदगी में फसल सर्वे किया जाए।
📍 खेत के वास्तविक उपयोग और फसल की स्थिति का सही आकलन हो।
📍 पड़त क्षेत्र का स्पष्ट उल्लेख किया जाए।
📍 मकान, सड़क एवं अन्य उपयोग वाले क्षेत्रों का रकबा भी स्पष्ट रूप से दर्ज हो।
📍 सर्वे के दौरान किसानों से आवश्यक जानकारी लेकर रिकॉर्ड को वास्तविक स्थिति के अनुरूप तैयार किया जाए।
उन्होंने किसानों से बारिश, इस वर्ष बोई गई फसलों और खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी भी ली तथा अपने खेतों में बोई गई फसल का डिजिटल क्रॉप सर्वे अनिवार्य रूप से करवाने की समझाइश दी।
सही सर्वे. सही रिकॉर्ड. किसानों की भूमि और फसल की वास्तविक स्थिति का स्पष्ट दस्तावेजीकरण।
आपके गांव में डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर किसानों को कौन-सी जानकारी सबसे अधिक उपयोगी लगेगी?
#डिजिटलक्रॉपसर्वे #बस्तर

बस्तर के आवासीय विद्यालयों में बेटियों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर। 🏫👧शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र या...
02/09/2026

बस्तर के आवासीय विद्यालयों में बेटियों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर। 🏫👧
शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव के 3 दिवसीय बस्तर दौरे की शुरुआत बीजापुर से हुई। किलेपाल, बास्तानार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में उन्होंने छात्राओं से संवाद किया और पढ़ाई, सुविधाओं, स्वास्थ्य व सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मंत्री ने कहा, “बालिकाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
समीक्षा में आवासीय विद्यालयों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता, खेलकूद, भवन निर्माण, रिक्त पदों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
साथ ही नक्सल उन्मूलन के बाद बंद हुए विद्यालयों को पुनः प्रारंभ करने और आवश्यकता के अनुसार नए विद्यालय खोलने के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
बस्तर के हर बच्चे तक बेहतर शिक्षा. यही उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
📍 बीजापुर | बास्तानार | बस्तर संभाग
आपके अनुसार बस्तर के विद्यालयों में सबसे बड़ा बदलाव किस क्षेत्र में होना चाहिए?
#बस्तर #बस्तरसंभाग #शिक्षा

किलेपाल की छात्राओं को शिक्षा मंत्री की बड़ी सौगातकस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आधुनिक बैडमिंटन व बास्केटबॉल...
02/09/2026

किलेपाल की छात्राओं को शिक्षा मंत्री की बड़ी सौगात
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आधुनिक बैडमिंटन व बास्केटबॉल कोर्ट बनेंगे। खेल सामग्री उपलब्ध होगी। दिसंबर तक नई भर्ती में प्राथमिकता से शिक्षकों की पदस्थापना सुनिश्चित की जाएगी।
#गजेंद्रयादव #बस्तर

शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव का जगदलपुर आगमन पर आत्मीय स्वागतमाँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधि...
02/09/2026

शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव का जगदलपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत
माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
बस्तर प्रवास के दौरान मंत्री विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, आवासीय विद्यालयों व विकास कार्यों का निरीक्षण कर शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।
#बस्तर #जगदलपुर

02/09/2026

शिक्षक दिवस पर बस्तर में सजेगा सम्मान का मंच
05 सितम्बर 2026 को जगदलपुर के श्यामाप्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना 2026’ के तहत 74 प्राचार्यों, प्रधान पाठकों व व्याख्याताओं को सम्मानित किया जाएगा।
#शिक्षकदिवस #बस्तर

42 वर्षों की निष्ठावान शासकीय सेवा को सलाम।सहायक ग्रेड-1 श्री अविंद्र पाणिग्राही के सेवानिवृत्त होने पर संभागीय जनसंपर्क...
02/09/2026

42 वर्षों की निष्ठावान शासकीय सेवा को सलाम।
सहायक ग्रेड-1 श्री अविंद्र पाणिग्राही के सेवानिवृत्त होने पर संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, जगदलपुर में भावभीनी विदाई दी गई।
उनके समर्पण, अनुभव और सेवाभाव को सहकर्मियों ने याद किया।
🙏 सुखद एवं स्वस्थ सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं।
#सेवानिवृत्ति #जगदलपुर

साइबर अपराध मुक्त बस्तर के लिए जागरूकता अभियाननानगुर पुलिस द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और बैं...
02/09/2026

साइबर अपराध मुक्त बस्तर के लिए जागरूकता अभियान
नानगुर पुलिस द्वारा नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
🔐 OTP, PIN, Password कभी साझा न करें।
#साइबरसुरक्षा #बस्तर

खरीफ सीजन में 98% बोनी पूर्णछत्तीसगढ़ में 1 सितंबर तक 47.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूरी हो चुकी है।🌱 12.48 लाख MT...
02/09/2026

खरीफ सीजन में 98% बोनी पूर्ण
छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर तक 47.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूरी हो चुकी है।
🌱 12.48 लाख MT उर्वरक वितरित
🌾 4.58 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित
📦 16.87 लाख MT उर्वरक भंडारित
💰 ₹7,834.96 करोड़ अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित
किसानों को हर जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।
#छत्तीसगढ़ #किसान #खरीफसीजन #कृषि

छत्तीसगढ़ बन रहा है Education Hub...मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर अटल नगर में प्रतिष्ठित नरस...
02/09/2026

छत्तीसगढ़ बन रहा है Education Hub...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर अटल नगर में प्रतिष्ठित नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज का अत्याधुनिक कैंपस स्थापित होने जा रहा है।

Address

Jagdalpur
Jagdalpur
494001

Telephone

9406030948

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bastar District, Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bastar District, Chhattisgarh:

Shortcuts

Share