Nirbhaya Squad

Nirbhaya Squad NIRBHAYA Squad is a special women police patrolling team of
Police Commissionerate Jaipur (Rajasthan)

"निर्भया स्क्वाड" जयपुर शहर की बालिकाओं/महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गो की सुरक्षा व अधिकारो के लिए जयपुर पुलिस कमिशनरेट का अनूठा नवाचार है। "निर्भया स्क्वाड" यह एक ऐसा महिला पुलिस गश्ती दल है जिसमें नोडल अधिकारी श्रीमती सुनीता मीना अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर के निर्देशन मे 2 उप निरीक्षक, 3 हैड कानिस्टेबल व करीब 212 महिला कानिस्टेबल शामिल है। "निर्भया स्क्वाड" का गठन सितम्बर 2019 को हुआ जिसका शुभ

ारंभ तत्कालीन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा हरी झण्डी दिखा कर किया गया। निर्भया स्क्वाड मे 50 मोटर साईकिल पर दो पारियों में महिला पुलिसकर्मी गश्ती दल के रूप में कार्य करती है। प्रथम पारी सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक व द्वितीय पारी दोपहर 02 बजे से रात 9 बजे तक गश्त करती है, जिनकी वर्दी का रंग नीला है। इनके पास कैन, वायरलैस सेट है। साथ ही सफेद मोटर साईकिल मय पब्लिक एड्रेस सिस्टम के यह सारयन बजाती हुई जयपुर की मुख्य सडकों पर गश्त करती नजर आती है। "निर्भया स्क्वाड" गश्ती दल का उद्देश्य जयपुर में महिलाओं के विरुद्ध होने वाली छेड़छाड़ तथा असम्मानजनक व्यवहार करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करना, महिलाओं/बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने तथा शहर के अन्य गश्ती दलों के साथ समन्वय रख अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों/बुर्जुगों से संबंधित विभिन्न कानूनों की जागरूकता में सहयोग करना है । निर्भया टीम सादा वर्दी में भी पहले से चिन्हित हॉटस्पॉट पॉइंट पर लगातार गस्त करती रहती हैं। जिन्हे स्पेशल ट्रेनिग दी गई है। यह सभी प्रकार के हथियार चलाने के साथ-साथ मार्शल आर्ट व सैल्फ डिफेन्स की तकनिक में भी दक्ष है। महिला व बुजुर्गो से संबंधित कानून व अधिकारो के बारे में व सोफ्ट स्किल की भी इनको विशेष ट्रेनिग दी गई है। इन्हें बारी-बारी से रिफ्रेशर कोर्स में भिजवाया जाता है।

Address

Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nirbhaya Squad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nirbhaya Squad:

Shortcuts

Share