Niranjan Arya IAS

Niranjan Arya IAS Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Niranjan Arya IAS, Bilara.

पूर्व मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार ।
सलाहकार, पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान ।
मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट गाइड, राजस्थान ।
अंतर्राष्ट्रीय आयुक्त, भारत स्काउट गाइड ।
अध्यक्ष, जयपुर फ़िल्म फेस्टिवल ।
कांग्रेस प्रत्याशी , राजस्थान विधान सभा चुनाव 2023.।

आज सोजत में NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, बिजली-पानी की समस्याओं एवं सोजत राजकीय महाविद्यालय की ...
01/06/2026

आज सोजत में NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, बिजली-पानी की समस्याओं एवं सोजत राजकीय महाविद्यालय की नीलामी के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन में सम्मिलित होकर जनता की भावनाओं को मजबूती से उठाया।

जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाना मेरा कर्तव्य है। सोजत की जनता के सम्मान, अधिकारों और विकास के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, NSUI के युवा साथियों का आभार।

विशेष रूप से NSUI कार्यकर्ताओं ने युवाओं और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

आप सभी के स्नेह, समर्थन एवं सहभागिता के लिए हृदय से धन्यवाद।

आज सोजत विधानसभा क्षेत्र के गांव गुड़ा चुतरा में आयोजित माँ नागणेचिया क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में सम्मिलित...
01/06/2026

आज सोजत विधानसभा क्षेत्र के गांव गुड़ा चुतरा में आयोजित माँ नागणेचिया क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से संवाद करके उनका उत्साहवर्धन किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने वाले ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।

सभी प्रतिभागी टीमों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ तथा आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई।

कल सोजत दौरे का कार्यक्रम।🗓️ दिनांक : 01 जून 2026🕚 समय : प्रातः 10:00 बजे📍 स्थान: उपखण्ड कार्यालय, सोजत सिटी
31/05/2026

कल सोजत दौरे का कार्यक्रम।

🗓️ दिनांक : 01 जून 2026
🕚 समय : प्रातः 10:00 बजे
📍 स्थान: उपखण्ड कार्यालय, सोजत सिटी

आप सभी को ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर तहेदिल से दिली मुबारकबाद। खुदा करे यह ईद आपके और आपके परिवार के जीवन में खुशियाँ,...
28/05/2026

आप सभी को ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर तहेदिल से दिली मुबारकबाद।

खुदा करे यह ईद आपके और आपके परिवार के जीवन में खुशियाँ, अमन और चैन लेकर आए।

ईद मुबारक!

भारत को डिजिटल क्रांति और आधुनिकता की राह पर ले जाने वाले दूरदर्शी नेता, पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ स्व. श्री रा...
21/05/2026

भारत को डिजिटल क्रांति और आधुनिकता की राह पर ले जाने वाले दूरदर्शी नेता, पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र पुष्पांजलि।

स्व. राजीव गांधी जी ने 21वीं सदी के आधुनिक भारत का जो सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए युवाओं को मतदान का अधिकार दिया, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया तथा देश में सूचना तकनीक (IT) की नींव रखी।

उनका बलिदान और देश के प्रति समर्पण सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।

आइए, उनके विचारों को आत्मसात कर एक सशक्त, आधुनिक और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।

20/05/2026

बाड़मेर की गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों के हक की लड़ाई में पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे शिव विधायक श्री Ravindra Singh Bhati जी को भाजपा सरकार की घोर लापरवाही और संवेदनहीनता के कारण कलेक्ट्रेट कूच करना पड़ा और वहां अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने जैसे कठोर कदम के लिए मजबूर होना पड़ा, यह लोकतंत्र पर कलंक है।

भाजपा शासन में जब एक विधायक की ही यह दुर्दशा है, तो आम जनता की स्थिति कितनी दयनीय होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

मैं राज्य सरकार से आग्रह करता हूँ कि तत्काल इस पूरे मामले में हस्तक्षेप कर मजदूरों और विधायक से तुरंत वार्ता करें और उनकी मांगों का ठोस एवं सकारात्मक समाधान निकाला जाए।

#बाड़मेर #राजस्थान

कल सोजत विधानसभा क्षेत्र के गांव रामासनी सांदवान में 11 वर्षीय मासूम आरिफ की निर्मम हत्या की दुखद घटना पर उनके निवास पहु...
19/05/2026

कल सोजत विधानसभा क्षेत्र के गांव रामासनी सांदवान में 11 वर्षीय मासूम आरिफ की निर्मम हत्या की दुखद घटना पर उनके निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

मासूम बेटे को खोने का दर्द और मां की आंखों में छलकते आंसू और परिवार का दर्द देखकर मन बेहद व्यथित हो उठा।

ईश्वर दिवंगत मासूम की आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दे।

कल सोजत में कांग्रेस नेता श्री चम्पा लाल खोरवाल जी की दुकान में आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लेकर सहायता संबंधी जानकार...
19/05/2026

कल सोजत में कांग्रेस नेता श्री चम्पा लाल खोरवाल जी की दुकान में आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लेकर सहायता संबंधी जानकारी ली।

कल सोजत विधानसभा क्षेत्र के गांव खारिया नीव में स्वर्गीय सरपंच श्री आईदान राम जी की शोक सभा में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्...
19/05/2026

कल सोजत विधानसभा क्षेत्र के गांव खारिया नीव में स्वर्गीय सरपंच श्री आईदान राम जी की शोक सभा में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।

आज सोजत में श्री भंवर लाल जी परिहार के सेवानिवृत्त समारोह में सम्मिलित होकर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।समारोह में म...
18/05/2026

आज सोजत में श्री भंवर लाल जी परिहार के सेवानिवृत्त समारोह में सम्मिलित होकर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

समारोह में मिले आत्मीय स्वागत, सम्मान एवं स्नेह के लिए परिहार परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी टॉक, कांग्रेस एस सी ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रकाश पंवार जी पार्षद एडवोकेट श्री साजिद अली जी, श्री नरेश जी, श्री बालमुकुंद गहलोत जी, एडवोकेट श्री गोविंद दवे जी, श्री ढगलाराम रांगी जी, श्री मोहनलाल देपन जी, श्री ढगलाराम जी, श्री रूघाराम जी (रूपावास), श्री मोहनलाल जी (मेव), श्री जेठाराम जी (सियाट), श्री चुनीलाल पंवार जी, श्री रणछोड़ पंवार जी, श्री गिरधारी लाल परिहार जी, पूर्व सरपंच श्री सोहनलाल जी, श्री सोहनलाल जी (बुटेलाव), श्री कालूराम इनकिया जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Address

Bilara
302006

Telephone

+918504018131

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Niranjan Arya IAS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share