Vikas Pareek

Vikas Pareek राजनेता _vikas_pareek_
(1)

नोखा के साधूणा गांव का जवान , मां भारती का वीर सपूत  BSF नरेंद्र डूडी ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए देश के लिए सर्वोच...
10/04/2026

नोखा के साधूणा गांव का जवान , मां भारती का वीर सपूत BSF नरेंद्र डूडी ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।वीर सपूत के इस बलिदान को कोटि कोटि नमन 🙏🏻🙏🏻
भगवान उनके परिजनों को सम्बल प्रदान करें और वीर जवान की आत्मा को शान्ति प्रदान करें 🙏🏻
जय हिन्द जय भारत,🙏🏻🙏🏻
वंदे मातरम् वन्दे मातरम् 🙏🏻🙏🏻

सादर नमन, भावभीनी श्रद्धांजलि।दिवंगत पुण्यात्मा बाल साध्वी प्रेम बाईसा का त्यागमय एवं आध्यात्मिक जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा...
29/01/2026

सादर नमन, भावभीनी श्रद्धांजलि।
दिवंगत पुण्यात्मा बाल साध्वी प्रेम बाईसा का त्यागमय एवं आध्यात्मिक जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
कथा वाचक एवं बाल साध्वी #प्रेम_बाईसा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
जोधपुर स्थित प्रेक्षा हॉस्पिटल में आज सायं 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनका आध्यात्मिक जीवन, त्याग और संस्कार समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल अनुयायियों व परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शत-शत नमन
ॐ शांति ....

#श्रद्धांजलि
#दुखद_निधन

राजस्थान के नागौर में गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पुलिस की कार्रवाई ने सबको चौंका दिया। एसपी मृदुल कछवा के अनुसार, गुप्त सू...
26/01/2026

राजस्थान के नागौर में गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पुलिस की कार्रवाई ने सबको चौंका दिया। एसपी मृदुल कछवा के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर थानवला क्षेत्र में सुलेमान खान के घर और खेत पर छापा मारा गया। वहां से 187 कार्टन में भरा 9,550 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, 9 कार्टन डेटोनेटर, लाल-नीले तारों के कई बंडल और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में यह सामग्री आखिर किस मकसद से जमा की गई थी? यह सवाल पूरे इलाके में बेचैनी और गुस्सा पैदा कर रहा है। अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल आम तौर पर खनन में होता है, लेकिन बिना वैध अनुमति के इतनी भारी मात्रा में इसे छिपाकर रखना गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस अब नेटवर्क, सप्लाई चेन और संभावित उपयोग की दिशा में जांच तेज कर चुकी है।
डिस्क्लेमर: यह पोस्ट उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर है। अंतिम तथ्य और निष्कर्ष आधिकारिक जांच के बाद स्पष्ट होंगे।

  🇮🇳 मौत को मात देकर रचा इतिहास: रोहितास खिलेरी 🇮🇳यह कहानी है उस जाबांज़ की, जिसने मौत को भी 24 घंटे इंतज़ार करने पर मजब...
25/01/2026


🇮🇳 मौत को मात देकर रचा इतिहास: रोहितास खिलेरी 🇮🇳
यह कहानी है उस जाबांज़ की, जिसने मौत को भी 24 घंटे इंतज़ार करने पर मजबूर कर दिया!
यूरोप की सबसे ऊँची चोटी Mount Elbrus (5642 मीटर) पर रोहतास खिलेरी ने वो कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर सका।
👉अकेले डटे रहे: बिना ऑक्सीजन के, 24 घंटे तक चोटी पर अकेले खड़े रहे।
👉कांपती रूह, जमा देने वाली ठंड: -40°C का तापमान और 60 km/h की रफ्तार से चलती बर्फीली हवाएं।
👉अंधेरा और सन्नाटा: चारों तरफ 'Whiteout' (सफेद धुंध), जहाँ हाथ को हाथ दिखाई नहीं देता।
👉बड़ी कुर्बानी: इस संघर्ष में फ्रॉस्टबाइट की वजह से उन्होंने अपनी 2 उंगलियाँ गंवा दीं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी।

8 साल का लंबा इंतज़ार, 4 बार की नाकामी... लेकिन 5वीं बार में इतिहास लिख दिया! रोहतास अब दुनिया के पहले ऐसे इंसान बन गए हैं जिन्होंने इस कठिन परिस्थिति में वहां 24 घंटे बिताए।
यह जीत सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर उस भारतीय के जज्बे की है जो नामुमकिन को मुमकिन बनाने का दम रखता है। भारत के इस शेर को हमारा सलाम!

ऐसे SDM बहुत कम होते हैं जो पद की गरिमा के साथ मानवीय संवेदना भी निभाएँ।गरीबों और किसानों की समस्याएँ कुर्सी पर बैठकर नह...
21/01/2026

ऐसे SDM बहुत कम होते हैं जो पद की गरिमा के साथ मानवीय संवेदना भी निभाएँ।
गरीबों और किसानों की समस्याएँ कुर्सी पर बैठकर नहीं, धरातल पर बैठकर सुनना—
यही सच्चे जनसेवक की पहचान है।
आप प्रशासन नहीं, भरोसा हैं।
श्री डूंगरगढ़ के SDM sir Shubham Saraswat जी।

यह साफ समझना चाहिए कि  #अनिल_मिश्रा के सामने न तो कोई चुनाव लड़ने की मजबूरी थी और न ही मुख्यमंत्री बनने की कोई महत्वाकां...
06/01/2026

यह साफ समझना चाहिए कि #अनिल_मिश्रा के सामने न तो कोई चुनाव लड़ने की मजबूरी थी और न ही मुख्यमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा। अगर वे चुप रहते, अपने काम से काम रखते, तो उनकी राजनीतिक या व्यक्तिगत स्थिति पर कोई संकट नहीं आता। सत्ता के साथ तालमेल बनाकर सुरक्षित रहना उनके लिए भी उतना ही आसान था, जितना दूसरों के लिए।

लेकिन राजनीति में हर फैसला सुविधा से नहीं चलता। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अन्याय को देखकर चुप रहना अपने लिए असंभव मानते हैं। जिस मुद्दे पर देश के प्रधानमंत्री भी खुलकर बोलने से बचते रहे, उसी मुद्दे पर अनिल मिश्रा ने पिछले तीन से चार महीनों तक अकेले मोर्चा संभाले रखा। न उनके पीछे कोई संगठित शक्ति थी, न किसी बड़े राजनीतिक लाभ की गारंटी।

नमन रहेगा मिश्र जी इस मोरल विक्ट्री के लिए। लड़ाई लंबी है 🙏

मोमासर में धर्म-परिवर्तन के आरोपों को लेकर हंगामा, पुलिस मौके के लिए रवानाश्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से कथित इसाई...
25/12/2025

मोमासर में धर्म-परिवर्तन के आरोपों को लेकर हंगामा, पुलिस मौके के लिए रवाना
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से कथित इसाई मिशनरी गतिविधियों और धर्म-परिवर्तन को लेकर आरोप लगते रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार सुबह क्षेत्र के गांव मोमासर में धर्म-परिवर्तन के आरोपों को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अपने कुएं पर कथित रूप से चर्च बनाकर लंबे समय से लोगों को बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि क्रिसमस के अवसर पर मोमासर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास के 100 से 150 किलोमीटर क्षेत्र से लोगों के एकत्र होने की संभावना थी।
गुरुवार सुबह गांव में चार वाहनों में सवार करीब 30 से 35 लोग, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, मोमासर पहुंचे। ग्रामीणों ने इन लोगों को रोक लिया और उन्हें गांव के शिव मंदिर में बैठा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रोके गए लोग ईसाई धर्म के प्रभाव में हैं और क्रिसमस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।
घटना की जानकारी मिलने पर मोमासर सहित आसपास के क्षेत्रों में रोष फैल गया। मोमासर के हिंदूवादी युवाओं ने इस मामले को लेकर विरोध जताया, वहीं श्रीडूंगरगढ़ से भी विभिन्न संगठनों के लोग गांव की ओर रवाना हुए।
स्थिति में तनाव को देखते हुए श्रीडूंगरगढ़ से पुलिस बल मोमासर के लिए रवाना किया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा हालात पर नजर रखी जा रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ओरण खेजड़ी जीव जंतु पशु पक्षी गरीब मजदूर आम जन के हितेषी शिव विधायक Ravindra Singh Bhati जी को जन्मदिन की शुभकामनायें 🎂
03/12/2025

ओरण खेजड़ी जीव जंतु पशु पक्षी गरीब मजदूर आम जन के हितेषी शिव विधायक Ravindra Singh Bhati जी को जन्मदिन की शुभकामनायें 🎂

श्रीडूंगरगढ़ के  सेरूणा एवं बिग्गा के मंडी व्यवसायी मदनलाल जी सारस्वत एवं रेंवत जी सारस्वत की मोहनगढ़ में हुई निर्मम हत्...
22/10/2025

श्रीडूंगरगढ़ के सेरूणा एवं बिग्गा के मंडी व्यवसायी मदनलाल जी सारस्वत एवं रेंवत जी सारस्वत की मोहनगढ़ में हुई निर्मम हत्या एवं लूट की घटना अत्यंत दुःखद एवं व्यथित करने वाली है। 😥😥
परम पिता परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें।🙏🙏
घटना में संलिप्त दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करे।



07/10/2025

“शायद काँग्रेस पार्टी के अंदर मेवाराम जैन जैसे लोगों की कमी खल रही थी तो इनके आने से पूरी हुई होगी”

UmmedaRamBeniwal सांसद

कांग्रेस के दिग्गज नेता Rameshwar Dudi  जी नहीं रहे , “ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति ...
04/10/2025

कांग्रेस के दिग्गज नेता Rameshwar Dudi जी नहीं रहे , “ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें ।

Address

Jaipur
331803

Telephone

+918769357824

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vikas Pareek posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share