14/10/2025
नीम का थाना जिले के पाटन स्थित नवोदय विद्यालय के दसवीं के एक छात्र को 5 दिन पहले हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। स्कूल प्रशासन का कहना है कि बच्चे ने आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसे फंदे से उतार कर हॉस्पिट ले जाया गया। जहां से उसे जयपुर के SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजनों का कहना है कि बच्चे को किसी बात की टेंशन नहीं थी और जब बच्चे को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया तो उसके शरीर पर बहुत सारे चोट के निशान थे, जो ये बताता है कि ये घटना आत्महत्या की ना होकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने एवं हत्या कर, उसको आत्महत्या का रूप देने की है।
घायल छात्र बीते कई दिनों से SMS हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर था, जिसने कल रात अंतिम सांस ली। इस बाबत स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवा दी थी। लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई पुख्ता कार्यवाही नहीं की है। सहपाठी छात्रों से पूछताछ तहकीकात का शुरुवाती कार्य अभी तक हो जाना चाहिए था। जिससे ये मालूम चल पाता कि क्या उस छात्र के जीवन में आत्महत्या का कोई कारण रहा था, या फिर सहपाठी छात्रों या किसी अन्य से किसी प्रकार का कोई झगड़ा हुआ था। लेकिन पुलिस अभी तक इस जघन्यतम घटना को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी है।
CMO Rajasthan
Sachin Pilot
Bhajanlal Sharma
Ashok Gehlot
Rahul Gandhi
Vasundhara Raje