Roshan koli

Call

Roshan koli job

*राजस्थान का अनोखा गांव - पिपलांत्री*राजस्थान में अक्सर सूखा, पानी की कमी और बेटियों को बोझ समझने की कहानियाँ सुनने को म...
22/08/2026

*राजस्थान का अनोखा गांव - पिपलांत्री*

राजस्थान में अक्सर सूखा, पानी की कमी और बेटियों को बोझ समझने की कहानियाँ सुनने को मिलती हैं। लेकिन राजसमंद जिले का छोटा सा गांव *पिपलांत्री* इन सभी धारणाओं को तोड़ता है। यह गांव आज पूरे दुनिया के लिए एक मिसाल है।

पिपलांत्री की इस अनोखी पहचान के पीछे हैं गांव के पूर्व सरपंच *श्याम सुंदर पालीवाल*। 2006 में उनकी बेटी किरण की मृत्यु के बाद उन्होंने एक संकल्प लिया - बेटी के नाम को जिंदा रखने का।

यहाँ का नियम है:

*जब भी गांव में किसी बेटी का जन्म होता है, तो:*
1. गांव वाले मिलकर 111 पेड़ लगाते हैं।
2. बेटी के माता-पिता गांव की पंचायत में 10,000 रुपये जमा करते हैं और पंचायत 31,000 रुपये अपनी तरफ से जोड़ती है। कुल 41,000 रुपये की FD बेटी के नाम पर कर दी जाती है।
3. गांव के लोग एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करते हैं कि वे बेटी को पढ़ाएंगे, बाल विवाह नहीं करेंगे और पेड़ों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करेंगे।

पिछले 18 सालों में इस गांव में 350 से ज्यादा बेटियों के जन्म पर 4 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए जा चुके हैं। कभी मार्बल खन से उजड़ा हुआ यह इलाका आज फिर से हरा-भरा हो गया है। इन पेड़ों में नीम, आम, आंवला, शीशम के पेड़ हैं जो पर्यावरण के साथ-साथ ग्रामीणों की आमदनी का जरिया भी बने हैं। एलोवेरा की खेती से महिलाओं को रोजगार मिला है।

पिपलांत्री सिर्फ पेड़ नहीं लगाता, यह सोच बदलता है। यहां बेटी का जन्म उत्सव की तरह मनाया जाता है। यह सिखाता है कि बेटी और प्रकृति - दोनों ही जीवन का आधार हैं। अगर दोनों को बचाया जाए तो भविष्य खुद-ब-खुद सुरक्षित हो जाएगा।

*महंगी होती चीनी - चीनी के दाम बढ़ने का एक बड़ा कारण ethanol है। सरकार पेट्रोल में मिलावट के लिए गन्ने से ethanol बनवा र...
21/08/2026

*महंगी होती चीनी -

चीनी के दाम बढ़ने का एक बड़ा कारण ethanol है। सरकार पेट्रोल में मिलावट के लिए गन्ने से ethanol बनवा रही है, जिससे चीनी का उत्पादन कम हो गया है। निर्यात, कम पैदावार और कालाबाजारी ने दाम और बढ़ा दिए। इससे घर का बजट बिगड़ रहा है और त्योहारों पर मिठाई महंगी हो गई है।

विद्या संबल योजनाः शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती की तैयारी, 76 हजार 791 पदों पर रखेंगे गेस्ट फैकल्टी
20/08/2026

विद्या संबल योजनाः शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती की तैयारी, 76 हजार 791 पदों पर रखेंगे गेस्ट फैकल्टी

आज 20 अगस्त 2026 के सुविचार
20/08/2026

आज 20 अगस्त 2026 के सुविचार

Aaj ka suvichar
19/08/2026

Aaj ka suvichar

17/08/2026

जिस बच्चे को कभी सर्कस वाले खरीदना चाहते थे, वही बच्चा आज 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि बनकर तिरंगा फहरा रहा था।

भावनगर के डॉ. गणेश बारैया की कहानी शायद इसीलिए इतनी खास है-कभी उनके कद को देखकर लोगों ने उनकी जिंदगी की कीमत लगाने की कोशिश की थी, लेकिन उनके पिता ने पैसे नहीं, बेटे का भविष्य चुना।

आज वही गणेश बारैया डॉक्टर हैं, लोगों की जिंदगी बचा रहे हैं और 15 अगस्त 2026 को भावनगर जिला होमगार्ड कार्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

यह वही गणेश हैं जिन्होंने अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद NEET क्वालिफाई किया, MBBS पूरा किया और डॉक्टर बनने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी।

आज उनके हाथों में सम्मान था, सामने तिरंगा था और पीछे एक ऐसी कहानी थी जो हर उस इंसान को जवाब देती है जो किसी की क्षमता को उसके शरीर या कद से आंकता है।

17/08/2026

पंचायतीराज संस्थाओं के वार्डों की

लॉटरी स्थगितः अब 17 और 18 सितंबर को होगी लॉटरी; कल केवल निकायों की लॉटरी

09/07/2026

Address


Telephone

+918875670020

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Roshan koli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed government service?

Share