Aditya Bansal

  • Home
  • Aditya Bansal

Aditya Bansal INDIA FIRST | Public figure | Youth Leader | Politician |
Social Worker | Sports Enthusiast | Public servant। For The People By The People ।

03/09/2026

कूड़ा सड़क पर नहीं, जिम्मेदारी अपने अंदर रखें—
साफ भारत की शुरुआत हमसे होगी। 🇮🇳

🙏 संतों का सान्निध्य, वैष्णव जनों की सेवा और ठाकुर जी की असीम कृपा 🙏हमारे लिए यह अत्यंत सौभाग्य और परम आनंद का अवसर रहा ...
02/09/2026

🙏 संतों का सान्निध्य, वैष्णव जनों की सेवा और ठाकुर जी की असीम कृपा 🙏

हमारे लिए यह अत्यंत सौभाग्य और परम आनंद का अवसर रहा कि श्रीमद्भागवत कथा के कथावाचक पूज्य आचार्य अमित जी का हमारे निवास पर पधारना हुआ। उनके साथ पधारे वैष्णव जनों के दर्शन एवं सत्संग का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

सनातन परंपरा में संतों की सेवा और वैष्णव जनों को भोजन प्रसादी करवाना स्वयं प्रभु की सेवा के समान माना गया है। इसी भावना के साथ सभी संतजनों एवं वैष्णव जनों को श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसादी करवाने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

प्रभु श्री ठाकुर जी के चरणों में यही प्रार्थना है कि हमारे घर-परिवार पर उनकी कृपा सदैव बनी रहे, जीवन में धर्म, भक्ति और सेवा का भाव निरंतर बढ़ता रहे और संतों का आशीर्वाद एवं वैष्णव जनों का सान्निध्य यूँ ही प्राप्त होता रहे। 🙏

“जहाँ संतों के चरण पड़ते हैं, वहाँ स्वयं नारायण की कृपा बरसती है।”
🚩 जय श्री कृष्ण। राधे-राधे। 🙏

संघर्ष जारी है… जब तक समाधान ज़मीन पर दिखाई नहीं देता। ✊आज पुल संघर्ष कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्तमा...
30/08/2026

संघर्ष जारी है… जब तक समाधान ज़मीन पर दिखाई नहीं देता। ✊

आज पुल संघर्ष कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान परिस्थितियों और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

हमारी मांगें सिर्फ आश्वासनों या परमिशनो तक सीमित नहीं हैं। हम चाहते हैं कि जो समाधान की बात कही जा रही है, उसका असर ज़मीन पर दिखाई दे।

हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय और अपने हक की आवाज़ है।

जब तक मांगों का ठोस और स्थायी समाधान नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा।

आवाज़ उठी है, तो समाधान तक जाएगी। ✊

Happy RakshaBandhan to allरक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का त्योहार नहीं, बचपन की शरारतों और उन रिश्तों की खूबसूरत याद है, जो व...
28/08/2026

Happy RakshaBandhan to all

रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का त्योहार नहीं, बचपन की शरारतों और उन रिश्तों की खूबसूरत याद है, जो वक्त के साथ और गहरे होते जाते हैं। ❤️

आज भी बचपन का वो रक्षाबंधन याद है… जब घर में बहन नहीं थी तो छोटा भाई ही बहन की कमी पूरी करने के लिए खुद राखी बाँधता था। 😄
थोड़ा अजीब था, थोड़ा नटखट था… लेकिन उस उम्र में यही तो हमारी दुनिया थी। ❤️

और आज तस्वीर बदल गई है… घर में बेटी आई है।
अब वही राखी, वही परिवार, वही प्यार—बस फर्क इतना है कि आज बेटी सबको एक साथ बैठाकर राखी बाँधती है और घर सच में त्योहार जैसा लगता है। 🥰

बचपन की वो शरारत आज भी कायम है… बस किरदार बदल गए हैं। ❤️
रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएँ! 🧿
❤️

जाखल मंडी के संघर्ष का असर—आज प्रशासन मौके पर पहुँचा।आज जाखल मंडी की पुल/कनेक्टिविटी समस्या को लेकर डीसी साहब, एसडीएम सा...
19/08/2026

जाखल मंडी के संघर्ष का असर—आज प्रशासन मौके पर पहुँचा।

आज जाखल मंडी की पुल/कनेक्टिविटी समस्या को लेकर डीसी साहब, एसडीएम साहब, रेलवे अधिकारियों एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर बातचीत हुई और मंडीवासियों की समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से रखा गया।

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि तलवाड़ा वाले फाटक के रेलवे अंडरब्रिज के समानांतर रास्ता बनाने की प्रस्तावित योजना को लेकर डीसी साहब ने आश्वासन दिया कि रेलवे के डीआरएम एवं संबंधित अधिकारियों से बात कर इसकी अनुमति जल्द से जल्द दिलवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि धान के सीजन में जाखल मंडी की आवाजाही और व्यापार प्रभावित न हो।

हमारा संघर्ष किसी व्यक्ति या विभाग के खिलाफ नहीं, बल्कि जाखल मंडी के हक, व्यापार और आम जनता की सुविधा के लिए है।

आज प्रशासन ने हमारी बात सुनी है, अब उम्मीद है कि इन आश्वासनों को जमीन पर जल्द अमल में लाया जाएगा।

संघर्ष जारी है, जब तक समाधान जमीन पर दिखाई नहीं देता ।

❤️ स्वस्थ हृदय, स्वस्थ समाज ❤️आज लायंस क्लब जाखल रॉयल द्वारा आयोजित हृदय जांच शिविर में मंडीवासियों ने बढ़-चढ़कर पहुंचकर...
16/08/2026

❤️ स्वस्थ हृदय, स्वस्थ समाज ❤️

आज लायंस क्लब जाखल रॉयल द्वारा आयोजित हृदय जांच शिविर में मंडीवासियों ने बढ़-चढ़कर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में RMC टोहाना के चिकित्सक डॉ. जगसीर सिंह सिद्धू जी ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों की जांच की। इस दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर एवं ECG की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गई।

लायंस क्लब जाखल रॉयल सदैव मानवता की सेवा और समाजहित के कार्यों में अग्रणी रहा है। जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।

इस पुनीत कार्य के लिए लायंस क्लब जाखल रॉयल की पूरी टीम को हार्दिक साधुवाद एवं शुभकामनाएं। 🙏

सेवा, समर्पण और संवेदना — यही मानवता की सच्ची पहचान है।

आज रतिया में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति द्वारा आयोजित कन्याओं के सामूहिक विवाह उत्सव में अपनी माता जी श्रीमती राज बंस...
16/08/2026

आज रतिया में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति द्वारा आयोजित कन्याओं के सामूहिक विवाह उत्सव में अपनी माता जी श्रीमती राज बंसल जी के साथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस पावन अवसर पर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा नवविवाहित कन्याओं के विवाह में अपनी ओर से योगदान देने का अवसर मिला। ❤️🙏

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति के माध्यम से जरूरतमंद कन्याओं के लिए जो सेवा कार्य किया जा रहा है, वह वास्तव में समाजसेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी नवविवाहित जोड़ों का जीवन सुख, समृद्धि और प्रेम से परिपूर्ण हो तथा गुरुदेव की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे। 🙏

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।



15/08/2026

आज जाखल मंडी पूर्ण रूप से बंद रही।

देखिए—मंडीवासियों की एकजुटता, शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन और अपनी कनेक्टिविटी की मांग को लेकर बुलंद होती आवाज़।

जाखल मंडी एकजुट है, अपनी आवाज़ के लिए संघर्षरत है। ✊

Address


125133

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aditya Bansal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share