Purnima Sahu

Purnima Sahu MLA ,Bharatiya Janata Party
Jamshedpur East Assembly (Jharkhand)
Serving the People with Dedication, Integrity, and A Vision for Growth.

आज पहली बार मेरी नन्ही आराध्या ने मंच पर ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी।एक माँ के लिए इससे खूबसूरत पल और क्या हो सकता है, जब...
03/09/2026

आज पहली बार मेरी नन्ही आराध्या ने मंच पर ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी।
एक माँ के लिए इससे खूबसूरत पल और क्या हो सकता है, जब वह अपनी बच्ची को मंच पर आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाते और अपनी प्रतिभा दिखाते देखे। 🥹❤️

मन तो बहुत था कि उस पल उसके सामने बैठकर उसकी हर एक मुस्कान और हर एक कदम अपनी आँखों से देखूँ… लेकिन मैं उसके साथ मंच के सामने मौजूद नहीं हो पाई।
फिर भी, लाइव वीडियो के माध्यम से मैंने अपनी आराध्या को देखा और उस पल को दिल से जिया। 📱

बेटा, आज तुम्हें मंच पर देखकर मन गर्व से भर गया।
तुम्हारी हर छोटी-बड़ी उपलब्धि मेरे लिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशी है।

माँ हमेशा तुम्हारे साथ है—कभी सामने, कभी दूर से… लेकिन हर पल तुम्हारे साथ। ❤️🧿

ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार मेरी आराध्या को। 🌸
यूँ ही मुस्कुराती रहो, सीखती रहो और अपने सपनों के मंच पर हमेशा चमकती रहो। ✨

#आराध्या ❤️

03/09/2026

एक दौर था, जब झारखंड में विकास जमीन पर दिखाई देता था। सड़कों का विस्तार, बिजली की बेहतर व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना, 108 एम्बुलेंस सेवा, महिला सशक्तिकरण, मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र और कानून-व्यवस्था से लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगा था।

और एक दौर आज है, जब युवाओं को रोजगार के बजाय लाठियां, परीक्षाओं के बजाय पेपर लीक और जनकल्याणकारी योजनाओं के बजाय आकंठ भ्रष्टाचार, ध्वस्त स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था, कमीशनखोरी का सामना करना पड़ रहा है।

यही फर्क है भाजपा के विकास और सुशासन के दौर और हेमंत सरकार के कुशासन और जंगलराज में।

#सुशासन
Narendra Modi Bharatiya Janata Party (BJP) Amit Shah Nitin Nabin Raghubar Das BJP Jharkhand Aditya Sahu
BJP Jamshedpur Mahanagar

03/09/2026

भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाना और देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाना कांग्रेस पार्टी की राजनीति का दुर्भाग्यपूर्ण चरित्र बन चुका है।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का बयान इसी ‘दिमागी नक्सल’ सोच को उजागर करता है। जब-जब भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की, चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो, बालाकोट एयर स्ट्राइक या ऑपरेशन सिंदूर, तब-तब कांग्रेस नेताओं ने सेना के साथ खड़े होने के बजाय उनके कार्रवाई और वीरता पर सवाल खड़े किए।

कभी देश के सेनाध्यक्ष को ‘सड़क का गुंडा’ कहकर सेना का अपमान किया गया, कभी जवानों की वीरता को ‘खून की दलाली’ जैसे आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया। आतंकियों के प्रति सहानुभूति जताने और उनकी सजा माफी के लिए आधी रात को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वालों से राष्ट्रहित और सेना के सम्मान की अपेक्षा कैसे की जा सकती है। हमारे सेना का अपमान करना अब कांग्रेस की पहचान बन चुकी है।

भारतीय सेना हमारे देश के गौरव है। उनके शौर्य, साहस और बलिदान पर सवाल उठाने वालों को देश की जनता करारा जवाब देगी।

सेना का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान है। 🇮🇳


Narendra Modi Amit Shah
Bharatiya Janata Party (BJP) Nitin Nabin
BJP Jharkhand Aditya Sahu
BJP Jamshedpur Mahanagar

भारतीय वायुसेना में गैर-चिकित्सा शाखा से एयर वाइस मार्शल के पद तक पहुंचने का गौरव हासिल करने वाली देश की पहली महिला अधिक...
03/09/2026

भारतीय वायुसेना में गैर-चिकित्सा शाखा से एयर वाइस मार्शल के पद तक पहुंचने का गौरव हासिल करने वाली देश की पहली महिला अधिकारी एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 🇮🇳

पिछले तीन दशकों में सैनिक स्कूल के कमांडेंट से लेकर असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ जैसे महत्वपूर्ण दायित्व तक की उनकी यह यात्रा कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण की मिसाल है।

उनकी यह उपलब्धि देश की हर बेटी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला देती है।



Narendra Modi Amit Shah
Ministry of Defence, Government of India
Indian Air Force Bharatiya Janata Party (BJP) Nitin Nabin BJP Jharkhand Aditya Sahu BJP Jamshedpur Mahanagar

आज एग्रिको स्थित अपने आवास पर मातृशक्ति के स्नेह, त्याग, तपस्या को समर्पित पावन पर्व कमरछठ पूजा (हलषष्ठी) के पावन अवसर प...
02/09/2026

आज एग्रिको स्थित अपने आवास पर मातृशक्ति के स्नेह, त्याग, तपस्या को समर्पित पावन पर्व कमरछठ पूजा (हलषष्ठी) के पावन अवसर पर परिवार संग पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान बलराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी व्रती माताओं ने अपनी संतानों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भगवान बलराम जी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा एवं आशीर्वाद सभी पर सदैव बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली का वास हो। 🙏🏻🌾

#कमरछठ #हलषष्ठी
Bharatiya Janata Party (BJP)
Narendra Modi Amit Shah
Nitin Nabin BJP Jharkhand
Aditya Sahu BJP Jamshedpur Mahanagar

02/09/2026

छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने, JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं एवं धांधली की निष्पक्ष जांच CBI से कराने और दोषी पदाधिकारियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी एवं विधायकगण प्रोजेक्ट भवन पहुंचे।

माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री Aditya Sahu जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री Babulal Marandi जी समेत पार्टी के सांसदों, विधायकों एवं प्रदेश पदाधिकारियों के उच्च प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले में निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वास बहाल करने के लिए भाजपा आवाज बुलंद करती रहेगी।



Narendra Modi Amit Shah
Bharatiya Janata Party (BJP) Nitin Nabin
BJP Jharkhand BJP Jamshedpur Mahanagar

कृषकों के आराध्य, पराक्रमी भगवान बलराम जी की जयंती एवं हलषष्ठी के पावन पर्व की आप सभी को अनंत शुभकामनाएँ!​भगवान बलराम जी...
02/09/2026

कृषकों के आराध्य, पराक्रमी भगवान बलराम जी की जयंती एवं हलषष्ठी के पावन पर्व की आप सभी को अनंत शुभकामनाएँ!

​भगवान बलराम जी की कृपा से हमारे अन्नदाता किसान भाई-बहनों के जीवन में खुशहाली आए, खेतों में लहलहाती फसलें समृद्धि का संचार करें और सभी के घर-परिवार में सुख, शांति एवं आरोग्य का वास हो।

​जय हलधर! जय बलराम! 🙏🏻🌾
#बलराम_जयंती
Bharatiya Janata Party (BJP)
BJP Jharkhand BJP Jamshedpur Mahanagar

01/09/2026

मेरे जमशेदपुर पूर्व के प्रिय परिवारजन,
सादर प्रणाम एवं जोहार! 🙏🏻

कुछ दिनों पूर्व राजनीतिक एवं सामाजिक व्यस्तताओं के बीच मेरे दाहिने पैर में मोच आ गई थी। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार सावधानियां बरतते हुए मैं आवश्यक कार्य कर रही थी। लेकिन, आज पैर में प्लास्टर लग जाने के कारण चिकित्सकीय सलाह के तहत आगामी कुछ दिनों तक राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो पाऊंगी।

आप सभी के बीच रहना, आपकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना मेरे लिए सदैव ऊर्जा का स्रोत रहा है। ऐसे में, कुछ दिनों तक आपसे प्रत्यक्ष रूप से दूर रहना मेरे लिए निश्चित रूप से पीड़ादायक रहेगा।

इस दौरान समस्याओं के समाधान हेतु हमारे विधायक प्रतिनिधि श्री गुंजन यादव जी एवं एग्रिको स्थित विधायक कार्यालय के प्रभारी श्री मनोज चौधरी जी आपके समस्याओं के समाधान हेतु पूरी तत्परता से सहयोग करेंगे। मेरे कदम भले ही कुछ दिनों के लिए थम गए हैं, आपके लिए मेरा प्रयास और मेरी चिंता बिल्कुल नहीं रुकेगी। क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं, जनहित से जुड़े कार्यों और आपकी समस्याओं पर मेरी नजर लगातार बनी रहेगी।

आपकी अपनी,
पूर्णिमा साहू
विधायक, जमशेदपुर पूर्व

BJP Jharkhand BJP Jamshedpur Mahanagar

जमशेदपुर पूर्व विधानसभा अंतर्गत सीतारामडेरा क्षेत्र के भुइयांडीह नंदनगर स्थित काली मंदिर परिसर में जलजमाव एवं साफ-सफाई स...
01/09/2026

जमशेदपुर पूर्व विधानसभा अंतर्गत सीतारामडेरा क्षेत्र के भुइयांडीह नंदनगर स्थित काली मंदिर परिसर में जलजमाव एवं साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं की जानकारी मिलने पर स्थल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं परेशानियों को विस्तारपूर्वक जानी।

मौके से ही संबंधित पदाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान एवं नियमित साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। जनहित से जुड़े सभी विषय के उचित समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत हूँ।

#जनसंवाद
Narendra Modi Amit Shah
Bharatiya Janata Party (BJP) Nitin Nabin
BJP Jharkhand Aditya Sahu
BJP Jamshedpur Mahanagar

आज राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री Aditya Sahu जी की अध्यक्षता में...
31/08/2026

आज राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री Aditya Sahu जी की अध्यक्षता में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सहभागिता की।

राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पित माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के प्रेरणादायी 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' आयोजित की जाएगी।

कार्यशाला में अभियान के उद्देश्य, रूपरेखा, विभिन्न सेवा गतिविधियों एवं संगठनात्मक स्तर पर इसकी व्यापक सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सेवा, समर्पण और संगठन के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान तक पहुँचकर जनसेवा को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है।

#सेवा_संकल्प_अभियान #संगठन
Bharatiya Janata Party (BJP)
Nitin Nabin Amit Shah
BJP Jharkhand BJP Jamshedpur Mahanagar

Address

Agrico
Jamshedpur
831009

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Purnima Sahu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share