25/08/2026
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 24वीं बटालियन जावरा द्वारा “राखी विथ रक्षक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और पुलिस के बीच स्नेह, अपनत्व एवं भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल, जावरा एवं फीनिक्स स्कूल, जावरा के टीचर्स और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर बटालियन कमांडेंट श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा बच्चों का स्वागत किया और उनके साथ आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पुलिस जवानों ने भी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं! CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Director General of Police Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh