16/08/2026
आज मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल जी के जनकल्याणकारी कार्यों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।