25/07/2026
#राज्यपाल के आगमन पर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
राज्यपाल के 27.07.2026 को पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में आयोजित 30 वां दीक्षांत समारोह के अवसर पर सीटी स्टेशन से पालिटेक्निक चौराहा,वाजिदपुर तिराहा,जेसिस चौराहा,जोगियापुल,सदभावना पुल तिराहा,अशोक टाकिज तिराहा,चहारसु चौराहा से कुत्तूपुर तिराहा होते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय तक सड़क मार्ग द्वारा आने व जाने का रुट निर्धारित किया गया है । उक्त के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था हेतु जौनपुर शहर क्षेत्र में दिन के समय में आवश्यक वस्तु (गैस, डीजल, पेट्रोल, व मेडिकल से सम्बन्धित वाहन को छोड़कर) नो एंट्री (भारी वाहन प्रवेश वर्जित) की व्यवस्था दिनांकः27.07.2026- दिन सोमवार को समय प्रातः06:00 बजे से रात्रि 19 :00 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा ।
*शहर क्षेत्र में सुगम यातायात संचालन हेतु निम्नलिखित स्थानों पर भारी वाहनों का शहर क्षेत्र में आवागमन प्रतिबन्धित किया जाता है ।*
1. पचहटिया तिराहाः- पचहटिया तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनो का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
2. प्रसाद तिराहाः- प्रसाद तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों वाहनो का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
3. अलीगंज हाइवे तिराहाः- पकड़ी हाइवे तिराहा से शहर शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों वाहनो का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
4. जगदीशपुर चौराहाः-जगदीशपुर चौराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों वाहनो का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
5. चाँदपुर हाइवे अण्डर पासः- चाँदपुर हाइवे अण्डर पास से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों वाहनो का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
6. कुत्तुपुर तिराहाः- कुत्तुपुर तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों वाहनो का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
*उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद जौनपुर डिपो में आने व जाने वाली सभी रोडवेज बसों का रुट डायवर्जनः-*
1. प्रयागराज,सुल्तानपुर,भदोही,मीरजापुर एवं वाराणसी की तरफ से आने-जाने वाली सभी रोडवेज बसों का आवागमन मार्ग हौज टोल प्लाजा तिराहा से जफराबाद, नाथूपुर , पीली कोठी, अम्बेडकर तिराहा, सिविल लाइन से होते हुए जौनपुर डिपो तक रहेगा ।
2. शाहगंज व आजमगढ़ की तरफ से आने-जाने वाली सभी रोडवेज बसों का आवागमन मार्ग जोगियापुल से बाये से सिविल लाइन रोड से शेखपुर तिराहा होते हुए जौनपुर डिपो तक रहेगा