Arto Office Jaunpur

Arto Office Jaunpur जौनपुर की ट्रांसपोर्ट सेवाएं अब आपके फोन पे! जानकारी और अपडेट्स के लिए पेज फ़ॉलो करे!

25/07/2026
*सड़क हादसे कम करने की तैयारी, डीएम ने बनाई नई कार्ययोजना**जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट...
24/07/2026

*सड़क हादसे कम करने की तैयारी, डीएम ने बनाई नई कार्ययोजना*

*जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं में और कमी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने चाँदपुर अंडरपास से सिटी स्टेशन तक स्ट्रीट लाइट लगाने, जनपद के सभी ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही कराने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यालयों में जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाया जाए।
बैठक में हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों को पहले जागरूक एवं प्रेरित करने, स्कूल वाहनों की फिटनेस की नियमित जांच कराने तथा सड़क निर्माण के दौरान मानकों के अनुरूप स्पीड ब्रेकर बनाए जाने के भी निर्देश दिए गए।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने सड़क किनारे और विद्युत पोलों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए, ताकि रात्रि के समय दृश्यता बढ़े और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

16/07/2026

वाराणसी जोन में परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहन की सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हर जिम्मेदार कदम, सुरक्षित सफर की ओर एक मजबूत पहल है।

*राजस्व वसूली में लापरवाही पर सख्त डीएम, बिजली विभाग के अधिकारियों को नोटिस के निर्देश**स्कूल वाहनों की सुरक्षा जांच, अव...
14/07/2026

*राजस्व वसूली में लापरवाही पर सख्त डीएम, बिजली विभाग के अधिकारियों को नोटिस के निर्देश*

*स्कूल वाहनों की सुरक्षा जांच, अवैध खनन पर कार्रवाई, डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान और स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश*

*जौनपुर।* जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्टाम्प एवं पंजीयन, आबकारी, विद्युत, खनन, परिवहन, मंडी समिति, मत्स्य और नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राजस्व लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बिजली विभाग की खराब वसूली पर नाराजगी जताते हुए रुचि न लेने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई तेज करने को कहा।
बैठक में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, मत्स्य पट्टों का शत-प्रतिशत पंजीकरण तथा सभी स्कूल वाहनों का नियमित निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि स्कूल वाहनों में फिटनेस, गति सीमा, सुरक्षा उपकरण और अन्य सभी सुरक्षा मानकों का पालन हर हाल में सुनिश्चित कराया जाए। डग्गामार वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।
स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नगर निकायों को खुले में शौच की पुनरावृत्ति रोकने, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, नदी घाटों की नियमित सफाई तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुबह 4 से 6 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाने और प्रत्येक नगर निकाय में दो प्रमुख स्थानों का सौंदर्यीकरण कराने को कहा।
डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग को मिड-डे मील में वितरित दूध की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने तथा लोक निर्माण विभाग को सड़कों के गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरवाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय अंबष्ठ, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जौनपुर में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वाहन स्वामियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। उ...
11/07/2026

जौनपुर में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वाहन स्वामियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपना लिया है। उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त के निर्देश पर चल रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत बुधवार को सघन चेकिंग की गई।

एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रामपुर, खुटहन, चंदवक और मछलीशहर पुलिस के सहयोग से हुई इस कार्रवाई में:
06 स्कूली बसों को किया गया सीज (वैध दस्तावेज व फिटनेस न होने पर)
15 बसों का काटा गया चालान

⚠️ स्कूल प्रबंधकों और वाहन स्वामियों के लिए सख्त चेतावनी:

यह विशेष अभियान 15 जुलाई 2026 तक लगातार जारी रहेगा। अगर आपके स्कूल की गाड़ियों का परमिट, फिटनेस या सुरक्षा उपकरण अपूर्ण हैं, तो तुरंत उन्हें दुरुस्त करवा लें। बिना वैध कागजात के सड़क पर उतरने वाले वाहनों को सीधे सीज किया जाएगा।

10/07/2026

Address

Arto Office Jaunpur
Jaunpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arto Office Jaunpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share