28/08/2026
भारत सरकार के पूर्व मंत्री, लोकरत्न एवं प्रखर समाजवादी नेता स्वर्गीय उपेन्द्रनाथ वर्मा जी की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित राजकीय सम्मान समारोह में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय उपेन्द्रनाथ वर्मा जी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, सादगी, सिद्धांत और जनसेवा की मिसाल रहा। सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी वर्मा जी ने अपने संघर्ष और कर्मठता के बल पर फर्श से अर्श तक का सफर तय किया तथा कई उच्च राजनीतिक पदों पर रहते हुए समाज और देश की सेवा की।
उन्होंने सत्ता को कभी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का माध्यम नहीं बनाया, बल्कि अपने सिद्धांतों, विचारों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हितों को सदैव सर्वोपरि रखा। उनका जीवन आज की राजनीति के लिए भी एक प्रेरणादायी उदाहरण है।
उनके जीवन चरित्र को कबीर की ये पंक्तियां पूरी तरह चरितार्थ करती हैं—
"दास कबीर जतन से ओढ़ी,
जस की तस धर दीनी चदरिया।"
अर्थात जिस निर्मल चरित्र और सिद्धांतों के साथ जीवन की शुरुआत की, उसी पवित्रता और गरिमा के साथ जीवन का निर्वहन किया।
ऐसे महान समाजवादी चिंतक, जननेता और सरल व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय उपेन्द्रनाथ वर्मा जी की स्मृतियां सदैव हम सभी को जनसेवा, संघर्ष और सिद्धांतों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी।
उनकी 15वीं पुण्यतिथि पर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि