Omprakash saran RLP

Omprakash saran RLP राजनेता राजनीति

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक, नागौर के लोकप्रिय सांसद, किसान मसीहा आदरणीय नेताजी श्री हनुमान जी बेनीवाल  को जन...
25/01/2026

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक, नागौर के लोकप्रिय सांसद, किसान मसीहा आदरणीय नेताजी श्री हनुमान जी बेनीवाल को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं !
आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ !
Hanuman Beniwal 🎂🎉

Rashtriya Loktantrik Party

28/11/2025

आज मेरे फेसबुक पेज पर 20 हजार की फैमिली कंप्लीट होने पर आप सभी का बहुत - बहुत आभार 👏💖🔰 😗🖕
Hanuman Beniwal ✓

हाथी घोड़े तोप तलवारे फ़ौज तो तेरी सारी है, पर जंजीर मे जखडा राजा मेरा अब भी सब पे भारी है! Hanuman Beniwal    ✊✌️
29/10/2025

हाथी घोड़े तोप तलवारे फ़ौज तो तेरी सारी है,
पर जंजीर मे जखडा राजा मेरा अब भी सब पे भारी है!
Hanuman Beniwal ✊✌️

राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री दिलीप जी चौधरी ने थामा RLP का दामन Hanuman Beniwal
29/10/2025

राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री दिलीप जी चौधरी ने थामा RLP का दामन
Hanuman Beniwal

23/10/2025

आभार नेता जी

👏👏👏*रूबरू मिलने का मौका नहीं मिलता इसलिए शब्दों से नमन कर लेता हूं, अपनों को।।।*✍️*प्रत्येक व्यक्ति मुझसे कहीं ना कहीं श...
22/10/2025

👏👏👏
*रूबरू मिलने का मौका नहीं मिलता इसलिए शब्दों से नमन कर लेता हूं, अपनों को।।।*
✍️
*प्रत्येक व्यक्ति मुझसे कहीं ना कहीं श्रेष्ठ है।*
*अतः में सभी श्रेष्ठ व्यक्तियों को ह्दय की गहराइयों से प्रणाम करता हूं।*
*आपको व आपके परिजनों को मेरी तरफ से दीपावली का* *घणा-घणा राम राम सा।*
🙏🙏

Hanuman Beniwal  को फिर बनाया RLP का राष्ट्रीय अध्यक्ष ! नागौर में हुई आरएलपी का आमसभा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के हुए ...
11/10/2025

Hanuman Beniwal को फिर बनाया RLP का राष्ट्रीय अध्यक्ष ! नागौर में हुई आरएलपी का आमसभा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के हुए चुनाव! नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सांसद नागौर (RLP) ही रहेंगे आरएलपी के सुप्रीमो। हनुमान बेनीवाल नागौर सांसद ने कहा कि जल्द ही बनाएंगे आरएलपी का प्रदेशाध्यक्ष जो नया और मजबूत चहेरा होगा जो छोड़कर नहीं भागे ऐसा प्रदेशाध्यक्ष बनाएंगे ! आज की आम सभा में प्रदेशाध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई लेकिन सर्वसम्मति नहीं बनी।

नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की आमसभा में पार्टी के सदस्यों ने फिर से हनुमान बेनीवाल को चुना राष्ट्रीय अध्यक्ष,माधाराम भाकल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ,मनीष चौधरी को बनाया राष्ट्रीय महासचिव व नेमसिंह को बनाया सचिव,बैठक में मौजूद पार्टी के सदस्यों ने कहा सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में 2028 का चुनाव लड़ेंगे।
इससे पूर्व पंचायती राज चुनाव और निकाय चुनाव भी लड़ेंगे मजबूती से,पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल,पूर्व इंदिरा देवी बावरी व खींवसर से उप चुनाव में उम्मीदवार रही कनिका बेनीवाल भी मौजूद रही।

आज बाड़मेर-जैसलमेर सांसद श्री उम्मेदाराम जी बेनीवाल के पाल स्थित नव-गृहप्रवेश समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें एवं उनके प...
24/09/2025

आज बाड़मेर-जैसलमेर सांसद श्री उम्मेदाराम जी बेनीवाल के पाल स्थित नव-गृहप्रवेश समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे आप पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें और आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं अपार खुशहाली का वास हो।
Ummeda Ram Beniwal

*🇮🇳 15 अगस्त 2025 – सिर्फ़ एक तारीख नहीं, एक जिम्मेदारी है 🇮🇳*आज हम एक बार फिर से *तिरंगे के साये में खड़े हैं।* हवा में...
15/08/2025

*🇮🇳 15 अगस्त 2025 – सिर्फ़ एक तारीख नहीं, एक जिम्मेदारी है 🇮🇳*

आज हम एक बार फिर से *तिरंगे के साये में खड़े हैं।* हवा में लहराता हुआ वो तिरंगा हमें सिर्फ़ हमारी आज़ादी का नहीं, बल्कि उन लाखों बलिदानों का भी स्मरण कराता है, जिन्होंने अपनी सांसें इस मिट्टी के नाम कर दीं।
*"लिपट कर बदन कई तिरंगे में आज भी आते हैं,*
*यूँ ही नहीं दोस्तों, हम ये पर्व मनाते हैं…"*
ये पंक्तियां सिर्फ़ कविता नहीं, बल्कि हमारे इतिहास की सच्चाई हैं।
हम आज जिस *खुले आसमान* में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे अनगिनत शहीदों का लहू, माताओं के आंसू, और करोड़ों भारतीयों की तपस्या है।
15 अगस्त का मतलब सिर्फ़ छुट्टी का दिन या सोशल मीडिया पर "Happy Independence Day" लिख देना नहीं है…
*ये दिन हमें आईना दिखाता है — कि हम उस आज़ादी के लायक बन भी पाए हैं या नहीं।*
*अतीत की कुर्बानियां – जो हमें याद रखनी ही होंगी*
सोचो, जब भगत सिंह ने फांसी से पहले अपने दोस्तों को गले लगाया होगा, तो उनके मन में कौन-सा डर रहा होगा? नहीं, डर तो कहीं नहीं था… बस *एक अजीब-सी मुस्कान और दिल में देश का सपना* था।
सोचो, जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था *"तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा"*, तब हर नौजवान का खून कैसे खौल उठा होगा।
सोचो, जब रानी लक्ष्मीबाई ने तलवार उठाई थी, तब उनके सामने सिर्फ़ युद्ध नहीं, बल्कि एक पूरी पीढ़ी का भविष्य खड़ा था।
*इतिहास किताबों में लिखे अक्षर नहीं होते, वो हमारे कंधों पर रखा भार होते हैं।*
अगर हम उन्हें भूल जाएं, तो हमारा अस्तित्व भी कमजोर पड़ जाएगा।
*आज का भारत – अवसर और चुनौतियां*
2025 का भारत, 1947 के भारत से बिल्कुल अलग है। अब हमारे पास ताकत है, तकनीक है, और दुनिया में हमारी एक पहचान है। लेकिन सवाल ये है — *क्या हम सही मायनों में आज़ाद हैं?*
क्या हम भ्रष्टाचार, नफ़रत, आलस, और अज्ञानता से आज़ाद हो पाए हैं?
क्या हम अपने देश की सड़कों, नदियों, खेतों, और शिक्षा व्यवस्था को इतना मज़बूत बना पाए हैं कि अगली पीढ़ी हमें गर्व से याद करे?
सच कहूं तो *आज़ादी एक दिन की नहीं, हर दिन की लड़ाई है।*
आज हमारा दुश्मन कोई बाहरी ताकत नहीं, बल्कि हमारी सोच की सीमाएं हैं।

*तिरंगे की असली कसम*
तिरंगे को सलामी देना आसान है,
पर तिरंगे की *इज्जत निभाना मुश्किल।*
अगर हम सच में देश प्रेमी हैं, तो हमें 3 कसम खानी होंगी –
*ईमानदारी की कसम –* अपने काम में, अपने शब्दों में, और अपने वादों में।
*एकता की कसम –* जात, धर्म, भाषा के नाम पर कभी बंटेंगे नहीं।
*कर्तव्य की कसम –* चाहे कोई देखे या न देखे, हम अपना कर्तव्य निभाएंगे।
*2025 में हमें क्या सीखना चाहिए*
*देशप्रेम सिर्फ़ शब्दों में नहीं, कर्मों में दिखता है।*
*सोशल मीडिया की पोस्ट से ज्यादा ज़रूरी है, ज़मीन पर बदलाव लाना।*
*शहीदों के नाम पर राजनीति नहीं, प्रेरणा लेनी चाहिए।*
*हर नागरिक एक सैनिक है — अगर वो* *अपने कर्तव्य पर डटा है।*
*अंतिम बात – एक व्यक्तिगत वादा*
इस 15 अगस्त को मैं अपने आप से ये वादा करता हूं कि
*"मैं शिकायत कम, योगदान ज्यादा करूंगा।*
*मैं तिरंगे के रंगों को सिर्फ़ कपड़े में नहीं, अपने स्वभाव में बसाऊंगा।*
*केसरिया – साहस,*
*सफेद – सत्य और शांति,*
*हरा – विकास और करुणा।*
*और बीच का अशोक चक्र – सतत प्रयास।"*
अगर हम सब ये छोटा सा संकल्प ले लें, तो यकीन मानो –
*अगली पीढ़ी हमें सिर्फ़ याद ही नहीं करेगी, बल्कि हमारे किए पर गर्व भी करेगी।*

*🇮🇳 वंदे मातरम् | जय हिन्द 🇮🇳*

*सभी देशवासियों को जागरूक करने के लिए इसको शेयर जरूर करें!*

जन आक्रोश रैली @ नागौर |
16/07/2025

जन आक्रोश रैली @ नागौर |

Address

सामराऊ से चामू सड़क गोपालपुरा नाथड़ाऊ
Jodhpur
342309

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Omprakash saran RLP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Omprakash saran RLP:

Share