Manish Purohit BJP

Manish Purohit  BJP Belongs to BJP and BJP policies.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।दिनांक: 31 मई 202...
30/05/2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

दिनांक: 31 मई 2026
समय: सुबह 11 बजे

199 वर्षों से लोकतंत्र की आवाज़ बनी हुई है हिन्दी पत्रकारिता।हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास और ...
30/05/2026

199 वर्षों से लोकतंत्र की आवाज़ बनी हुई है हिन्दी पत्रकारिता।

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास और योगदान को किया याद

जोधपुर, 30 मई। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित ने हिन्दी पत्रकारिता के 199 वर्षों के गौरवशाली सफर को याद करते हुए कहा कि हिन्दी पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे सशक्त आवाज़ बनकर निरंतर समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने बताया कि 30 मई 1826 को पंडित युगल किशोर शुक्ल ने कलकत्ता से देश का पहला हिन्दी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ प्रकाशित कर हिन्दी पत्रकारिता की नींव रखी थी। उसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रतिवर्ष हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है।

स्वतंत्रता आंदोलन से लोकतंत्र की रक्षा तक निभाई अहम भूमिका

पुरोहित ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता ने 1857 की क्रांति से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक जनजागरण का कार्य किया। वर्ष 1975 के आपातकाल के दौरान भी पत्रकारिता ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष किया और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सामाजिक बदलाव की बनी सशक्त माध्यम

उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जनजागरण, बेटी बचाओ अभियान, स्वच्छ भारत मिशन तथा किसान-मजदूरों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर हिन्दी पत्रकारिता ने सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी पत्रकारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आमजन तक प्रमाणिक और आवश्यक जानकारी पहुंचाई।

सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया

मनीष पुरोहित ने कहा कि उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में हिन्दी मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मीडिया ने सरकार और जनता के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य किया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई निर्भीक आवाज

उन्होंने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता ने समय-समय पर विभिन्न घोटालों और अनियमितताओं को उजागर कर जवाबदेही सुनिश्चित की है। सत्ता से कठिन सवाल पूछने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने का कार्य पत्रकारिता लगातार करती रही है।

राष्ट्र निर्माण में निभा रही अग्रणी भूमिका

पुरोहित ने कहा कि कारगिल युद्ध से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हिन्दी मीडिया ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। वहीं नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप इंडिया और नवाचार से जुड़े विषयों को प्रमुखता देकर युवाओं को प्रेरित करने में भी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्य, निष्पक्षता और जनसरोकार की भावना ही पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत है।

हिन्दी पत्रकारिता दिवस की सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
30/05/2026

हिन्दी पत्रकारिता दिवस की सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।

डबल इंजन सरकार जल संरक्षण, प्रभावी जल प्रबंधन एवं जल आत्मनिर्भरता के संकल्प को निरंतर गति देते हुए प्रदेश को जल समृद्ध ब...
29/05/2026

डबल इंजन सरकार जल संरक्षण, प्रभावी जल प्रबंधन एवं जल आत्मनिर्भरता के संकल्प को निरंतर गति देते हुए प्रदेश को जल समृद्ध बनाने की दिशा में सतत कार्य कर रही है।

आइए, ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ से जुड़कर जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए राजस्थान को जल समृद्ध बनाने में सहभागी बनें।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की भीषण गर्मी एवं नौतपा को लेकर प्रदेशवासियों से अपील!
29/05/2026

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की भीषण गर्मी एवं नौतपा को लेकर प्रदेशवासियों से अपील!

29/05/2026

मोदी जी ने भारत की नई और शानदार छवि बनाई है, हमें पर्यटकों की संख्या 100 करोड़ तक पहुँचने की उम्मीद है…

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप म्यूनिख 2026, जर्मनी में महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 43 अंकों के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक...
29/05/2026

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप म्यूनिख 2026, जर्मनी में महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 43 अंकों के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचने पर भारत की बेटी ईशा सिंह को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!

किसानों के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
29/05/2026

किसानों के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।

भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धेय भंवरलाल शर्मा की पुण्यतिथि कोटि-कोटि नमन।
29/05/2026

भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धेय भंवरलाल शर्मा की पुण्यतिथि कोटि-कोटि नमन।

𝟏𝟐 𝐲𝐞𝐚𝐫𝐬 𝐨𝐟 𝐏𝐌 𝐌𝐨𝐝𝐢.12 years of visionary leadership that catapulted India into a period of transformation and developme...
28/05/2026

𝟏𝟐 𝐲𝐞𝐚𝐫𝐬 𝐨𝐟 𝐏𝐌 𝐌𝐨𝐝𝐢.

12 years of visionary leadership that catapulted India into a period of transformation and development. 📈

Address

Jodhpur

Telephone

+919829022544

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manish Purohit BJP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Manish Purohit BJP:

Share