Shibli Manzoor INC

Shibli Manzoor INC कहलगांव (155) विधानसभा

राष्ट्रीय पदाधिकारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (अ०वि०)। प्रभारी - दिल्ली पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी (अ०वि०)

01/09/2026

कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन एवं सियासी बेदारी मुहिम!

किराड़ी कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के जिला चेयरमैन रिजवान परवेज़ जी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन एवं सि...
31/08/2026

किराड़ी कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के जिला चेयरमैन रिजवान परवेज़ जी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन एवं सियासी बेदारी मुहिम में शामिल हुआ।

कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दिल्ली कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी शिबली मंज़ूर, प्रदेश चेयरमैन श्री अब्दुल वाहिद कुरैशी, सह प्रभारी श्री अल्ताफ़ हुसैन, जिला अध्यक्ष श्री वरुण ढाका, पार्षद एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी राजेश लाला, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मकदूम खान, श्री फईमूल इस्लाम, बदरपुर जिला चेयरमैन मुशर्रफ हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

29/08/2026

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय कह रहा है कि हज के लिए सेवा प्रदाता कंपनी का चुनाव नियमों के मुताबिक और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से हुआ है।

अगर ऐसा है, तो फिर कुछ सवालों के जवाब देश के सामने आने चाहिए।

पहला सवाल—
लगातार चार साल से एक ही कंपनी को हज सेवाओं का ठेका मिलना क्या महज़ इत्तेफ़ाक़ है?

दूसरा सवाल—
क्या पिछले वर्षों में इसी कंपनी की सेवाओं को लेकर हजयात्रियों की शिकायतें और परेशानियाँ सामने नहीं आईं?

तीसरा और सबसे बड़ा सवाल—
जब इस बार Tender Evaluation Committee ने सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी को H1 घोषित करते हुए उसके पक्ष में सिफारिश की, तो फिर उस सिफारिश को दरकिनार कर पुराने सेवा प्रदाता को ठेका देने की जरूरत क्यों पड़ी?

और चौथा सवाल—
अगर L1 की दर 8,717 रियाल प्रति हाजी है और दूसरी कंपनी की दर 9,777 रियाल, तो लगभग 1,060 रियाल—यानी करीब 24 हजार रुपये प्रति हाजी का अतिरिक्त बोझ क्यों?

और अगर अन्य लागतों को जोड़कर यह अंतर 30 हजार रुपये से अधिक बताया जा रहा है, तो उसका भार �

🇮🇳 रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, स्नेह और सम्मान के अटूट रिश्ते क...
28/08/2026

🇮🇳 रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳

रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, स्नेह और सम्मान के अटूट रिश्ते का प्रतीक है।

इस पावन अवसर पर मैं, शिबली मंज़ूर, सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
ईश्वर से कामना है कि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता हमेशा प्रेम, खुशियों और विश्वास से मजबूत बना रहे।

रिश्तों की डोर यूँ ही प्रेम और सम्मान से सदा मजबूत बनी रहे। 🙏🇮🇳

#रक्षाबंधन #शिबलीमंज़ूर #भाईबहन प्रेम विश्वास

आज जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली में आयोजित ‘इमकानात’ की फ़िक्री पहल में शिरकत करने और अपने ख़यालात रखने का मौक़ा...
27/08/2026

आज जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली में आयोजित ‘इमकानात’ की फ़िक्री पहल में शिरकत करने और अपने ख़यालात रखने का मौक़ा मिला।

‘इमकानात’ का मक़सद इस दौर के फ़िक्री सवालों पर तफ़क्कुर, तहक़ीक़ और मुक़ालमे के लिए एक ऐसा मंच क़ायम करना है, जहाँ मुख़्तलिफ़ फ़िक्र और पसमंज़र से ताल्लुक़ रखने वाले लोग अपने ख़यालात का इज़हार कर सकें।

इस मौक़े पर बड़ी तादाद में दानिशवरों, प्रोफ़ेसरों, अकादमिक दुनिया के अहल-ए-इल्म, मुसन्निफ़ीन, इंतज़ामी अफ़राद और सहाफ़ियों ने शिरकत की। मुख़्तलिफ़ शोबों और फ़िक्री पसमंज़र से आए लोगों का एक जगह जमा होना इस पहल की अहमियत और वुसअत को ज़ाहिर करता है।

इस पहल के पीछे अहमद जावेद साहब, शकीलुर्रहमान साहब और पूरी टीम की मेहनत, ख़ुलूस और नेक नीयत क़ाबिले-तारीफ़ है। ऐसे फ़िक्री मुक़ालमे की आज के दौर में बेहद ज़रूरत है।

मैंने इस मक़सद के लिए अपनी मुकम्मल हिमायत और हर मुमकिन तआवुन का यक़ीन दिलाया है। इंशाअल्लाह, इस सफ़र में अपनी तरफ़ से हर मुमकिन कविश करता रहूँगा।

‘इमकानात’ की इस नई शुरुआत पर पूरी टीम को दिली मुबारकबाद और नेक ख़्वाहिशात।

26/08/2026

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी ﷺ की मुबारकबाद

पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद ﷺ ने हमें अमन, मोहब्बत, इंसाफ़, भाईचारे और इंसानियत का पैग़ाम दिया।

आइए, इस मुबारक मौके पर हम उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में मोहब्बत और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें

आप सभी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी ﷺ की बहुत-बहुत मुबारकबाद।”

25/08/2026

अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाना ही राहुल गांधी जी की प्रेथमिकता।

25/08/2026

जनता की सुनवाई होनी चाहिए।

शहीद शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर नमन किया गया।देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्...
24/08/2026

शहीद शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर नमन किया गया।

देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी शहीद राजगुरु जी का साहस, त्याग और देशभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

शहीद राजगुरु जी को कोटि-कोटि नमन। 🇮🇳

#शहीदराजगुरु राजगुरुजयंती भारत

24/08/2026

बीते दिनों राहुल गांधी जी के साथ संसद मार्ग थाने में।

Address

Kahalgaon

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shibli Manzoor INC posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shibli Manzoor INC:

Shortcuts

Share

Category