02/10/2022
(Read below in English) अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे, इस अबॉन्डेड गाय के बच्चे के बारे में एक दिल दुखा देने वाला फोन हमे आया, जो कई दिन से सड़क किनारे बारिश मे कई दिन से पड़ा था। जो बहुत कमजोर होने की वजह से खड़ा भी नही हो पा रहा की, उसे फीवर भी था। हमने तुरंत उसे रेस्क्यू करने के लिए किराये पर एक वाहन लिया, क्योंकि हमारे पास अभी अपनी एम्बुलैंस नही है, इस बच्चे का स्वास्थ्य हर मिनट बीतने के साथ बिगड़ रहा था। वहां मौजूद लोगों ने बताया की ये बच्चा कई दिन से बारिश मे पड़ा था। जल्दी से रेस्क्यू करके इस बच्चे को उपचार के लिए shelter लाया गया, जहाँ उसे कंबल और आग जलाकर गर्म रखने की कोशिश की। पोस्ट डाले जाने तक बच्चे को उपचार दे दिया गया, अभी स्वास्थ्य मे कुछ आराम है।
Struggling for his life, we got a heartbreaking call about this abandoned cow baby, who had been lying on the roadside in the rain for several days. The one who could not even stand because of being very weak, he also had fever. We immediately hired a vehicle to rescue him, as we do not have our own ambulance yet, this child's health was deteriorating with every passing minute. The people present there told that this child was lying in the rain for many days. Quickly rescued, the child was brought to a shelter for treatment, where she tried to keep her warm with blankets and a fire. The child was given treatment till the post was posted, there is some rest in health now.
🇩🇪