SDPI WARD 10 Committee

SDPI WARD 10 Committee SDPI वॉर्ड -10 कमेटी

भूख से आजादी ख़ौफ़ से आजादी

🌙✨ ईद मिलन कार्यक्रम – ग्राम  खुरगान ✨🌙दिनांक 21 मार्च 2026 (ईद के शुभ अवसर पर) SDPI पार्टी के वार्ड सदस्य एवं जिला पंचा...
22/03/2026

🌙✨ ईद मिलन कार्यक्रम – ग्राम खुरगान ✨🌙
दिनांक 21 मार्च 2026 (ईद के शुभ अवसर पर) SDPI पार्टी के वार्ड सदस्य एवं जिला पंचायत उम्मीदवार क़ारी नौशाद साहब ने ग्राम खुरगान पहुंचकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और सभी को दिल से ईद की मुबारकबाद दी।

इस दौरान उन्होंने गांव के सम्मानित साथियों असलम प्रधान, नासिर भाई, हाजी दिलशाद , दानिश सहित ग्राम खुरगान में SDPI पार्टी कैराना विधानसभा अध्यक्ष आजम चौधरी के आवास पर व तमाम साथियों से जनसंपर्क किया और सभी के सुख-दुख में साथ रहने का भरोसा दिया।
🤝 इस मुलाकात में दोनों गांवों के सभी सम्मानित साथी मौजूद रहे, जिनका स्नेह और समर्थन हमेशा प्रेरणा देता है।

💐 नौशाद साहब का संदेश:
“ईद का यह पावन त्योहार हमें आपसी भाईचारे, मोहब्बत और एकता का संदेश देता है। हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को और मजबूत व विकसित बनाएंगे।”
आप सभी को एक बार फिर ईद मुबारक! 🌙

🇮🇳 गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 – ग्राम इस्सापुर खुरगान में SDPI का ऐतिहासिक आवामी कार्यक्रम 🇮🇳आज 26 जनवरी 2026 को ग्राम इ...
26/01/2026

🇮🇳 गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 – ग्राम इस्सापुर खुरगान में SDPI का ऐतिहासिक आवामी कार्यक्रम 🇮🇳

आज 26 जनवरी 2026 को ग्राम इस्सापुर खुरगान में SDPI पार्टी द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य, अनुशासित और प्रेरणादायक आवामी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे सम्मान और गर्व के साथ तिरंगा झंडारोहण किया गया और संविधान की शपथ के साथ देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

इस कार्यक्रम में मंच पर मौजूद सम्मानित अतिथियों एवं वक्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर अपने विचार रखे। विशेष रूप से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए —

🌟 SDPI पार्टी नेशनल कमेटी के नव-निर्वाचित सदस्य सरवर अली साहब
🌟 क़ारी वेशर
🌟 वार्ड नंबर 10 से जिला पंचायत उम्मीदवार कारी नौशाद साहब
🌟 ग्राम मंडावर से मौलाना अल्ताफ साहब

इन सभी गणमान्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधनों से जनता को संविधान के अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के पश्चात एक विशाल और जोश से भरी तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से गूंज उठा। 🇮🇳
इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में जिन साथियों ने मुख्य भूमिका निभाई, उन्हें दिल से सलाम —

✨ जिला अध्यक्ष – इसरार खान
✨ विधानसभा अध्यक्ष – आज़म चौधरी
✨ विधानसभा कैराना सचिव – इसरार
✨ विधानसभा कैराना कार्यकारिणी सदस्य – मोहम्मद इंतज़ार
✨ मुरसलीन मलिक

साथ ही सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का विशेष धन्यवाद, जिनके अथक परिश्रम से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और यादगार बना। 🙏
यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक मजबूत संदेश है —
👉 संविधान बचेगा तभी देश बचेगा
👉 लोकतंत्र मजबूत होगा तभी समाज मजबूत होगा
🇮🇳 जय हिंद | जय संविधान | वंदे मातरम् 🇮🇳

*ग्राम ईसापुर खुरगान में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन*दिनांक 16 जनवरी को ग्राम ईसापुर खुरगान में आयोजित वॉलीबॉल टू...
17/01/2026

*ग्राम ईसापुर खुरगान में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन*

दिनांक 16 जनवरी को ग्राम ईसापुर खुरगान में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर *SDPI* पार्टी के *वार्ड नंबर 10 से जिला पंचायत उम्मीदवार कारी नौशाद साहब मुख्य अतिथि* के रूप में उपस्थित रहे।
उनके साथ
इसरार भाई (ग्राम भूरा से, वार्ड 10 के अध्यक्ष व कैराना विधानसभा कार्यकारिणी सचिव), *आज़म चौधरी (कैराना विधानसभा कार्यकारिणी कमेटी के अध्यक्ष)*,
तथा पार्टी के अन्य समर्पित कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
सभी अतिथियों का ग्रामवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर खेल को बढ़ावा देने और युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए ₹5100 की सहयोग राशि भी दी गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन मौलवी इरफान साहब व असलम और अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया। इसके अलावा गांव के अन्य सम्मानित लोग भी इस आयोजन में उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी से कार्यक्रम और भी सफल रहा।योग
इस प्रकार के आयोजन गांव के युवाओं में खेल भावना, एकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। आयोजकों और सभी सहयोगियों को इस सफल आयोजन के लिए दिल से मुबारकबाद।

*जय खेल, जय नौजवान।*

ग्राम गंदराऊ में वार्ड 10 से ज़िला पंचायत उम्मीदवार क़ारी नौशाद और SDPI के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का चुनावी क...
13/01/2026

ग्राम गंदराऊ में वार्ड 10 से ज़िला पंचायत उम्मीदवार क़ारी नौशाद और SDPI के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का चुनावी कैंपेन

SDPI पार्टी के जुझारू नेता क़ारी नौशाद साहब अपने साथियों और क्षेत्र के लोगों के साथ नज़र आ रहे हैं।क़ारी नौशाद साहब वार्...
24/12/2025

SDPI पार्टी के जुझारू नेता क़ारी नौशाद साहब अपने साथियों और क्षेत्र के लोगों के साथ नज़र आ रहे हैं।
क़ारी नौशाद साहब वार्ड 10 से ज़िला पंचायत प्रत्याशी हैं और ज़मीनी स्तर पर जनता से लगातार संवाद कर रहे हैं।
यह तस्वीर उनकी जनसेवा, सादगी और मज़बूत जनसमर्थन को दर्शाती है। SDPI पार्टी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए वे इंसाफ़, हक़ और बराबरी की लड़ाई मज़बूती से लड़ रहे हैं।
👉 वार्ड की जनता में क़ारी नौशाद साहब को लेकर उत्साह और भरोसा साफ़ देखा जा सकता है।

मेरठ में हाईकोर्ट की स्थाई बेंच की माँग को लेकर SDPI का राज्यस्तरीय अभियान, कैराना में सौंपा गया ज्ञापनपश्चिमी उत्तर प्र...
22/12/2025

मेरठ में हाईकोर्ट की स्थाई बेंच की माँग को लेकर SDPI का राज्यस्तरीय अभियान,
कैराना में सौंपा गया ज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को न्याय के लिए आज भी इलाहाबाद हाईकोर्ट जाना पड़ता है, जो इस क्षेत्र से अत्यंत दूर स्थित है। दूरी अधिक होने के कारण आम नागरिकों—विशेषकर गरीब, किसान, मज़दूर और महिलाओं—को समय, धन और संसाधनों की भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी अन्याय के ख़िलाफ़ SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने राज्य-भर में एक सिलसिलेवार अभियान शुरू किया है।

इसी क्रम में आज कैराना में SDPI कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी (SDM) के माध्यम से ज़िलाधिकारी (DM) होते हुए सीधे भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में माँग की गई कि मेरठ में इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्थाई बेंच तत्काल स्थापित की जाए, ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय मिल सके।

इस अवसर पर SDPI के सक्रिय नेता एवं वार्ड 10 से जिला पंचायत प्रत्याशी क़ारी नौशाद विशेष रूप से मौजूद रहे। क़ारी नौशाद ने कहा कि यह केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मुद्दा नहीं, बल्कि न्यायिक समानता और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि मेरठ में हाईकोर्ट बेंच बनने से सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ सहित कई ज़िलों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

SDPI नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह ज्ञापन प्रदेश-भर में चल रहे आंदोलन का हिस्सा है और पार्टी लोकतांत्रिक तरीक़े से सरकार तक जनता की आवाज़ पहुँचा रही है। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि इस न्यायोचित माँग को नज़रअंदाज़ किया गया, तो SDPI जनहित में शांतिपूर्ण जन आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगी।
SDPI ने दो टूक कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि आम जनता के हक़, इंसाफ़ और सम्मान के लिए है।

न्याय दूर नहीं, नज़दीक होना चाहिए —
यही SDPI की माँग, यही जनता की आवाज़।

ग्राम मंडावर और बरनावी में sdpi टीम का जिला पंचायत प्रत्याशी कारी नौशाद के समर्थन में सफल चुनावी कैंपेन❤️😍🤗
14/12/2025

ग्राम मंडावर और बरनावी में sdpi टीम का जिला पंचायत प्रत्याशी कारी नौशाद के समर्थन में सफल चुनावी कैंपेन❤️😍🤗

**✦ SDPI पार्टी – वार्ड 10 ✦✦ आपके प्रत्याशी: कारी नौशाद साहब ✦**वार्ड 10 के सम्मानित नागरिकों,समाज में बराबरी, न्याय और...
09/12/2025

**✦ SDPI पार्टी – वार्ड 10 ✦

✦ आपके प्रत्याशी: कारी नौशाद साहब ✦**

वार्ड 10 के सम्मानित नागरिकों,

समाज में बराबरी, न्याय और विकास की एक नई रोशनी जगाने का समय आ चुका है।
SDPI पार्टी आपके अधिकारों की आवाज को और बुलंद करने के लिए आपके बीच खड़ी है, और इस बार हम आपके सामने ऐसे उम्मीदवार को लेकर आए हैं जो युवा जोश, साफ नीयत और ईमानदार सोच का प्रतीक हैं

ग्राम खुरगान में SDPI पार्टी के जनसंपर्क के दौरान इसरार भूरा, विधानसभा अध्यक्ष आजम चौधरी, जाहिद हसन सिद्दीकी और कारी वैसर ओर अन्य कार्यकर्ताओं ने वार्ड 10 के प्रत्याशी कारी नौशाद साहब के लिए लोगों से सरल शब्दों में समर्थन की अपील की। सभी ने कहा कि कारी नौशाद साहब एक ऐसे उम्मीदवार हैं जो काम करने वाले, साफ नीयत वाले और हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे रहने वाले व्यक्ति हैं। गांव की सड़कें, नाली, सफाई, रोशनी और युवाओं के लिए अच्छे मौके—इन सबके लिए SDPI और कारी नौशाद साहब को आपका वोट बहुत जरूरी है। खुरगान के लोगों का प्यार और साथ बदलाव की नई शुरुआत है।

“जो दर्द समझे, वही रहनुमाई करता है,
जो सबको साथ ले चले, वही सच्ची लड़ाई लड़ता है,
वोट दीजिए उस हाथ को जो अमन और विकास लाए,
कारी नौशाद जैसा नेता ही इलाके की भलाई करता है।”

Address

Kairana
247774

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SDPI WARD 10 Committee posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share