Shweta Dhull

Shweta Dhull Official page Of Shweta Dhull
X :
(2)

नितिन गडकरी व सरकार की जेब भरने के लिए जनता क्या इतना बलिदान भी नहीं कर सकती ??!!!! #श्वेता_ढुल
21/08/2026

नितिन गडकरी व सरकार की जेब भरने के लिए जनता क्या इतना बलिदान भी नहीं कर सकती ??!!!!

#श्वेता_ढुल

आज HPCC मुख्यालय, चंडीगढ़ में हरियाणा में जारी SIR अभियान को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान के छायाचित्र इस दौरान  अध्यक्ष श...
19/08/2026

आज HPCC मुख्यालय, चंडीगढ़ में हरियाणा में जारी SIR अभियान को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान के छायाचित्र

इस दौरान अध्यक्ष श्री जी, CLP लीडर श्री ji, AICC सचिव श्री समेत SIR कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
#श्वेता_ढुल

देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी UGC-NET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा में अगर प्रश्नपत्र में तथ्यात्मक गलतियाँ, भाषा और ...
17/08/2026

देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी UGC-NET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा में अगर प्रश्नपत्र में तथ्यात्मक गलतियाँ, भाषा और अनुवाद की गंभीर त्रुटियाँ, गलत नाम और किताबों के शीर्षक हों और ऊपर से पुराने प्रश्न बड़ी संख्या में दोहरा दिए जाएँ, तो इसे महज “गलती” कहकर कैसे टाला जा सकता है?

NTA की अपनी जांच समिति ने English, Commerce और Sociology के पेपर में इन खामियों की पुष्टि की है। नतीजा यह हुआ कि अब इन तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा करानी पड़ रही है।

📌 English — 9 सितंबर 2026
📌 Commerce — 9 सितंबर 2026
📌 Sociology — 10 सितंबर 2026

सबसे बड़ा सवाल यह है कि:

जब लाखों युवा महीनों मेहनत करके परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो NTA इतनी बड़ी #लापरवाही कैसे कर सकता है?

उन अभ्यर्थियों का क्या जो इस परीक्षा के आधार पर JRF, Assistant Professor की eligibility और PhD admission की उम्मीद लगाए बैठे थे?

उनके समय, मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान और academic session के नुकसान की भरपाई कौन करेगा?

और सबसे महत्वपूर्ण—

ऐसा प्रश्नपत्र तैयार और approve करने वाले अधिकारियों की #जवाबदेही तय होगी या नहीं?

परीक्षा दोबारा कराना समाधान का केवल एक हिस्सा है।
#जिम्मेदारी तय करना और परीक्षा प्रणाली में सुधार करना भी उतना ही जरूरी है।

देश के युवाओं को सिर्फ नई तारीख नहीं चाहिए।
उन्हें जवाब चाहिए।



#श्वेता_ढुल

15/08/2026

एक भाई ने मुझे यह वीडियो भेजी -
देखकर दुख हुआ l
शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है ही नहीं !!

सब खाली खोखली बातें हैं बस !

सरकार को, मुख्यमंत्री को, शिक्षा मंत्री को कुछ नहीं लेना, बच्चों की पढ़ाई, स्कूल की बिल्डिंग या शौचालय के हालात से !
धन्यवाद भाई यह वीडियो बनाकर अवेयरनेस फैलाने के लिए l

#श्वेता_ढुल

हमारा जीवन हमारे द्वारा लिए गए फैसलों का प्रतिबिम्ब होता है lजितने अच्छे फैसले - उतना अच्छा, सरल और शांत जीवन lजितने बुर...
15/08/2026

हमारा जीवन हमारे द्वारा लिए गए फैसलों का प्रतिबिम्ब होता है l
जितने अच्छे फैसले - उतना अच्छा, सरल और शांत जीवन l
जितने बुरे या स्वयं द्वारा न लिए गए फैसले - उतना बुरा या सज़ा जैसा जीवन l

इसलिए फैसलों का महत्व बहुत है और हम इनकी अहमियत ही तब समझते हैं जब बहुत बुरी चोट खा लेते है !

हर इंसान को खुश रहने का, आजादी से अपना जीवन जीने का - अपने फैसले लेने का अधिकार होना चाहिए --
खुश रहना तो bare मिनिमम है !
लेकिन यह भी बहुतों को नसीब नहीं -
कुछ घुट घुट कर जी रहे हैं
और कुछ घुट घुट कर मर रहे हैं !!

मुझे यकीन है यह जीवन ऐसे घुट घुट कर जीने या मरने के लिए तो नहीं मिलता है --

यकीन मानो सब दुखी हैं, जिसके भी कंधे पर प्यार से हाथ रख दोगे, दो शब्द प्यार के कह दोगे वो फ़फ़क कर रो पड़ेगा -- सबको लगता है कि उनसे ज़्यादा बड़ा दुख किसी का नहीं और उनसे ज़्यादा पहाड़ जैसा जिगरा किसी का नहीं -- लेकिन यह सच नहीं !

हम चुनाव करते हैं -- खुश या दुखी रहने का --
हर दिन !
सबके जीवन में पहाड़ जैसे दुख होने के बाद भी परमात्मा ने तिनके जितनी ख़ुशी तो कभी न कभी दी ही होगी -- तो उस तिनके को ही याद करो , सोचो, मुस्कुराओ, उसे मन में पहाड़ जितना बड़ा कर लो -- हंसो - खुश रहो - रहने की कोशिश करो - दिखावा करो - बेवकूफ बनाओ अपने दिल को जब तक वह इस झूठ को सच न मान ले - छोटा सा जीवन है, खत्म हो जाएगा जल्दी -- इसे हज़ार दुख होने के बावजूद भी उसपर एक ख़ुशी की वजह भारी कर दो --
जीना आसान होगा l

क्यूंकि यही जीवन का ध्येय है l



#श्वेता_ढुल

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳आज का दिन सिर्फ़ आज़ादी का जश्न मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीरों को य...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳

आज का दिन सिर्फ़ आज़ादी का जश्न मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीरों को याद करने का दिन है जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर हमें स्वतंत्र भारत दिया।

आजादी हमें अधिकार देती है, लेकिन साथ ही जिम्मेदारी भी देती है।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम संकल्प लें—

💪 देश को मजबूत, स्वच्छ और शिक्षित बनाने में अपना योगदान देंगे।
🤝 जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर एकता और भाईचारे को मजबूत करेंगे।
🇮🇳 हर क्षेत्र में ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ देश का नाम रोशन करेंगे।

हमारी विविधता हमारी शक्ति है,
हमारी एकता हमारी पहचान है।

आइए, मिलकर ऐसा भारत बनाएं जहाँ हर नागरिक को सम्मान, अवसर और न्याय मिले।

जय हिन्द! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🙏
भारत माता की जय!



#श्वेता_ढुल

हर हर महादेव 🙏 #श्वेता_ढुल
11/08/2026

हर हर महादेव 🙏
#श्वेता_ढुल

 ~माननीय महोदया,सादर नमस्कार...हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित एचटेट (HTET) परीक्षा के दौरान प्रश्न-...
10/08/2026

~

माननीय महोदया,

सादर नमस्कार...

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित एचटेट (HTET) परीक्षा के दौरान प्रश्न-पत्र और उत्तर-कुंजी (Answer Key) में अनेक त्रुटियाँ पाई गईं। परीक्षा संपन्न होने के बाद जब बोर्ड द्वारा उत्तर-कुंजी जारी की गई, तब अभ्यर्थियों ने प्रमाणों के साथ उन त्रुटियों के संबंध में आपत्तियाँ भी दर्ज कराईं।

इसके बावजूद अंतिम उत्तर-कुंजी जारी करते समय बोर्ड द्वारा उन आपत्तियों और प्रश्न-पत्रों में हुई त्रुटियों पर उचित ध्यान नहीं दिया गया। कई प्रश्नों में मुद्रण संबंधी गलतियाँ (Misprint) थीं, जबकि कुछ प्रश्नों के उत्तर भी स्पष्ट रूप से गलत थे। इतना ही नहीं, अनेक अभ्यर्थियों ने साक्ष्यों के साथ अपनी आपत्तियाँ दर्ज कराईं, लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार का लाभ नहीं दिया गया।

जब किसी प्रश्न में त्रुटि होती है या उसके उत्तर को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है, तो ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से ग्रेस अंक प्रदान किए जाने चाहिए। इस परीक्षा में कम-से-कम 8 से 10 अंकों तक का लाभ अभ्यर्थियों को मिलना चाहिए था, ताकि किसी के साथ अन्याय न हो।

इस विषय को गंभीरता से उठाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह केवल कुछ अभ्यर्थियों का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के हजारों युवाओं के भविष्य का प्रश्न है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो अनेक योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा।

अतः हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से आग्रह है कि इस मामले की निष्पक्ष समीक्षा करके सभी अभ्यर्थियों के हित में उचित निर्णय लिया जाए।
*******************

युवाओं का साथ देना चाहिए -
साथ देने का केवल नाटक भर नहीं चलेगा !

#श्वेता_ढुल

मुख्यमंत्री साहब -- Nayab Saini जी मैं भी एक कोचिंग इंस्टिट्यूट खोल ल्यूं ..मेरे आले में भी आ जियो --मन्ने भी सपोर्ट कर ...
07/08/2026

मुख्यमंत्री साहब -- Nayab Saini जी
मैं भी एक कोचिंग इंस्टिट्यूट खोल ल्यूं ..
मेरे आले में भी आ जियो --
मन्ने भी सपोर्ट कर दयो -
मैं भी विज्ञापन काढ दयूं कि CM मेरी कोचिंग पे आया -
इसलिए बालकों थाम भी आओ --
जब CM आगया तो थारा सिलेक्शन भी पक्का !!

मेरी गेल्याँ भी कर दयो उजागर CM साहब !!!!-
क्यूँ?!!!!
एके कोचिंग के प्रमोट करनी -
पिसे कमाओ --
एडवरटाइजिंग करण लिकडे हो तो बाकि भी कर दयो -
म्हारी भी कर दयो -
कितनाक फीस है आपकी ?
बालक कितनाक भेजन की कही है उस कोचिंग आले ने आपकी रैली में ?
मैं मेरे आली ते उस ते घने भेज दयूंगी ??
आप न्यू बताओ कि मेरा कितनाक फायदे होवेगा ?
उसते दोगुना आपका कर दयूंगी !!!

(SARCASTIC)

सरकारी व्यवस्था खत्म करके - प्राइवेट को बढ़ाने की निंजा टेक्निक -
DONT MIX POLITICS WITH FUTURE OF YOUNG MINDS MR CHIEF MINISTER! !

DISGUSTING !

#श्वेता_ढुल

03/08/2026

#महाझूठ !!
वाह भाई ये नया है !
खुले मंच से झूठ बोलने का फैशन !
#बिहारी_से_नए_नए_पंजाबी_बने हमारे मुख्यमंत्री साहब तो गिरगिट से भी तेज़ हैं !
साहब 5600 पुलिस भर्ती जो आचार संहिता लगने से 3 घंटे पहले आपने वोट के चक्कर में निकाली थी वो तो आपने स्वयं रद्द कर दी थी !!

कमाल है , शर्माते भी नहीं झूठ भी धड़डले से बोलते हैं !
मेरे पास ये अभ्यर्थी परेशान होकर मिलने भी आये थे , हमने इसपर लगातार आवाज़ भी उठाई थी -- यहाँ तक की कोर्ट से भी आपको फटकार लगी थी डबल बेंच में कि ठीक है भर्ती सरकार को वापिस लेने का अधिकार है लेकिन ये क्या नाटक बना रखा है कि भर्तियां निकालते हो और रद्द करते फिरते हो !!

जो भर्ती रद्द कर दी उसका क्रेडिट !
शानदार एक्टिंग !

आपके ही ऑफिसियल पेज की वीडियो शेयर करते हुए
पिन कमेंट में अख़बार की खबर लगा रही हूँ l

झूठा CM

#श्वेता_ढुल

Address

Kaithal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shweta Dhull posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shweta Dhull:

Shortcuts

Share