27/05/2024
महाराणा प्रताप जयंती उत्सव में राष्ट्र कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री शैलेष तिवारी जी का सम्मान:
राष्ट्र कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शैलेष तिवारी जी का आज पूर्व सांसद एवं प्रख्यात कवि श्री ओमपाल सिंह "निडर" जी द्वारा किया गया, राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता श्री ओमपाल जी प्रख्यात राष्ट्रीय कवि व पूर्व लोकसभा सांसद हैं ।
दिनांक 26/ 05/2024 को बाहुबली संगम द्वारा कल्याण पश्चिम के के एम अग्रवाल कॉलेज ऑडिटोरियम में मुगलकालीन वीर सम्राट महाराणा प्रताप की जयंती के निमित्त उत्सव व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें मुम्बई के कई दिग्गज हस्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई ।
कार्यक्रम के दौरान समारोह के अध्यक्ष पूर्व लोकसभा सांसद व प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि ओमपाल सिंह "निडर" जी ने राष्ट्र कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शैलेष तिवारी सहित कई विशेष अतिथियों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया ।