18/07/2026
इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), चित्रकूट* में "मिशन वन जीपी वन बीसी सखी" राष्ट्रीय आजीविका मिशन(NRLM) द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया गए।
इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), चित्रकूट में "मिशन वन जीपी वन बीसी सखी" प्रशिक्षण कार्यक्रम के नए बैच का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग एवं डिजिटल वित्तीय सेवाओं में दक्ष बनाकर उन्हें अपने ग्राम पंचायत स्तर पर बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (BC Sakhi) के रूप में कार्य करने के लिए तैयार करना है।
कार्यक्रम के दौरान RSETI, चित्रकूट के निदेशक महोदय ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करने, अनुशासन बनाए रखने तथा IIBF परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्कृष्ट BC सखी बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक (DMM), NRLM ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए मिशन वन जीपी वन बीसी सखी योजना के उद्देश्य, महत्व एवं ग्रामीण क्षेत्रों में BC सखी की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह योजना प्रत्येक ग्राम पंचायत तक बैंकिंग सेवाएँ पहुँचाने तथा वित्तीय समावेशन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम का संचालन एवं प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ कोर्स कोऑर्डिनेटर श्री प्रिंस कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की रूपरेखा, अनुशासन, दैनिक कार्यक्रम तथा परीक्षा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने पूरे समर्पण एवं उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा भविष्य में अपने ग्राम में प्रभावी बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), चित्रकूट