बालाघाट कटंगी तिरोड़ी तुमसर रेल खंड

  • Home
  • बालाघाट कटंगी तिरोड़ी तुमसर रेल खंड

बालाघाट कटंगी तिरोड़ी तुमसर रेल खंड Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from बालाघाट कटंगी तिरोड़ी तुमसर रेल खंड, Social service, Waraseoni Katangi Road, .

बालाघाट वारासिवनी कटंगी तिरोडी तुमसर रेल खंड दक्षिण पूर्वी मध्य रेल नागपुर मंडल अंतर्गत आने वाला ब्रांच लाइन रेल खंड है, जो की आधे से ज़्यादा बालाघाट ज़िले अंतर्गत आता है। ज़िले मे बिछी रेल लाइन के जाल में सबसे अधिक रेल लाइन का हिस्सा इस रेल खंड में ही है

गोंदिया बालाघाट वारासिवनी कटंगी तिरोड़ी के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या क्रमांक 68809/10 गोंदिया तिरोड़ी मेमू रोज नए रिकॉ...
13/02/2026

गोंदिया बालाघाट वारासिवनी कटंगी तिरोड़ी के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या क्रमांक 68809/10 गोंदिया तिरोड़ी मेमू रोज नए रिकॉर्ड बना रही है लेट लतीफी की जिसका संपूर्ण श्रेय रेलवे के उच्च अधिकारियों को जाता है जिनसे इस ट्रेन के कंट्रोलिंग सही ढंग से नहीं की जा रही जिस से परिचालन पूर्ण रूप से प्रभावित हो चुका है ओर ट्रेन रोज लेट हो रही हैं वो भी घंटों जिस से सबसे अत्यधिक परेशानी सिर्फ ओर सिर्फ जनता ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को हो रही है जिनकी कोई सुनवाई भी नहीं है क्योंकि इस ट्रेन के लेट होने से किसी भी अधिकारी को, किसी भी जनप्रतिनिधि को, किसी भी सदस्य को जो कि रेलवे की कमिटी के मेंबर है, उन्हें कोई भी फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि जो लोग कभी इन ट्रेनों में यात्रा नहीं करते है वो आम यात्रियों के दर्द को कैसे समझ सकते है ।

South East Central Railway, Nagpur
South East Central Railway, Bilaspur

इन दोनों पत्रों में क्या अंतर है बताइए?बालाघाट जिले अंतर्गत आने वाली वारासिवनी, कटंगी, तिरोड़ी क्षेत्र की जनता ओर इन शहर...
10/02/2026

इन दोनों पत्रों में क्या अंतर है बताइए?

बालाघाट जिले अंतर्गत आने वाली वारासिवनी, कटंगी, तिरोड़ी क्षेत्र की जनता ओर इन शहरों में वास करने वाले लोग आप लोग आपके शहर के स्टेशनों के विकास की उम्मीद करना तो छोड़ ही दो अब क्योंकि हमारे सांसद अन्य लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए पत्र लिखने में ओर मांग करने में व्यस्त है ।

24/10/2025

सांसद विहीन...?
वारासिवनी, कटंगी, तिरोड़ी छेत्र क्या बालाघाट सिवनी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा नहीं है ? ये छेत्र यहां के रेलवे विकास की कौन सुध लेगा?

28/09/2025

आगाज 🙏

आशा है आप सभी अपना साथ देंगे और हमारे इस प्रयास में अपना भी योगदान हमारे वीडियो को जन जन हर एक व्यक्ति तक पहुंचाएंगे, जिस से वह सभी जागरूक हो सकेंगे और इस से उन्हें अपने छेत्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध होंगा और सवाल पूछने की शक्ति उनके अंदर आ सकेगी, जिस से उन्हें अपने जीवित होने का अहसा होगा, नहीं तो जो सब कुछ देख के, सह के शांत रहते है, वो जीवित कैसे है, सही को सही ओर गलत को गलत बोलने की शक्ति हर किसी में नहीं होती, गलत को सहना ओर उसके खिलाफ लड़ना ओर बोलना इसके लिए साहस चाहिए होता है ।

कम से कम अपने छेत्र के लिए जाग जाओ, अपना छेत्र तुम्हे पुकार रहा है, केवल चुनाव में वोट भर दे देने से तुम्हारी जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती है, इसके अलावा भी अपने कर्तव्यों के प्रति सजगता के साथ जागरूकता के साथ खड़े हो ने के लिए तैयार हो जाओ ।

आशा है साथ दोगे, वीडियो को शेयर करोगे 🙏

#बालाघाटतुमसरब्रांचलाइनरेलखंड
#बालाघाट #वारासिवनी #कटंगी #तिरोड़ी #डोंगरीबुजुर्ग #गोबरवाही #तुमसररोड

South East Central Railway, Nagpur South East Central Railway, Bilaspur Ministry of Railways, Government of India Ashwini Vaishnaw

25/09/2025

बालाघाट जिले की जनता के नाम संदेश
वारासिवनी, कटंगी, तिरोड़ी की जनता के नाम संदेश

पूरा वीडियो आखिरी तक जरूर देखे और सुने।

जागो........!!
जागो........!!
जागो........!!

बालाघाट जिला में केवल चंद किलोमीटर का रेल नेटवर्क है, कब तक बालाघाट जिले के अभिन हिस्से ओर जिले की अति महत्वपूर्ण तहसीलों से निकलने वाले इस रेल खंड बालाघाट तुमसर ब्रांच लाइन रेल खंड के साथ अन्याय होता आया है
ओर अभी भी वो अन्याय हो ही रहा है सुविधा के नाम में हमेशा से ही पक्षपात, भेदभाव, हुआ है वारासिवनी, कटंगी, तिरोड़ी, क्षेत्र की सोई हुई जनता अब तो जाग जाओ और अपने हक के लिए बोलो आवाज उठाओ केवल हाथ में हाथ धर के बैठ के अपने साथ हो रहे इस अन्याय को देखते रहोगे क्या ?

अब भी नहीं जागे तो कभी नहीं जागोगे
वारासिवनी, कटंगी, तिरोड़ी क्षेत्र की जनता

https://youtu.be/uAbpHca4r1Q?si=vIQHmoW9CAJ2ujWS
16/09/2025

https://youtu.be/uAbpHca4r1Q?si=vIQHmoW9CAJ2ujWS

BALAGHAT/KATANGI: सांसद जी, ध्यान दीजिए सड़क खराब खतरे में डाल रहे ‘अनमोल जिंदगी’ ...

03/09/2025

बालाघाट तुमसर रेल खंड वारासिवनी, कटंगी, तिरोड़ी स्टेशनो के विकास, यात्री सुविधा, नई ट्रेन को क्या भूल गए हो ?
या ये क्षेत्र बालाघाट जिले में नहीं आते.... ?

मॉयल नगरी तिरोड़ी का तिरोड़ी रेलवे स्टेशन बालाघाट तुमसर रेल खंड का ओर बालाघाट जिले की तिरोड़ी तहसील का तिरोड़ी रेलवे स्ट...
30/08/2025

मॉयल नगरी तिरोड़ी का तिरोड़ी रेलवे स्टेशन

बालाघाट तुमसर रेल खंड का ओर बालाघाट जिले की तिरोड़ी तहसील का तिरोड़ी रेलवे स्टेशन अपने आप में तिरोड़ी तहसील क्षेत्र की जनता के लिए अति महत्वपूर्ण स्टेशन, बहुत ही उपयोगी रेलवे स्टेशन ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए है, ठीक इसी प्रकार यह रेलवे स्टेशन दक्षिण पूर्वी मध्य रेल नागपुर मंडल अंतर्गत आता है, जिसमें की तिरोड़ी में मॉयल की मैंगनीज की खान भी हैं, जहां दो साइडिंग भी है जिसमें से एक है जामरा पानी साइडिंग है, ओर एक साउथ साइडिंग है यह दोनों से साल भर मैंगनीज़ देश के अलग अलग स्थान रेलवे द्वारा मालगाड़ियों के मध्य से पहुंचाया जाता है, जिस से रेलवे अथवा नागपुर मंडल को भारी मात्रा में माल भाड़ा का राजस्व की प्राप्ति भी होती हैं, इसके अतिरिक्त तिरोड़ी स्टेशन यार्ड में भी एक साइडिंग नागपुर मंडल द्वारा बनाई गई है, जहां से भी कुछ न कुछ आता ओर जाता है, इस से भी रेलवे को राजस्व की प्राप्ति होती है। दक्षिण पूर्वी मध्य रेल नागपुर मंडल के लिए ये स्टेशन कभी घाटे का सौदा नहीं रहा राजस्व के दृष्टिकोण से चाहे मालभाडे का बोलो या फिर यात्री गाड़ी का सब में तिरोड़ी रेलवे स्टेशन ने अपना 100% देने की कोशिश करी है, काबिलियत काफी है बस एक मौके की तलाश होती है काबिलियत सिद्ध करने के लिए, ठीक उस प्रकार ही नागपुर मंडल ने भी समय को देखते हुए इस स्टेशन यार्ड को बड़ा किया ओर सुविधा में भी इजाफा किया ओर आगे भी ठीक इस प्रकार ही सुविधा में बढ़ोतरी की है ओर अब जिस चीज की मांग है वो आप स्वयं फोटो में देख रहे है ।

South East Central Railway, Nagpur
South East Central Railway, Bilaspur
Ministry of Railways, Government of India

18/08/2025

South East Central Railway, Nagpur
South East Central Railway, Bilaspur

Address

Waraseoni Katangi Road

481445

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बालाघाट कटंगी तिरोड़ी तुमसर रेल खंड posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed Government Service?

Share