Nagar Panchayat-"BALRAMPUR"

Nagar Panchayat-"BALRAMPUR" page of Nagar Panchayat Balrampur | Updates, notices, development works & public information for citizens

टेल्टा स्वाती HP गैस एजेंसी (सुबोध कुमार मिश्रा) ग्राहकों के साथ मनमानी कर रही है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही ...
01/07/2026

टेल्टा स्वाती HP गैस एजेंसी (सुबोध कुमार मिश्रा) ग्राहकों के साथ मनमानी कर रही है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
सबसे पहले, एजेंसी समय पर होम डिलीवरी नहीं करती। मैंने जब भी गैस सिलेंडर बुक किया, कभी भी मेरे घर डिलीवरी नहीं की गई। हर बार मुझे कहा जाता है कि एजेंसी से खुद आकर सिलेंडर ले जाइए।
इतना ही नहीं, खुद सिलेंडर लेने जाने के बाद भी मुझसे ₹90 अतिरिक्त लिए जाते हैं, जबकि सिलेंडर की कीमत पहले से तय होती है।
इसके अलावा, मुझसे KYC के नाम पर ₹236 भी लिए गए। एजेंसी ने कहा था कि अभी ₹236 जमा कर दीजिए, बाद में आपके बैंक खाते में ₹100 अतिरिक्त वापस आ जाएंगे। लेकिन आज तक मेरे खाते में वह राशि नहीं आई।
समझ में नहीं आता कि यह सब कैसे चल रहा है और इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। एजेंसी लगभग हर ग्राहक से अतिरिक्त पैसे लेती है, इसलिए लोग सोचते हैं कि केवल उनसे ही नहीं बल्कि सभी से ऐसा किया जा रहा है। यह पूरी तरह गलत है।
कृपया इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में किसी भी ग्राहक के साथ इस प्रकार की मनमानी न हो।
मैं हमारी माननीय विधायक Sangita Devi जी से विनम्र अनुरोध करता हूँ कि कृपया इस मामले पर ध्यान दें और इसे गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करें। आपकी पहल से आम लोगों को न्याय मिलेगा,,
The Telta Swati HP Gas Agency (Subodh Kumar Mishra) is causing many problems, but no one is taking any action.
First, they do not provide home delivery on time. Whenever I book a gas cylinder, they never deliver it to my home. They always tell me to come and collect it myself.
Even after I collect the cylinder, they charge me ₹90 extra. The actual cylinder price is lower, but they still take extra money.
They also took ₹236 from me for KYC. They said, "Pay ₹236 now, and later you will get an extra ₹100 in your bank account." But I have never received that money.
I do not understand why this is happening. Why is no one taking action? Everyone thinks that the agency is not charging only them; they are taking extra money from all customers. This is unfair, and I request that this matter be investigated and proper action be taken.,,
I humbly request our MLA, Sangita Devi, to kindly consider this matter and take the necessary action. Your support will help to ensure that customers are treated fairly.

24/05/2026

नगर पंचायत बलरामपुर “टेल्टा धापी” के लोग कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। आजकल सबसे बड़ी समस्या बिजली की है।
पावर हाउस बिना बारिश और तूफान के भी रात में बार-बार बिजली काट देता है। कई बार घंटों तक बिजली नहीं रहती। जब लोग कॉल करते हैं तो कोई कॉल भी रिसीव नहीं करता। आखिर जनता मदद के लिए कहाँ जाए?
हम जानना चाहते हैं कि इसकी जिम्मेदारी किसकी है — स्थानीय प्रतिनिधियों की या सरकार की?
वोट के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है।
हमारे पंचायत में सही तरीके से बैठक और जानकारी भी नहीं दी जाती। ग्राम सभा की बैठक ठीक से नहीं होती और लोगों को सही जानकारी नहीं मिलती।
काम में पक्षपात भी होता है। कुछ लोगों को फायदा मिलता है और बाकी लोगों को नजरअंदाज किया जाता है।
हम संबंधित अधिकारियों से निवेदन करते हैं कि जनता की समस्याओं को सुनें और जल्द से जल्द समाधान करें।
कृपया कमेंट करके बताइए — इसकी जिम्मेदारी किसकी है?People of Nagar Panchayat Balrampur “Telta Dhapi” are facing many problems. Nowadays, the biggest problem is electricity.
The power house cuts electricity again and again at night even when there is no rain or thunderstorm. Sometimes the power stays off for many hours. When people call the power house, nobody receives the call. Then where should the public go for help?
We want to know — whose responsibility is this? Local representatives or the government?
At the time of voting, many promises are made, but after that public problems are ignored.
There is also a lack of proper meetings and information in our panchayat. Gram Sabha meetings are not held properly, and people do not get clear information.
There is also favoritism in work. Some people get benefits while others are ignored.
We request the concerned authorities to listen to the public and solve these problems as soon as possible.
Please comment and tell us — whose responsibility is this?

Address

Balrampur
Katihar
854317

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nagar Panchayat-"BALRAMPUR" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share