Shashank Shrivastava

Shashank Shrivastava Mayor of katni (mp) this is the place where all the katni's peoples and friends are know and share about the katni.

अखिल भारतीय महापौर परिषद के मध्य प्रदेश एवम् छत्तीसगढ़ के प्रभारी का दायित्व मिलने पर आभार CA Shashank Shrivastava
07/10/2017

अखिल भारतीय महापौर परिषद के मध्य प्रदेश एवम् छत्तीसगढ़ के प्रभारी का दायित्व मिलने पर आभार
CA Shashank Shrivastava

DRM Jabalpur. से मिलकर कटनी के विकास के लिएकटनी में आवागमन को सुगम बनाने के लिए रेलवे की जमीन का स्थानांतरण करवाया उसके ...
08/06/2017

DRM Jabalpur. से मिलकर कटनी के विकास के लिए

कटनी में आवागमन को सुगम बनाने के लिए रेलवे की जमीन का स्थानांतरण करवाया उसके साथ साथ विभिन्न मुद्दों पर प्रयास जारी है।

1.झर्रा टिकुरिया से कटनी साउथ रंगनाथ मंदिर मार्ग चौड़ीकरण हेतु जमीन उपलब्ध कराने हेतु राजस्व विभाग द्वारा नगर निगम को दिए प्रस्तावो पर अमल लेन हेतु चर्चा |

2. मिशन चोक में नगर निगम परिषद द्वारा पारित समानांतर रैल अंडर ब्रिज की बाधाओं को दूर कर क्रियांवयन हेतु चर्चा |

3मंगल नगर रेल अंडर पास में वर्षाकाल में सुगम आवागमन हेतु कार्ययोजना |

4.katni रेलवे स्टेशन बाउंडरी वाल शिफ्टिंग क्रियान्वयन नगर निगम द्वारा पूर्ण होगा ।

5. Vip रोड को कनेक्ट करने वाली रेलवे सड़क का चौड़ीकरण करने हेतु
सार्थक चर्चा हुई ।
चर्चा में अभिषेक ताम्रकार एवं आशीष कंदले एवं नगर निगम कार्यपालन यंत्री राकेश शर्मा उपस्थित रहे।

आपका आशीर्वाद सदा यूँही बना रहे ताकि आगे भी में शहर की सेवा यूँही करता रहूं ।

आपका

शशांक श्रीवास्तव

http://dainikbharat.org.in/shashank-shrivastava/
02/01/2017

http://dainikbharat.org.in/shashank-shrivastava/

कटनी:- नगर निगम महापौर शशांक श्रीवास्तव द्वारा  उत्कृष्ट उ. मा. विद्यालय माधव नगर की दीवार पर चित्रकला प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं द्वारा दीवार पेटिंग का कार्यक्रम शुभारम्भ किया। उत्कृष्ट उ. मा…

11/12/2016
कटनी  स्वच्छ भारत मिशन पर नगरनिगम पार्षदों की कार्यशाला आयोजितकटनीस्वच्छ भारत मिशन पर नगरनिगम पार्षदों की कार्यशाला आयोज...
25/09/2016

कटनी स्वच्छ भारत मिशन पर नगरनिगम पार्षदों की कार्यशाला आयोजित
कटनी
स्वच्छ भारत मिशन पर नगरनिगम पार्षदों की कार्यशाला आयोजित

कटनी:-मध्यप्रदेश मे स्वच्छ भारत मिशन शहरी का क्रियान्वयन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधीन किया जा रहा है। साल 2011 की जनसंख्या के अनुसार प्रदेश के 70 प्रतिशत परिवारों के लोग खुले मे शौच कर रहे है। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के बिना सम्पूर्ण स्वच्छता संभव नहीं है। नगारिकों को शहर स्वच्छ बनानें तथा निर्मित अधोसंरचनाओं के रख रखाव के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानें हेतु जागरूक करने के लिए प्रभावी सूचना तंत्र शिक्षा एवं जागरूकता प्रणाली विकसित किया जाना आवश्यक है। यह रणनीति नागरिको मे स्वच्छता के महत्व के प्रतिपादन, स्वास्थ की बेहतरी, उनके द्वारा स्वयं निवेश किये जाने उनकी भागीदारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किए गए पहल मे उनके सहयोग को सुनिश्चित करेगी। इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए आज नगर पालिक निगम कटनी में महापौर शशांक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शाम 4 बजे से एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य के अंतर्गत खुले मे शौच की स्थिति की समाप्ति, मैला ढोने की प्रथा का उन्मूलन, ठोस व अवशिष्ट के प्रबंधन के लिए आधुनिक व वैज्ञानिक उपाय, स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता के उचित व्यवहारों को व्यवहार मे लाने के प्रयास, स्वच्छता व स्वास्थ्य के आपसी सहसंबंध पर जागरूकता, नगरीय निकायों की क्षमता संवर्धन, निवेश व क्रियान्वयन में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहन आदि विषय पर चर्चा की गई।

मिशन के अंतर्गत निम्नानुसार मूल घटक होगें। घरेलू शौचालयों का निर्माण व अस्वास्थ्यकर शौचालयों को फ्लश शौचालयों मे परिवर्तन। सामुदायिक व सर्वजनिक शौचालयों का निर्माण। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सूचना शिक्षा व संचार गतिविधिया व जन जागरण, क्षमता वर्धन, और प्रशासनिक व अन्य ढाचागत बदलाव। इस सीमा का लक्ष्य प्रदेश की सीमा मे आने वाले समस्त शहरी क्षेत्र होगें।

स्वच्छता मिशन के अतर्गत प्रदेश के समस्त शहरी इलाकों को शामिल किया गया है। जिसका प्रमुख लक्ष्य भारत सरकार के द्वारा तय किए गए उद्देश्यों के अनुसार प्र्रदेश के शहरों को साल 2019 तक स्वच्छ बनाने में योगदान देना है। विभिन्न संचार की गतिविधियों के द्वारा शहरी जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हे उचित स्वास्थ्य व्यवहारों को अपनानें के लिए प्रेरित किया जाना है।

महापौर शशांक श्रीवास्तव द्वारा स्वच्छता मिशन 2017 के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि अमृत योजना के अतर्गत 500 शहर एवं म0प्र0 के 34 शहर जिसमे कटनी नगर भी सम्मलित है। 01 अक्टूबर से 30 दिसम्बर तक स्वच्छता पखवाडा के अंतर्गत नगर निगम के समस्त पार्षदों के जनसहयोग से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार ला सकते है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पार्षद श्री मिथलेश जैन द्वारा बैठक के दौरान यह बात ध्यान मे लाई कि 100 एवं 500 मकानों के बीच एक ब्लाक यूनिट तैयार कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करें जैसे व्यक्तिगत शौचालय के निर्मार्णो के आवेदन फार्मो का वितरण, गली से गली की सफाई हेतु प्रेरित करना, शौचालय के आवेदन पत्रों का समय सीमा मे निपटान करना। इसके अतिरिक्त अनुरूद्ध नारायण सोनी, सीमा जैन सोगानी, एडव्होकेट मनोज गुप्ता, सुभद्रा सोनी, सुशील सोनी फग्गू द्वारा भी स्वच्छता के लिये डस्टबिन रखवानें, मुख्य मार्गो केे दुकानदारों द्वारा सफाई के पश्चात गंदगी किये जाने पर नगरनिगम प्रावधानों के अनुसार नोटिस आदि की कार्यवाही करना।

महापौर शशांक श्रीवास्तव ने अपने उदबोधन मे कहा कि जो भी वार्ड पार्षद एवं वार्ड सफाई दरोगा अपने वार्डो का बेहतर ढंग से सफाई का प्रबंध कराते है ऐसे वार्ड पार्षद एवं वार्ड सफाई दरोगाओं को सम्मान एवं पुरूस्कृत किया जावेगा साथ ही शहर में पशु, डेरी एवं सुअर पालन से जो गंदगी होती है उसके निपटान हेतु शहर से 15 किलोमीटर दूर डेरी एवं सुअर पालन की व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन के सहयोग से भूमि उपलब्ध कराई जावेगी। जनता मे जागरूकता लाने हेतु छात्र छात्राओं की रैली एन.सी.सी. एवं एन.एस.ए छात्रों को स्वच्छता हेतु निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराकर सफाई के प्रति जागरूकता लानें ंके प्रयास किये जाने की बात भी कही गई। आपनें कहा कि पार्षद एवं नागरिकों के सहयोग से कटनी शहर को स्वच्छता के संबंध मे प्रथम स्थान दिला सकते है जिसके लिए हम सब मिलकर संकल्प ले तथा इस हेतु आज से ही प्रयास करना प्रारंभ कर दें। सर्व प्रथम नगर निगम कार्यालय को साफ एवं स्वच्छ बनाने का प्रयास करें ताकि भारत सरकार से आने वाली सर्वे टीम सभी मापदंडों के तहत सर्वे कर कटनी नगर को प्रथम स्थान दे सके।

बैठक के दौरान जिला योजना समिति सदस्य अनिल खरे, मेयर इन काउन्सिल सदस्य सर्व मनीष पाठक, अभिषेक ताम्रकार, गुलाब बेन, विजय डब्बू रजक, दिनेश मिश्रा गोली, श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, सीमा जैन सोगानी, पार्षद सर्व मिथलेश जैन, कमलेश चैधरी सुशील सोनी फग्गू, केशराम विश्कर्मा, अनुरूद्ध नारायण सोनी, शीला सुखदेव चैधरी, श्रीमती गीता रजक, एडव्होकेट मनोज गुप्ता, श्रीमती ऋचा गेलानी, सुभद्रा सोन, लक्ष्मी बाई, शहिस्ता शाईन, कल्लूबाई कोल, पार्वती जयनारायण निषाद, गिंदिया बाई, आरती सतीष पटैल, डाॅ रमेश सोनी, आशीष कंदेले, संजीव सूरी, मुरली रजक, कन्हैया सचदेवा, कार्यपालन यंत्री राकेश शर्मा, उपयत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, सुरेन्द्र मिश्रा, संजय मिश्रा, अनिल जायसवाल, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एम.एल. निगम, मोहम्मद शरीफ खान, नसीम खान, तेजभान सिंह, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

http://bjpnews.in/स्वच्छ-भारत-मिशन-पर-नगरनि/

जन दर्शन यात्रा एवं अंत्योदय मेला बड़वारा कटनी 11 सितंबर 2016 माननीय मुख्यमंत्री जन नायक शिवराज सिंह चौहान जी का ह्रदय से...
11/09/2016

जन दर्शन यात्रा एवं अंत्योदय मेला बड़वारा कटनी 11 सितंबर 2016 माननीय मुख्यमंत्री जन नायक शिवराज सिंह चौहान जी का ह्रदय से धन्यवाद ।

एम आई सी सद्स्यओ के साथ ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण नगर निगम के अधिकारिओ के साथ किया। ट्रांसपोर्ट नगर योजना का शीघ्र प्र...
28/08/2016

एम आई सी सद्स्यओ के साथ ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण नगर निगम के अधिकारिओ के साथ किया। ट्रांसपोर्ट नगर योजना का शीघ्र प्रारम्भ करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले।

नगर निगम सफाई कर्मी बहनो के साथ रक्षाबंधन पर्व एवं समरसता पर्व मनाया। आप बहनें अपना प्यार एवं आर्शीवाद सदा यूँ ही मुझ पर...
23/08/2016

नगर निगम सफाई कर्मी बहनो के साथ रक्षाबंधन पर्व एवं समरसता पर्व मनाया। आप बहनें अपना प्यार एवं आर्शीवाद सदा यूँ ही मुझ पर बनाएं रखे।

आपका शशांक श्रीवास्तव
महापौर कटनी (म.प्र)

आज पुनः सुबह से ही अतिवर्षा होने के कारण हुई क्षति का निरीक्षण किया जिन भी लोगों के घरो को क्षति हुई है उनके रहने एवं भो...
20/08/2016

आज पुनः सुबह से ही अतिवर्षा होने के कारण हुई क्षति का निरीक्षण किया जिन भी लोगों के घरो को क्षति हुई है उनके रहने एवं भोजन की व्यवस्ता की गयी है। में और पूरा प्रशाशन पूरी तरह मुस्तैद हैं एवं स्थिति पर नजर बनाएं हुए है। जिनको भी इस अतिवर्षा की वजह से नुक्सान हुआ में उन्हें सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाएगा।
कटनी नागर के समस्त नागरिकों का हृदय से धन्यवाद जो इस परीक्षा की घडी में मेरे साथ समस्त नगर के सेवा कार्य में लगे रहे।

जिस भी व्यक्ति को कोई समस्या हो वो कृपया मुझसे इस नंबर पर संपर्क करें- 8989911229

में 24 घंटे आपकी सेवा में उप्लब्ध हूँ।

आपका शशांक श्रीवास्तव
माहापौर कटनी(म.प्र)

कटनी शहर में लगातार चार दिन से हो रही बारिश को देखते हुए आज शाम कलेक्टर महोदय श्री विशेष जी गढ़पाले एवं पुलिस अधिक्षक श्र...
18/08/2016

कटनी शहर में लगातार चार दिन से हो रही बारिश को देखते हुए आज शाम कलेक्टर महोदय श्री विशेष जी गढ़पाले एवं पुलिस अधिक्षक श्री गौरव तिवारी जी के साथ बाड़ की स्थति का निरीक्षण किया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। नगर निगम प्रसाशन पूरी तरह मुस्तैद है एवं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक चौबंद है।
आप सभी अपना ख्याल रखिए एवं सावधानी बरतें।

मैं 24 घंटे आपकी सेवा में उपलब्ध हूँ।

कटनी नगर निगम मैं भाई बहन के स्नेह बंधन के त्यौहार रक्षाबंधन को सामाजिक समरसता पर्व के रूप मैं मनाया । सैकड़ो मातृशक्ति न...
18/08/2016

कटनी नगर निगम मैं
भाई बहन के स्नेह बंधन के त्यौहार रक्षाबंधन को सामाजिक समरसता पर्व के रूप मैं मनाया । सैकड़ो मातृशक्ति ने मुझे रक्षासूत्र बांध कर धन्य किया,
आप सब का प्यार मुझे परस्पर कार्य करने के लिए एक नई ऊर्जा प्रदान करता है।
अपना स्नेह सदा यूहीं मुझपर बनाएं रखियेगा।
आप सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

आपका शशांक श्रीवास्तव
महापौर कटनी

देश की आज़ादी के 70 वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति का भाव जाग्रत करने हेतु संसदीय क्षेत्र मैं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गय...
18/08/2016

देश की आज़ादी के 70 वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति का भाव जाग्रत करने हेतु संसदीय क्षेत्र मैं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे शामिल हुए समस्त कार्यकर्ता बंधू एवं नगरवासियों को धन्यवाद _/\_

Address

Katni/mp.
Katni
483501

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shashank Shrivastava posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share