NSS Dheemarkheda

NSS Dheemarkheda राष्ट्रीय सेवा योजना (Nss) इकाई - शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा , जिला - कटनी
"NOT ME BUT YOU "

15 August 2026 me Dhimarkheda College me program ka aayojan
15/08/2026

15 August 2026 me Dhimarkheda College me program ka aayojan

Govt college Dhimarkheda ke sabhi teachers or sabhi Swayamsevako dwara reli nikal g*i🇮🇳🇮🇳Jay hind jay bharat 🇮🇳🇮🇳
14/08/2026

Govt college Dhimarkheda ke sabhi teachers or sabhi Swayamsevako dwara reli nikal g*i
🇮🇳🇮🇳Jay hind jay bharat 🇮🇳🇮🇳

"समाज सेवा का संकल्प, देश के निर्माण में युवाओं की भागीदारी! आइए राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ें और बदलाव का हिस्सा बनें।...
06/07/2026

"समाज सेवा का संकल्प, देश के निर्माण में युवाओं की भागीदारी!
आइए राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ें और बदलाव का हिस्सा बनें।"

, ,

*ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस*शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्...
06/06/2026

*ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस*
शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा प्राचार्य डॉ.बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर से पर्यावरण जन जागरण रैली निकाल कर गोद ग्राम पौड़ी कला 'बी' में भ्रमण करते हुए स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की। इसके उपरांत स्वयंसेवकों और प्राध्यापकों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में जामुन आदि के पौधे रोपण कर संरक्षण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में पर्यावरण दिवस पर व्याख्यान प्रस्तुत किये गए जिसमें डॉ. मनीषा व्यास ने *मानव जीवन में पर्यावरण की भूमिका एवं उसका संरक्षण* विषय पर सारगर्भित विचार रखे इसी क्रम में डॉ. हर्षित द्विवेदी ने *आर्थिक जीवन पर पर्यावरणीय प्रभाव* विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। साथ ही प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार ने अपने उद्बोधन में *पर्यावरण प्रदूषण एवं संरक्षण* पर विचार रखते हुए कहा कि, जिस प्रकार हम मानव जीवन को सुखमय बनाने के लिए प्रकृति का दोहन करते हैं, तो उसको संरक्षित करना भी हमारा ही कर्तव्य है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दलनायक अभिषेक कुमार, चंद्रमुखी बर्मन, आकांक्षा साहू, लक्ष्मी, प्रियंका कुम्हार आंचल, प्रतिमा, अंजली पटेल, हिमांशी गाडारी, देव विश्वास, आदर्श त्रिपाठी, चंद्र कुमार, रघुनंदन यादव, गुड़िया कुर्मी, श्वेता शर्मा, सुहानी बर्मन, शिवानी विश्वकर्मा, महिमा आदि का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर डॉ. सचिन कोष्टा डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी डॉ. श्वेता सिंह बघेल, श्री युवराज तिवारी, श्री जवाहरलाल चौधरी के साथ अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

*एन एस एस स्वयंसेवकों ने लगाए सकोरे*वैशाख माह की इस तपन में जहां एक और जल स्तर निम्न होता जा रहा है वहीं दूसरी ओर ग्रामी...
27/04/2026

*एन एस एस स्वयंसेवकों ने लगाए सकोरे*

वैशाख माह की इस तपन में जहां एक और जल स्तर निम्न होता जा रहा है वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अंचलों में पेयजल का संकट न केवल मानवों के लिए अपितु पशु-पक्षियों के लिए भी उत्पन्न हो गया है। पक्षियों के इस संकट के समाधान हेतु शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर एवं समीपस्थ मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए सकोरे लटका कर जल की व्यवस्था की और प्रतिदिन सकोरों में जल भरने का संकल्प लिया। इस कार्य को सफल बनाने में दलनायक अभिषेक कुमार सह-दलनायक दीनदयाल चक्रवर्ती, चंद्र कुमार, श्वेता शर्मा, चंद्रमुखी बर्मन, आंचल मेहतर, प्रतिमा मेहतर, अंजलि पटेल, छाया उपाध्याय का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी शोभरी, डॉ. राजा राम सिंह, डॉ. सचिन कोष्टा, डॉ. श्वेता सिंह बघेल, डॉ. अखिलेश द्विवेदी, डॉ. हर्षित द्विवेदी, डॉ. मनीषा व्यास, श्री जवाहरलाल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

*सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन*शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन ...
28/02/2026

*सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन*

शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी, दलनायक अभिषेक कुमार, उप-दलनायक दीनदयाल चक्रवर्ती के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शास. प्राथमिक विद्यालय सनकुई, तहसील ढीमरखेड़ा में आयोजित किया गया जिसके सातवें दिन स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी, योग,व्यायाम का अभ्यास किया उसके बाद दहेज प्रथा रोकने के लिए गांव में नारों के साथ जन-जागरण रैली निकालकर गांव में भ्रमण किया और ग्रामीणों से संवाद कर दहेज प्रथा को रोकने का आग्रह किया। इसके बाद शिविर समापन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, जिसमें अतिथियों ने मां सरस्वती को माल्यार्पण, पूजन-वंदन दीप प्रज्वलित किया। इसके पश्चात दीनदयाल चक्रवर्ती एवं प्रियंका कुम्हार ने अतिथियों को राष्ट्रीय सेवा योजना का बैज एवं तिलक लगाकर सम्मान किया।
प्रभारी प्राचार्य के रूप में उपस्थित डॉ. राजाराम सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना नागरिक समाज को मजबूत करने के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है जो लोकतंत्र की बुनियाद को सुदृढ़ता देता है साथ ही उन्होंने अपने पूर्व अनुभवों को भी साझा किया।
डॉ. हर्षित द्विवेदी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में ग्राम रोजगार सचिव श्री मोहम्मद राजा साहनी ने स्वयंसेवकों के सात दिन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व के विकास कर राष्ट्र निर्माण में सहायक होते हैं। इसके बाद अंजलि पटेल ने लक्ष्य प्रस्तुत किया तथा चंद्रमुखी बर्मन, प्रिया अहीर ने सात दिवसीय शिविर के अनुभव साझा किये। अतिथियों के द्वारा सभी शिवरार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्रीमती माया बाई लोधी सरपंच सनकुई, सचिव श्री गुमान सिंह बागरी सनकुई, ग्राम रोजगार सचिव मो.रजा साहनी सनकुई, श्री सुशील कुमार चौधरी प्रधान अध्यापक शास.प्राथमिक शाला सनकुई, सहायक अध्यापक श्रीमती अंजू, श्री अजय कुमार पटेल, श्री अश्वनी कुमार लोधी शास. प्राथमिक शाला सनकुई, डॉ. मनीषा व्यास, डॉ.श्वेता सिंह बघेल, डॉ.हर्षित, डॉ. अखिलेश द्विवेदी, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, श्रीमती स्मिता परसाई, श्री जवाहर लाल चौधरी, श्रीमती रेणुका नागवंशी, श्री सूर्यभान दाहिया, श्रीमती केतकी बर्मन, के साथ अधिक संख्या में विद्यार्थियों, ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस शिविर को सफल बनाने में दलनायक अभिषेक कुमार का विशेष योगदान रहा ।

*नशा मुक्ति की निकाली रैली* शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन एवं कार्य...
28/02/2026

*नशा मुक्ति की निकाली रैली*

शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी, दलनायक अभिषेक कुमार, उप-दलनायक दीनदयाल चक्रवर्ती के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शासकीय प्राथमिक विद्यालय सनकुई, तहसील आयोजित किया गया है। जिसके छठवें दिन स्वयं सेवकों ने प्रातः काल प्रभात फेरी निकाली, व्यायाम, प्राणायाम, योग एवं परेड का अभ्यास किया, इसके पश्चात नशा मुक्ति रैली, नशा छोडो, जीवन से नाता जोड़ो। नशे की लत एक बीमारी है, इससे दूर रहना समझदारी है। जो नशे को हराएगा, वही सच्चा वीर कहलाएगा। बीड़ी पीके खाॅंस रहा है, मौत से आगे नाच रहा है। नारों के साथ निकालकर गांव में भ्रमण किया और ग्रामीणों से संवाद कर नशे से दूर रहने का आग्रह किया। बौद्धिक सत्र में दलनायक अभिषेक कुमार ने बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया, इसके उपरान्त श्री अभिषेक चोबे, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए हेलमेट लगाने पर जोर डाला, साइबर अपराध से बचाव हेतु ओटीपी किसी से साझा न करें, उपहार एवं प्रलोभन वाले कॉल को रिसीव न करें, सोशल मीडिया प्लेटफार्म को सुरक्षित रूप से उपयोग करें। स्वयं जागरुक रहें और अपने परिवार एवं ग्रामीणजनों को भी जागरुक करें साथ ही छात्र जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वयंसेवक रहते हुए अपने अनुभवों को साझा किये। इस अवसर पर श्री आशीष नामदेव, पत्रकार जितेंद्र मिश्रा सहित स्वयंसेवकों और ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही। बौद्धिक सत्र का संचालन एवं आभार व्यक्त डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी ने किया।

28/02/2026

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर
शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा
जिला कटनी

*मतदाता जागरूकता रैली निकालकर किया ग्राम वासियों को जागरूक* शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल...
28/02/2026

*मतदाता जागरूकता रैली निकालकर किया ग्राम वासियों को जागरूक*

शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी, दलनायक अभिषेक कुमार, उप-दलनायक दीनदयाल चक्रवर्ती के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शासकीय प्राथमिक विद्यालय सनकुई, तहसील आयोजित किया गया है। जिसके पाॅंचवे दिन स्वयं सेवकों ने प्रातः काल प्रभात फेरी निकाली, व्यायाम, प्राणायाम, योग एवं परेड का अभ्यास किया, इसके पश्चात मतदाता जागरूकता रैली वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है। सारे काम छोड़ दो,
सबसे पहले वोट दो। जन-जन की है यही पुकार, वोट डालो अबकी बार। हम सब ने यह ठाना है, वोट डालने जाना है। नारे लगाते हुए गांव में भ्रमण किया और अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने और अपने मत का उचित प्रयोग करने पर चर्चा की और रामकिशन, रितिक, अर्जुन, शिवा,सोहन, अनुज कुमार लोधी, रामकेश अभिषेक कुमार लोधी अभिजीत कुमार लोधी रोहित कुमार लोधी
अनिल कुमार लोधी के साथ अन्य ग्रामीण जनों को मतदाता शपथ दिलाई गई। रैली के दौरान स्थानीय स्वयंसेविका राधा पटेल के आग्रह पर उनके घर पर समस्त स्वयंसेवक ठहरे, पिताजी श्री उदयभान पटेल एवं माताजी श्रीमती उषा बाई ने कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त स्वयंसेवकों का तिलक लगाकर स्वागत किया और शिविर की शुभकामनाएं दी। बौद्धिक सत्र में रेशमा पटेल और चंद्र कुमार ने बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया, इसके उपरांत लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका विषय पर शासकीय प्राथमिक शाला सनकुई के अध्यापक श्री भुवनेश्वर बर्मन ने अपने विचार रखे। इसी क्रम में श्री अजय पटेल ने स्वयंसेवकों को शिविर में अनुशासन, टीमवर्क की महत्वता पर अपने विचार रखे। श्री अश्वनी पटेल ने भी स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करते हुए अपने छात्र जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वयंसेवक रहते हुए अपने अनुभवों को साझा किये। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती अंजु कोल के साथ स्वयंसेवकों और ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही। बौद्धिक सत्र का संचालन एवं आभार व्यक्त डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी ने किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा द्वारा 20 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक इकाई शिविर का आयोजन किया गया ...
28/02/2026

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा द्वारा 20 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक इकाई शिविर का आयोजन किया गया डॉ कृष्ण कुमार नागवंशी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय की मार्गदर्शन में दलनायक अभिषेक कुमार तथा उपाध्याय नायक दीनदयाल चक्रवर्ती की नेतृत्व में शिविर का संचालन शुरू हुआ उद्घाटन सत्र में शासकीय महाविद्यालय के समस्त अध्यापक गण तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा के सात दिवसीय इस विशेष शिविर का शुभारंभ किया। शिविर ग्राम संकुई में लगाया गया ।

Address

Dheemarkheda
Katni
483332

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS Dheemarkheda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category