रामतीर्थ परमहंस Dig - सपा समर्थक

  • Home
  • India
  • Khaga
  • रामतीर्थ परमहंस Dig - सपा समर्थक

रामतीर्थ परमहंस Dig - सपा समर्थक मा. रामतीर्थ परमहंस (Rtd. DIG)
समाजवादी विचारधारा
जन सेवा | जनता की आवाज़
जय श्री परमहंस जय समाजवाद

खागा में सपा नेता रामतीर्थ परमहंस ने सुनीं जनसमस्याएं, बोले- किसान खाद के लिए परेशानफतेहपुर, (उतर प्रदेश) संवाददाता सोहन...
30/07/2026

खागा में सपा नेता रामतीर्थ परमहंस ने सुनीं जनसमस्याएं, बोले- किसान खाद के लिए परेशान

फतेहपुर, (उतर प्रदेश) संवाददाता सोहनलाल। खागा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व डीआईजी तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस ने मंगलवार को जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं इस दौरान उन्होंने किशनपुर पंप कैनाल ग्राम पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने पार्टी के बूथ अध्यक्षों में लक्ष्मी नारायण निषाद, अखिलेश चंद्र पटेल, श्री लाल, संजय सिंह पटेल, राजकुमार आदि अलग अलग बूथ अध्यक्षों से भेंट कर संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी हासिल की इसके बाद वह बम्हरौली, अढ़ौली, गोपालपुर, अजरौली और शुकुलपुर गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।रामतीर्थ परमहंस ने कहा कि क्षेत्र के किसान समय पर खाद उपलब्ध न होने से परेशान हैं खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों को लेकर किसानों में चिंता का माहौल है उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, सिंचाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखी। जहां उनका निदान होना चाहिए उन्होंने दावा किया कि जनता वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज है और बदलाव चाहती है लोगों ने खुलकर अपनी राय रखते हुए क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी किसानों, युवाओं और आम जनता के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा उनकी आवाज को हर स्तर पर उठाया जाएगा इस मौके पर उनके साथ सेक्टर अध्यक्ष रोहित निषाद,संतोष कुमार सिंह उर्फ गुरु रामसुमेर सरोज सहित क्षेत्र के तमाम लोग रहे।

समर्थक रामतीर्थ परमहंस Ramtirth Paramhans पासी समाज फतेहपुर Samajwadi Party समाजवादी पार्टी

Address

Khaga
212655

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when रामतीर्थ परमहंस Dig - सपा समर्थक posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category