Prince chetmal social worker

  • Home
  • Prince chetmal social worker

Prince chetmal social worker � BSW छात्र (सेकंड ईयर)
� समाज सेवा | रक्तदान | युवा नेतृत्व
� ग्रामीण विकास व मानव कल्याण के लिए

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषदजल गंगा संवर्धन अभियान 2026 (द्वितीय चरण)जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजितउत...
29/03/2026

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद
जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 (द्वितीय चरण)
जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित
उत्कृष्ट विद्यालय खालवा – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के द्वितीय चरण अंतर्गत जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीएसडब्ल्यू (BSW) एवं एमएसडब्ल्यू (MSW) कक्षा के समापन के पश्चात उसी ग्राउंड पर जल संरक्षण के उद्देश्य से सोकता गड्ढा (Soak Pit) का निर्माण किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक ललित पंवार सर के मार्गदर्शन में यह कार्य संपन्न हुआ। साथ ही परामर्शदाता मोहन रोकड़े जी, तीरथ सिंह देवड़ा जी, मोहन मालवीय जी, नेपाल सिंह पवार जी एवं सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) के छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण, भूजल स्तर में वृद्धि तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। सोकता गड्ढा निर्माण के माध्यम से जल के समुचित प्रबंधन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने जल संरक्षण हेतु सतत कार्य करने का संकल्प लिया।
✍️ प्रस्तुतकर्ता:
प्रिंस चेतमल
(बीएसडब्ल्यू छात्र)

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prince chetmal social worker posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your organization to be the top-listed government service?

Share