Political line

Political line Abdul Razzaque Qureshi

21/08/2026

Khamgaon Eid Milad un Nabi / Imam Hafiz Sarfaraz Khan को सुने

20/08/2026

खामगांव कांग्रेस शहर अध्यक्ष के जन्मदिन पर सामाजिक उपक्रम | रक्तदान, बैग वितरण और चादरपोशी

14/08/2026

रोहित पगारिया के खिलाफ क्यों भड़के गुलजामा शाह? उपविभागीय अधिकारी को ज्ञापन, जानिए पूरा मामला

गूंगी गुड़िया’ पर सियासी घमासान, खामगांव में सपकाळ के खिलाफ गूंजे विरोध के नारे उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी क...
08/08/2026

गूंगी गुड़िया’ पर सियासी घमासान, खामगांव में सपकाळ के खिलाफ गूंजे विरोध के नारे उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर NCP का ‘जूते मारो’ आंदोलन; बोले राणा दिलीकुमार सानंदा मातृशक्ति का अपमान महाराष्ट्र बर्दाश्त नहीं करेगा (The Political Line)

खामगांव। महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी का तापमान बढ़ा हुआ है। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ की कथित टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद अब खामगांव तक पहुंच गया है। NCP (अजित पवार गुट) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार, 7 अगस्त को सपकाळ के खिलाफ ‘जूते मारो आंदोलन’ कर अपना विरोध दर्ज कराया।

विवाद की शुरुआत सपकाळ की सुनेत्रा पवार पर की गई टिप्पणी से हुई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने राजनीतिक संदर्भ में ‘गूंगी गुड़िया’ शब्द का इस्तेमाल किया। इस टिप्पणी पर NCP ने तीखी आपत्ति जताते हुए इसे महिला का अपमान बताया। सपकाळ ने बाद में अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि यह शब्द न तो अपशब्द है और न ही असंसदीय।

इसी विवाद के विरोध में खामगांव में राष्ट्रवादी कांग्रेस के जनसंपर्क कार्यालय के सामने कार्यकर्ता जुटे। हाथों में विरोध के बैनर और जुबान पर नारे थे। राणा दिलीपकुमार सानंदा के नेतृत्व में हुए आंदोलन में सपकाळ के बयान की निंदा की गई।

इस दौरान सानंदा ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन महिलाओं का अपमान करने वाली भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, मगर व्यक्तिगत स्तर पर अपमानजनक टिप्पणी महाराष्ट्र की संस्कारी राजनीतिक परंपरा को शोभा नहीं देती।

मामला यहीं थमता नजर नहीं आ रहा। महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में NCP कार्यकर्ताओं की ओर से सपकाळ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

अब सवाल यह है कि बयानबाजी की यह राजनीतिक गर्मी’ आगे और कितनी बढ़ेगी—और क्या इस विवाद पर सपकाळ की ओर से कोई नया जवाब आएगा?

इसी तरह की सियासी खबरों के लिए The Political line के पेज को Follow करे

खामगांव: सड़क हादसे में घायल शाहबाज खान  का उपचार के दौरान निधन (The Political Line)खामगांव के बर्डे प्लॉट निवासी शाहबाज...
06/08/2026

खामगांव: सड़क हादसे में घायल शाहबाज खान का उपचार के दौरान निधन (The Political Line)

खामगांव के बर्डे प्लॉट निवासी शाहबाज खान बाबा खान का 4 अगस्त को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान अस्पताल में निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे जुगनू टी पॉइंट के पास बालाजी पेट्रोल पंप के सामने शाहबाज खान ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो शाहबाज खान से जा टकराया, जिससे उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक इलाज चलने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में शाहरुख खान की शिकायत पर शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में बुलेट चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) एवं 125(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

बढ़ती लागत के बीच महाराष्ट्र में एसटी बस किराए में 13.56% की बढ़ोतरी, 10% हंगामी किराया वृद्धि समाप्त(The Political Line...
18/07/2026

बढ़ती लागत के बीच महाराष्ट्र में एसटी बस किराए में 13.56% की बढ़ोतरी, 10% हंगामी किराया वृद्धि समाप्त
(The Political Line)

महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एमएसआरटीसी) की बसों के किराए में 13.56 प्रतिशत की वृद्धि को राज्य परिवहन प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी है। एमएसआरटीसी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बढ़ती परिचालन लागत और यात्रियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, देश में युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण डीजल की कीमतों में वृद्धि, एसटी कर्मचारियों के विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी, बसों के स्पेयर पार्ट्स, टायर तथा रखरखाव पर होने वाले खर्च में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

एमएसआरटीसी ने स्पष्ट किया है कि 13.56 प्रतिशत किराया वृद्धि लागू होने के बाद पहले से लागू 10 प्रतिशत हंगामी (अस्थायी) किराया वृद्धि समाप्त कर दी जाएगी।

महामंडल का कहना है कि आर्थिक स्थिरता बनाए रखने, राज्यभर के लाखों यात्रियों को सुरक्षित, दर्जेदार और निर्बाध परिवहन सेवा उपलब्ध कराने तथा भविष्य में भी सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए यह निर्णय आवश्यक था। बढ़े हुए राजस्व से एसटी सेवा को अधिक सक्षम, टिकाऊ और यात्री सुविधाओं के अनुरूप विकसित करने में सहायता मिलेगी।

ऑनलाइन वोटर पंजीकरण के नियमों में बदलाव, नए मतदाताओं को अब देनी होगी माता-पिता की SIR जानकारी(The Political Line) चुनाव ...
14/07/2026

ऑनलाइन वोटर पंजीकरण के नियमों में बदलाव, नए मतदाताओं को अब देनी होगी माता-पिता की SIR जानकारी
(The Political Line)

चुनाव आयोग ने पहली बार मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन फॉर्म-6 (ECINET) भरने की प्रक्रिया में नया प्रावधान लागू किया है। अब नए आवेदकों को आवेदन के दौरान यह घोषणा करनी होगी कि उनके माता-पिता पिछली स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में शामिल थे या नहीं। यह जानकारी दिए बिना ऑनलाइन आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा।

यदि माता-पिता पिछली SIR प्रक्रिया में शामिल रहे हैं, तो आवेदक को उनके विधानसभा क्षेत्र का नंबर, पोलिंग बूथ (पार्ट नंबर) और मतदाता सूची में दर्ज क्रमांक (सीरियल नंबर) की जानकारी देनी होगी। वहीं, यदि वे SIR में शामिल नहीं थे, तो इसका विकल्प चुनते हुए उनके नाम और उपलब्ध होने पर EPIC (मतदाता पहचान पत्र) नंबर दर्ज करने होंगे।

चुनाव आयोग का कहना है कि इस नई व्यवस्था से नए मतदाताओं की पहचान का सत्यापन अधिक प्रभावी होगा और कई मामलों में अतिरिक्त दस्तावेजों की आवश्यकता भी कम पड़ेगी। आयोग के अनुसार, SIR का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना तथा मृत, डुप्लीकेट, स्थानांतरित या अपात्र नामों को हटाकर मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना है।

हालांकि, इस बदलाव को लेकर कानूनी बहस भी शुरू हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि फॉर्म-6 जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के तहत निर्धारित वैधानिक प्रपत्र है। ऐसे में इसमें किसी भी बदलाव के लिए केंद्र सरकार की अधिसूचना और राजपत्र (गजट) में संशोधन आवश्यक माना जाता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस संबंध में सार्वजनिक रूप से कोई संशोधन अभी तक सामने नहीं आया है।

महत्वपूर्ण: यह नया प्रावधान फिलहाल पहली बार ऑनलाइन फॉर्म-6 के माध्यम से वोटर बनने वाले आवेदकों पर लागू बताया जा रहा है। पहले से मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं के लिए यह नया आवेदन नियम नहीं है।

खामगाव : शाळांच्या प्रश्नांवर AIMIM चा 'भिक मागो आंदोलन'चा इशारा(The Political Line)खामगाव, दि. ९ जुलै : ऑल इंडिया मजलिस...
09/07/2026

खामगाव : शाळांच्या प्रश्नांवर AIMIM चा 'भिक मागो आंदोलन'चा इशारा
(The Political Line)

खामगाव, दि. ९ जुलै : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) खामगाव शहराध्यक्ष आरिफ पहलवान यांनी खामगाव नगर परिषदेला निवेदन देत नगर परिषदेच्या अखत्यारितील शाळांमधील विविध समस्यांकडे लक्ष वेधले आहे. यापूर्वी दि. १२ जून २०२६ रोजी याच मागण्यांसंदर्भात निवेदन देण्यात आले होते. मात्र, अद्याप कोणतीही ठोस कार्यवाही करण्यात आलेली नसल्याचा आरोप निवेदनात करण्यात आला आहे.

मागण्यांकडे सातत्याने दुर्लक्ष होत असल्याच्या निषेधार्थ दि. १७ जुलै २०२६ रोजी खामगाव शहरात 'भिक मागो आंदोलन' करण्यात येणार असल्याची माहिती निवेदनात देण्यात आली आहे. आंदोलनादरम्यान जमा होणारी रक्कम नगर परिषदेच्या शाळांच्या सुधारणा कामांसाठी नगर परिषदेला सुपूर्द करण्यात येणार असल्याचेही नमूद करण्यात आले आहे.

तसेच, यानंतरही मागण्यांची पूर्तता न झाल्यास अधिक तीव्र आंदोलन छेडण्यात येईल. आंदोलनामुळे उद्भवणाऱ्या परिस्थितीची संपूर्ण जबाबदारी नगर परिषद प्रशासन व शासनाची राहील, असा इशाराही निवेदनातून देण्यात आला आहे.

हे निवेदन AIMIM खामगाव शहराध्यक्ष आरिफ पहलवान यांनी नगर परिषद प्रशासनाला सादर केले असून त्याच्या प्रती जिल्हाधिकारी बुलढाणा, उपविभागीय अधिकारी (महसूल) खामगाव तसेच शहर पोलीस स्टेशनलाही पाठविण्यात आल्या आहेत.

Address

Mastan Chowk Near Beaf Market Daal Fail Road
Khamgaon
444303

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Political line posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Political line:

Shortcuts

Share