14/06/2023
Homeमध्यप्रदेश
MP Tourism : महेश्वर में घूमने की 10 खूबसूरत जगह, जानें इतिहास और पहुंचने का रास्ता
MP Tourism : महेश्वर प्रमुख पर्यटक स्थल में शुमार है ये पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। नर्मदा नदी के तट पर स्थित मंडलेश्वर प्राचीन मंदिरों का एक शहर है।
मध्यप्रदेश
By आयुषी जैन On Feb 10, 2023
MP Tourism, Maheshwar
ShareWhatsAppFacebookTwitterTelegramFollow us on Google News
MP Tourism : मध्यप्रदेश को देश का दिल कहा जाता है। ये सबसे खूबसूरत है यहां कई धार्मिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद है। जहां हर साल हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इन दिनों मध्यप्रदेश पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां आकर सभी खूबसूरत जगहों का दीदार करना पसंद कर रहे हैं।
आज हम आपको मध्यप्रदेश का वाराणसी घुमाने की रहे हैं। जी हां, एमपी का महेश्वर मध्य भारत के वाराणसी के रूप में जाना जाता है। यहां कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं। यहां जाने के बाद आप वहां की खूबसूरती में डूब जाएंगे। नर्मदा नदी के तट पर महेश्वर स्थित है।
महेश्वर प्राचीन में मालवा साम्राज्य की रानी अहिल्याबाई के होल्कर राज्य की राजधानी थी। इस वजह से यहां कई इमारतों और सार्वजनिक कार्यों में मराठा वास्तुकला की झलक पर्यटकों को देखने को मिलती है। आज भी यहां लोग आध्यात्मिक अनुभव लेने पहुंचते हैं।