31/08/2026
आज (31 अगस्त 2026) मान्यवर कांशीराम गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक (MKGP), तिरवा, कन्नौज और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर के बीच अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर किए गए।
यह समझौता CSJMU कानपुर के माननीय कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक एवं MKGP की प्रधानाचार्या सुश्री निधि वार्ष्णेय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
MoU के प्रमुख उद्देश्य:
फैकल्टी एक्सचेंज: शिक्षकों का परस्पर ज्ञान व शैक्षणिक आदान-प्रदान।
रिसर्च सहयोग: साझा अनुसंधान एवं तकनीकी विकास प्रोजेक्ट्स।
स्टूडेंट इंटर्नशिप: छात्रों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर करियर अवसर।
लैब रिसोर्स एक्सचेंज: दोनों संस्थानों के लैब संसाधनों का साझा उपयोग।