Bharat 10 News

01/09/2026

खटीमा शहीद स्थल पर यूकेडी का भव्य कार्यक्रम,राज्य आंदोलन के शहीदों को किया नमन - काशी सिंह ऐरी उत्तराखंड क्रांति दल।

01/09/2026

खटीमा गोली कांड की बरसी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

01/09/2026

खटीमा कांड की बरसी पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि, विधायक कापड़ी ने उठाई लंबित आंदोलनकारियों की मांग की बात - भुवन चन्द्र कापड़ी विधायक खटीमा

01/09/2026

टनकपुर से ‘खेल महाकुम्भ 2026’ का आगाज: CM धामी ने किया शुभारंभ, पदक विजेताओं को मिलेगा 4% सरकारी आरक्षण।

उत्तराखंड को 'खेलभूमि' बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के टनकपुर स्थित स्व. कैलाश चन्द्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का भव्य शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट खिलाड़ी गहना महर को मशाल सौंपकर 10वें खेल महाकुम्भ की शुरुआत की।
समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने पारंपरिक खेल ‘मुर्गा झपट’ और योगासन का शानदार प्रदर्शन किया।

01/09/2026

खटीमा में बारिश का कहर,बनगवां गांव में घुसा बाढ़ का पानी,26 लोगों का रेस्क्यू।

खटीमा में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र के बनगवां गांव में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया, जिससे ग्रामीणों का रोजमर्रा का सामान पानी में जलमग्न हो गया।

01/09/2026

टनकपुर में STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई,25 लाख की M**A ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार।

टनकपुर में एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट और टनकपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो सौ चवालीस दशमलव जीरो छह ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुई है,जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

01/09/2026

खटीमा शहीद स्थल पर यूकेडी का भव्य कार्यक्रम,राज्य आंदोलन के शहीदों को किया नमन।

खटीमा के शहीद स्थल पर उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया।

01/09/2026

खटीमा कांड की बरसी पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि, विधायक कापड़ी ने उठाई लंबित आंदोलनकारियों की मांग की बात।

खटीमा गोली कांड की बरसी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष,त्याग और बलिदान का परिणाम है।

01/09/2026

बाढ़ के बीच ‘रक्षक’ बनी सितारगंज पुलिस।
फायर ब्रिगेड और एस डी आर एफ—तीन-चार फीट पानी में फंसे परिवारों को बोट से निकाला।

बच्चों समेत सभी को सुरक्षित पहुंचाया।
सितारगंज में लगातार हो रही भारी बारिश ने ग्राम नकाहा,नया गांव और बैगुल डैम के पीछे के क्षेत्र में मुश्किलें बढ़ा दीं। अत्यधिक वर्षा के कारण गांव में तीन से चार फीट तक पानी भर जाने से करीब छह से सात परिवार बाढ़ जैसी स्थिति में अपने घरों में फंस गए। घरों के चारों ओर पानी का सैलाब और परिवारों में छोटे-छोटे बच्चों की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। ऐसे संकट के समय में सितारगंज पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ग्रामीणों के लिए ‘रक्षक’ बनकर पहुंची और कई घंटे की तत्परता व साहस के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर बच्चों, महिलाओं और पुरुषों समेत सभी प्रभावित ग्रामीणों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

01/09/2026

बाढ़ के बीच ‘रक्षक’ बनी सितारगंज पुलिस।
फायर ब्रिगेड और एस डी आर एफ—तीन-चार फीट पानी में फंसे परिवारों को बोट से निकाला।

01/09/2026

Address

Khatima
262308

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat 10 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bharat 10 News:

Shortcuts

Share