The Indian Science Congress Association

The Indian Science Congress Association [email protected]" rel="ugc" target="_blank">https://[email protected] L. Simonsen and Professor P.S. MacMahon.

The Indian Science Congress Association (ISCA) owes its origin to the foresight and initiative of two British Chemists, namely, Professor J. It occurred to them that scientific research in India might be stimulated if an annual meeting of research workers somewhat on the lines of the British Association for the Advancement of Science could be arranged. From this modest beginning with hundred and f

ive members and thirty five papers communicated for reading at the first session, ISCA has grown into a strong fraternity with more than thirty thousand members till to date.

भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था में  दिनांक 25.03.26 को जनवरी से मार्च  महीने के राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक गृह मं...
26/03/2026

भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था में दिनांक 25.03.26 को जनवरी से मार्च महीने के राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक गृह मंत्रालय,राजभाषा विभाग, कोलकाता के उप निदेशक (कार्यान्वयन) डाॅ. विचित्र सेन गुप्त जी के सुझावों के आधार पर सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार जी ने राजभाषा के प्रतिनिधि डॉ. विचित्र सेन गुप्त जी का स्वागत किया और साथ ही इस बैठक की अध्यक्षता भी किए । हिन्दी अनुभाग प्रभारी सुश्री देवश्री दत्ता ने कार्यकारी समिति की अनुमति से बैठक की कार्यवाही को सुचारु रूप से पूरा किया।

इस बैठक के बाद गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, कोलकाता के उप निदेशक (कार्यान्वयन) डाॅ. विचित्र सेन गुप्त जी के द्वारा 'कार्यालय में हिंदी के कामकाज' के विषय पर जनवरी से मार्च महीने की हिंदी कार्यशाला भी भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था के सभाकक्ष में ली गई। कार्यकारी सचिव डॉ. अतुल कुमार जी ने अतिथि महोदय जी का स्वागत किया एवं हिन्दी प्रभारी सुश्री देवश्री दत्ता ने माननीय उप निदेशक (कार्यान्वयन) डाॅ. विचित्र सेन गुप्त

cleaning of top of water reservoir
26/02/2026

cleaning of top of water reservoir

12/02/2026

Department of Science and Technology, Government of India invites proposals under Mission सह-SANKALP — a national Science & Technology mission dedicated to advancing sustainable livelihoods through science-led solutions for rural and SC communities.

Eligible institutions are encouraged to pilot and scale STI-driven interventions that create measurable impact, empower SC communities, and accelerate SDG-aligned inclusive growth.

Partner with us in shaping a self-reliant and inclusive future for the nation.

Apply now: https://onlinedst.gov.in

Dr Jitendra Singh Abhay Karandikar NITI Aayog Principal Scientific Adviser to GoI

दिनांक 10.02.26 को नराकास, कोलकाता, कार्यालय - 5 के तत्वावधान में राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला में  'चित्र देखकर कहानी लेख...
11/02/2026

दिनांक 10.02.26 को नराकास, कोलकाता, कार्यालय - 5 के तत्वावधान में राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला में 'चित्र देखकर कहानी लेखन प्रतियोगिता' आयोजित की गई।

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति , नराकास , कोलकाता (कार्यालय – 5) की प्रथम अर्द्धवार्षिक बैठक दिनांक 24.12.2025 को समिति क...
11/02/2026

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति , नराकास , कोलकाता (कार्यालय – 5) की प्रथम अर्द्धवार्षिक बैठक दिनांक 24.12.2025 को समिति के अध्यक्षीय कार्यालय भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था , कोलकाता के सभागार में आयोजित की गई । इस बैठक में सदस्य कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख एवं हिन्दी प्रतिनिधि तथा राजभाषा विभाग, भारत सरकार के प्रतिनिधियों सहित कुल 48 सदस्य शामिल हुए ।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था के कार्यकारी सचिव डॉ. अतुल कुमार ने की। बैठक का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ मुख्य अतिथि तथा राजभाषा विभाग के अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति – चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात नराकास , कोलकाता (कार्यालय – 5) के सदस्य – सचिव सुश्री देवश्री दत्ता द्वारा स्वागत सम्बोधन किया गया ।

इस बैठक में राजभाषा विभाग , भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (पूर्व ) के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. विचित्रसेन गुप्त, उप निदेशक (कार्यान्वयन ) एवं हिन्दी शिक्षण योजना (पूर्व ), कोलकाता से श्रीमती कवितांजली महंती, सहायक निदेशक (राजभाषा) एवं कार्यालयाध्यक्ष शामिल हुए । उन्होंने हिन्दी शिक्षण योजना के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी ।

Celebration of Republic Day at ISCA office        Department of Science and Technology, Government of India
26/01/2026

Celebration of Republic Day at ISCA office

Department of Science and Technology, Government of India

cleaning of ISCA garden
31/12/2025

cleaning of ISCA garden

भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था में  दिनांक  04.12.25 को अक्तूबर से दिसम्बर महीने के राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक गृ...
07/12/2025

भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था में दिनांक 04.12.25 को अक्तूबर से दिसम्बर महीने के राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक गृह मंत्रालय,राजभाषा विभाग, कोलकाता के उप निदेशक (कार्यान्वयन) डाॅ. विचित्र सेन गुप्त जी के सुझावों के आधार पर सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार जी ने राजभाषा के प्रतिनिधि डॉ. विचित्र सेन गुप्त जी का स्वागत किया और साथ ही इस बैठक की अध्यक्षता भी किए । हिन्दी अनुभाग प्रभारी सुश्री देवश्री दत्ता ने सदस्य– सचिव की भूमिका अदा करते हुए अध्यक्ष की अनुमति से बैठक की कार्यवाही को सुचारु रूप से पूरा किया। इस बैठक में गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, कोलकाता के उप निदेशक (कार्यान्वयन) डाॅ. विचित्र सेन गुप्त जी ने भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, कोलकाता (कार्यालय - 5 )की अध्यक्षता प्राप्त करने हेतु भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था के कार्यकारी सचिव डॉ अतुल कुमार जी एवं हिन्दी अधिकारी सुश्री देवश्री दत्ता को नराकास के सदस्य सचिव बनने के लिए बधाई दिये। माननीय उप निदेशक (कार्यान्वयन) डाॅ. विचित्र सेन गुप्त जी को स्मृति - चिन्ह भेंट कर उनका मानवर्धन किया गया।

भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया।
27/11/2025

भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया।

भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था में अक्तूबर से दिसंबर महीने की हिन्दी कार्यशाला (तकनीकी) का आयोजन दिनांक 16.10.2025 को कि...
19/11/2025

भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था में अक्तूबर से दिसंबर महीने की हिन्दी कार्यशाला (तकनीकी) का आयोजन दिनांक 16.10.2025 को किया गया। इस कार्यक्रम में यूको बैंक, स्टाफ प्रशिक्षण केंद्र, कोलकाता के मुख्य प्रबंधक ( राजभाषा) माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार शर्मा जी ने कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारीगणों को राजभाषा कार्यान्वयन में ई- टुल्स के बारे में अवगत कराया और साथ ही हिन्दी सप्ताह समारोह के विजेताओं को बधाई देने के साथ - साथ उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया। माननीय महोदय जी का स्वागत कार्यालय के कार्यकारी सचिव डॉ. अतुल कुमार जी के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया ।अतिथि महोदय, कार्यालय प्रमुख और कार्यालय में उपस्थित समस्त साथियों का धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय के हिन्दी अनुभाग की ओर से कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी सुश्री देवश्री दत्ता द्वारा किया गया ।

भारत सरकार के निर्देशानुसार, भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था में 'वंदे मातरम गीत' के सामूहिक गायन का आयोजन हुआ। गीत को  स...
11/11/2025

भारत सरकार के निर्देशानुसार, भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था में 'वंदे मातरम गीत' के सामूहिक गायन का आयोजन हुआ। गीत को संस्था की कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी सुश्री देवश्री दत्ता द्वारा मधुर स्वर में गाया गया।
इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख डॉ अतुल कुमार कार्यकारी सचिव , डॉ अरुण कुमार पांडेय सहायक कार्यकारी सचिव सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था के हिन्दी सप्ताह समारोह का समापन हिन्दी कार्यशाला के साथ किया गया । इस अवसर पर भारत सरकार...
06/11/2025

भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था के हिन्दी सप्ताह समारोह का समापन हिन्दी कार्यशाला के साथ किया गया । इस अवसर पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य श्री नवीन कुमार प्रजापति जी को हिन्दी कार्यशाला के लिए दिनांक 26.09.25 को आमंत्रित किया गया । वे सूचना प्रौद्योगिकी एवं आवश्यकता व चुनौती विषय पर अपना व्यक्तव्य रखें जो आज वर्तमान स्थिति में अत्यंत तात्पर्यपूर्ण है । आशा है कि इस कार्यशाला से संस्था के प्रत्येक कर्मयोगी लाभ ज़रूर उठायेंगे । उनका स्वागत कार्यालय के कार्यकारी सचिव डाॅ. अतुल कुमार जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।अतिथि महोदय को मानदेय भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथि एवं कार्यालय के कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय के हिंदी अनुभाग प्रभारी सुश्री देवश्री दत्ता द्वारा किया गया।

Address

14 Biresh Guha Street
Kolkata
700017

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Indian Science Congress Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to The Indian Science Congress Association:

Share