ऐसा है हमारा कुण्डा Aisa Hai Hamara Kunda

  • Home
  • India
  • Kunda
  • ऐसा है हमारा कुण्डा Aisa Hai Hamara Kunda

ऐसा है हमारा कुण्डा Aisa Hai Hamara Kunda We Don't share Negative Contents Our Intention is only to glorify our locality
(1)

प्रतापगढ़ के अजगरा महान युधिष्ठिर-यक्ष संवाद प्रतियोगिताप्रथम स्थान विजेता को मिलेगा 1 लाख 51 हजार रुपये का पुरस्कारमित्र...
22/08/2026

प्रतापगढ़ के अजगरा महान युधिष्ठिर-यक्ष संवाद प्रतियोगिता
प्रथम स्थान विजेता को मिलेगा 1 लाख 51 हजार रुपये का पुरस्कार

मित्रों प्रतापगढ़ की धरती पर महाभारत की प्रसिद्ध युधिष्ठिर-यक्ष संवाद घटना पर आधारित युधिष्ठिर-यक्ष संवाद प्रतियोगिता प्रतापगढ़ के रानीगंज स्थिति अजगरा नामक स्थान पर होने जा रही है, अजगरा का इस घटना का पौराणिक सम्बंध रहा है और यह वाद संवाद की पौराणिक परंपरा को आधुनिक परिपेक्ष्य से जोड़ने का प्रयास इस प्रतियोगिता के माध्यम से किया जाएगा ।

इस योजना से सम्बंधित सभी जानकारियां प्रतापगढ़ जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताई गई है जिसे आप इस पोस्ट की फोटोज में पढ़ सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए अपने ग्राम प्रधान या ग्राम विकास अधिकारी से संपर्क करें।

कुंडा की जागरूकता भरी खबरों के लिए जुड़े रहें आपके अपने पेज " ऐसा है हमारा कुण्डा Aisa Hai Hamara K***a " के साथ

15 के अवसर पर कुंडा के विभिन्न संस्थानों पर फहराया गया तिरंगा नगर पंचायत अध्यक्षा ऊषा त्रिपाठी जी ने सफाई कर्मियों को कि...
16/08/2026

15 के अवसर पर कुंडा के विभिन्न संस्थानों पर फहराया गया तिरंगा
नगर पंचायत अध्यक्षा ऊषा त्रिपाठी जी ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय कुंडा में नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ऊषा त्रिपाठी भगवन जी द्वारा झंडा फहराया गया एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी भगवन जी के साथ परिसर में वृक्षारोपण किया गया और कुंडा की स्वच्छता के असल प्रहरी सफाई कर्मी भाइयों को टूल किट देकर सम्मानित भी किया गया ।
वहीं कुंडा के रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर जी द्वारा और कुंडा के तहसील परिसर में उच्च प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तिरंगा फहराया गया ।

कुंडा की ऐसी महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें आपके अपने पेज ऐसा है हमारा कुण्डा Aisa Hai Hamara K***a के साथ

ऐसा है हमारा कुन्डा की ओर से सभी कुन्डावासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳🇮🇳O Desh Mere Teri shaan Se ba...
15/08/2026

ऐसा है हमारा कुन्डा की ओर से सभी कुन्डावासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳🇮🇳

O Desh Mere Teri shaan Se badhkar 🇮🇳
#स्वतंत्रता_दिवस #भारतीय #ऐसा_है_हमारा_कुन्डा 💓 ***a

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व कुंडा में कल निकलेगी " तिरंगा यात्रा "कुंडा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से का किया अनुरोधम...
11/08/2026

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व कुंडा में कल निकलेगी " तिरंगा यात्रा "
कुंडा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से का किया अनुरोध

मित्रों कल 12 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पूर्व कुंडा में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह तिरंगा यात्रा कुंडा के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाएगी ।
यात्रा की शुरुआत पुराने बस अड्डे से दोपहर 3 बजे होगी जहाँ से लोग तिरंगा लेकर भगवन तिराहा मेन चौराहा होते हुए कुंडा के अलग अलग हिस्सों में तिरंगा यात्रा निकलेंगे।
आयोजकों ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए लोगों से जुड़ने की अपील की है।

तिरंगा यात्रा का समय : दोपहर 3 बजे
तिरंगा यात्रा शुरू होने का स्थान ;- पुराना बस अड्डा कुंडा प्रतापगढ़

कुंडा की ऐसी खबर खबरों के लिए जुड़े आपके अपने पेज " ऐसा है हमारा कुण्डा Aisa Hai Hamara K***a " के साथ

अगर चाहते हो कुंडा की बारिश का असली मजा उठाना तो " शंकर भइया के कुल्चे " जरूर खाना दोस्तों यदि इस बारिश के मौसम में आपका...
08/08/2026

अगर चाहते हो कुंडा की बारिश का असली मजा उठाना
तो " शंकर भइया के कुल्चे " जरूर खाना

दोस्तों यदि इस बारिश के मौसम में आपका भी मन कुछ चटपटा खाने के लिए मचल रहा है और आप खोज रहें कोई ऐसी डिस जो बेहद चटपटी हो और जिस खाते ही स्वर्ग सा आनंद प्राप्त हो जाये तो शंकर भइया के चटपटे कुल्चे हैं खास आपके लिए , जिनका स्वाद ऐसा की इसे खाते ही आप दुनिया के सारे स्वाद भूल जाएंगे क्योंकि शंकर भइया के कुल्चे होते हैं बेहद करारे जो शुद्ध देसी घी में तलकर तैयार होते हैं और इसके अंदर भरे सब्जियों के मसाले का स्वाद बेहद लाजवाब होता है और जब इसे तलकर इसपर नींबू का रस लगाया जाता है तो इसके स्वाद में आ जाती है बारिश के फुहारों सी ताजगी और इस खट्टेपन वाले स्वाद के साथ जब शंकर भइया की तीखी चटनी मिलती है तो बनता है एक ऐसा स्वाद जिसका नहीं है इस दुनिया मे कोई तोड़ और इतना ही नहीं इसके साथ आपको तीखी चटनी मीठी चटनी और प्याज पत्तागोभी का स्लाद भी मिलेगा।
तो फिर देर किस बात आप भी जल्दी जाइये और उठाईये मजा कुंडा की बारिश का ।
संपर्क ;- 81818 12749
दुकान का समय ;- शाम 3 बजे से 9 बजे तक
पता ;- हौदेश्वरनाथ धाम रोड , बेंती मोड़ पर ,कुंडा रेलवे स्टेशन के नजदीक , कुंडा प्रतापगढ़

कुंडा की ऐसी स्वादिष्ट खबरों के लिए जुड़े हमारे पेज ऐसा है हमारा कुण्डा Aisa Hai Hamara K***a के साथ

" मेदांता " लैब्स अब कुंडा में भी उपलब्ध घर पर कराएं टेस्ट " मेदांता " के भरोसे के साथमित्रों चिकित्सा जगत में भरोसे का ...
06/08/2026

" मेदांता " लैब्स अब कुंडा में भी उपलब्ध
घर पर कराएं टेस्ट " मेदांता " के भरोसे के साथ

मित्रों चिकित्सा जगत में भरोसे का प्रतीक माना जाने वाले मेदांता ग्रुप की ब्लड टेस्ट लैब्स की सुविधा अब कुंडा में भी उपलब्ध है।
यहां शुगर , थायरॉइड , यूरिन टेस्ट , बलगम , लीवर , किडनी , लिपिड प्रोफ़ाइल टेस्ट , आदि सभी प्रकार के टेस्ट उपलब्ध हैं ।
यहां आपको विशेष पैकेज जैसे स्वास्थ्य काया स्क्रीन(8 टेस्ट) ₹599 , स्वास्थ्य काया बेसिक(73 टेस्ट) ₹1299 , स्वास्थ्य काया मॉनिटर (75 टेस्ट ) ₹1399 , स्वास्थ्य काया एक्सटेंडेड(75 टेस्ट) ₹2499 , स्वास्थ्य काया कॉम्प्रिहेंसिव (77 टेस्ट)₹2999 भी मिलेंगे।
टेस्ट करवाने के लिए आप इनके लैब पर जा सकते हैं या फिर घर से सैम्पल एकत्रित (होम कलेक्शन) करने की सुविधा भी यहाँ उपलब्ध है।

संपर्क ;- 8318513992 , 9452226878
पता ;- सरकारी अस्पताल के सामने वाली गली में , सेवा सदन नर्सिंग होम के पास , कुंडा प्रतापगढ़ ।

कुंडा की शिक्षा , चिकित्सा और जागरूकता से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें आपके अपने पेज " ऐसा है ऐसा है हमारा कुण्डा Aisa Hai Hamara K***a " के साथ

कुंडा में साउथ इंडियन डिसेस का नया पता " जय दादरी सरकार न्यू कॉर्नर "दोस्तो कुंडा में विशाल मेगा मार्ट के ठीक सामने एक द...
06/08/2026

कुंडा में साउथ इंडियन डिसेस का नया पता
" जय दादरी सरकार न्यू कॉर्नर "

दोस्तो कुंडा में विशाल मेगा मार्ट के ठीक सामने एक दमदार टेस्ट वाली साउथ इंडियन डिसेस की शॉप लगती है शाम में जिसमे आपको शानदार स्वाद वाली साउथ इंडियन डिसेस जैसे , इडली , डोसा , पेपर डोसा , मसाला डोसा , उत्तपम मेंदू बड़ा आदि चीजे बेहतरीन टेस्ट के साथ मामूली से दाम पर मिलती हैं।
तो फिर देर किस बात की जल्दी जाओ और साउथ इंडियन डिसेस के साथ बारिश 🌧️ का मजा उठाओ

संपर्क ;- 7388644809
दुकान का समय ;- शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक
पता ;- विशाल मेगा मार्ट के ठीक सामने , पोस्ट ऑफिस के ठीक सामने वाली रोड पर , स्टेट बैंक के पास , कुंडा प्रतापगढ़

कुंडा की ऐसी टेस्टी खबरों के लिए जुड़े रहें आपके अपने पेज " ऐसा है हमारा कुण्डा Aisa Hai Hamara K***a " के साथ

चाचा का दमदार "बड़ा पाव" खाओबारिश के मौसम में मूड बनाओ दोस्तों यदि आप कुंडा में बारिश के मौसम में खोज रहे हैं कुछ स्वादिष...
05/08/2026

चाचा का दमदार "बड़ा पाव" खाओ
बारिश के मौसम में मूड बनाओ

दोस्तों यदि आप कुंडा में बारिश के मौसम में खोज रहे हैं कुछ स्वादिष्ट खाने के लिए तो आपको एक बार " चाचा का बड़ा पाव " जरूर खाना चाहिए। कुंडा के जयगुरुदेव फुल्की वाले के बगल रानी गिरजा स्कूल के ठीक सामने चाचा की बड़ा पाव की दुकान है जहाँ आपको मिलेगा बेहतरीन और चटपटेदार स्वाद वाला चाचा का बड़ा पाव इसके साथ ही आपको यहां मिलने वाली तीखी चटनी और नारियल की चटनी चाचा के बड़ा पाव के स्वाद में चार चांद लगा देती है साथ ही तीखा खाने के शौकीनों के लिए यहाँ तले हुए मिर्च भी मिलते हैं जो आपका मूड ही बना देते हैं।
बड़ा पाव की कीमत मात्र 20 रुपये ही है।

तो फिर देर किस बात की जल्दी जाओ और चाचा का बड़ा पाव खाकर कुंडा में बारिश का मजा उठाओ

दुकान का समय ;- दोपहर 12 बजे के बाद शाम 9 बजे तक

पता ;- जयगुरुदेव फुल्कीवाले के बगल और रानी गिरजाघर स्कूल के ठीक सामने सब्जी मंडी कुंडा प्रतापगढ़

दोस्तों " चाचा का बड़ा पाव " खाकर आपको कैसा लगा हमें कमेंट में अवश्य बताएं और ऐसी स्वादिष्ट खबरों के लिए जुड़े रहे आपके अपने पेज " ऐसा है हमारा कुंडा " के साथ

कुंडा को मिली एक और ट्रैक्टर एजेंसी की शौगात फरेदुपुर में हुई " श्री भगवन ट्रैक्टर्स " की शुरुआत मित्रों कुंडा के फरेदुप...
04/08/2026

कुंडा को मिली एक और ट्रैक्टर एजेंसी की शौगात
फरेदुपुर में हुई " श्री भगवन ट्रैक्टर्स " की शुरुआत

मित्रों कुंडा के फरेदुपुर में एक नयी आयशर ट्रैक्टर एजेंसी " श्री भगवन ट्रैक्टर्स " की शुरुआत हुई है। यहां आपको बेजोड़ मजबूती और बेमिसाल माईलेज वाले EICHER आयशर ट्रैक्टर के सभी नए मॉडल 551 , 333 , 380 आदि बेहद किफायती दाम पर मिलेंगे।

" श्री भगवन ट्रैक्टर्स " के संचालक श्री राजेश कुमार त्रिपाठी जी ने ऐसा है हमारा कुंडा से खास बातचीत में बताया कि " श्री भगवन ट्रैक्टर्स " को ऑथराइज्ड डीलरशिप की मान्यता प्राप्त है और यहाँ पर आपको ऑथराइज्ड वर्कशॉप भी मिलेंगी जो कि ट्रैक्टर खरीदारों के लिए सुविधाजनक होगा और उन्हें कहीं भी भटकना नहीं पड़ेगा साथ ही साथ "श्री भगवन ट्रैक्टर्स " पेपर वर्क से लेकर किसी भी समस्या की स्थिति में भी अपने ग्राहकों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और उन्हें सभी प्रकार की सर्विस समय पर मिलेंगी।

तो यदि आप भी नया ट्रैक्टर लेने के लिए सोच रहे हैं तो आयशर ट्रैक्टर आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है जो देता है बेजोड़ मजबूती के साथ बेमिसाल बजत इसलिए देर किस बात की जल्दी करें ।

संपर्क ;- 73176 69425
पता ;- फरेदुपुर पेट्रोल पंप के पास , कृष्णा गेस्ट हाउस के बगल
फरेदुपुर कुंडा प्रतापगढ़

कुंडा की ऐसी खास खबरों के लिए जुड़े रहें आपके अपने पेज " ऐसा है हमारा कुण्डा Aisa Hai Hamara K***a " के साथ

बजरंग डिग्री कॉलेज में माननीय राजा भइया के यशस्वी सुपुत्रों द्वारा कराया गया खूबसूरत डे-नाईट वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण  ल...
04/08/2026

बजरंग डिग्री कॉलेज में माननीय राजा भइया के यशस्वी सुपुत्रों द्वारा कराया गया खूबसूरत डे-नाईट वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण
लेकिन खिलाड़ियों की कमी से नहीं हो पा रहा गेम

दोस्तों कुंडा कुंडा के यशस्वी विधायक माननीय राजा भइया के पुत्रों द्वारा कुंडा के बजरंग डिग्री कॉलेज के मैदान पर बिजली लाइट लगाकर डे नाईट मैच के लिए खूबसूरत वॉलीबॉल कोर्ट तैयार करवाया गया है लेकिन खिलाड़ियों की कमी की वजह से इस कोर्ट की रौनक फीकी पड़ी है ।
इसलिए बाकि खिलाड़ियों ने कुंडा क्षेत्र के सभी वॉलीबॉल खिलाड़ियों से इस मैदान पर शाम को 6 बजे से 9 बजे तक वॉलीबॉल मैच के लिए उपस्थित होकर प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।
यदि आप भी वॉलीबॉल के शौकीन हैं तो यह पोस्ट खास आपके लिए ही है आप चाहे तो गाँव की टीम लेकर या फिर अकेले भी बजरंग डिग्री कॉलेज वॉलीबॉल खेलने जा सकते हैं।

वॉलीबॉल मैच शुरू होने का समय - प्रतिदिन शाम 6 बजे से 9 बजे तक
स्थान ;- बजरंग डिग्री कॉलेज कुंडा प्रतापगढ़

गौरतलब है कि माननीय राजा भइया के पुत्रों द्वारा युवाओं को खेल में प्रोत्साहित करने के लिए वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कराया गया किंतु खिलाड़ियों की कमी की वजह से अच्छा मैच नहीं हो पा रहा है इसलिए खिलाड़ियों क्षेत्रीय खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने के लिए अनुरोध किया है।

खबर को खासतौर पर वॉलीबॉल खिलाड़ियों के साथ शेयर करें और कुंडा की ऐसी रुचिकर खबरों के लिए जुड़े रहें " ऐसा है हमारा कुण्डा Aisa Hai Hamara K***a " पेज के साथ

Address

K***a Pratapgarh
K***a
230204

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ऐसा है हमारा कुण्डा Aisa Hai Hamara Kunda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share