29/07/2026
मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर के ध्वस्तीकरण को रोकने एवं सरकार द्वारा बंद किए गये लाखों सरकारी स्कूलों के पुनः संचालन कराये जाने की मांग को लेकर "अपनी जनता पार्टी" द्वारा विशाल धरना व प्रदर्शन का आयोजन उत्तर प्रदेश के मुख्यालय लखनऊ में किया गया । मा. राष्ट्रपति महोदय भारत को संबोधित ज्ञापन पत्र श्री राज्यपाल को , देने जाते वक्त प्रशासन द्वारा विधानभवन के पहले हजरतगंज में रोक दिया गया । ज्ञापन के माध्यम से 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षितवर्ग को चयनित 6800 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने व सरकारी स्कूलों के 4 लाख से ज्यादा रिक्त पदों पर शीघ्रातिशीघ्र भर्ती किए जाने आरक्षण नियमों का शत प्रतिशत क्रियान्वयन किए जाने की मांग की गई ।सरकारी विद्यालयों , संस्थानों व प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में दिये जाने का भी विरोध किया। Swami Prasad Maurya Maurya Vanshi Reeshu